सेवा में,
श्रीमान मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय जी,
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (GNIDA)
सुश्री प्रेरणा सिंह,
अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ),
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (GNIDA)
विषय: ग्रेटर नोएडा में ईवी चार्जिंग एवं बैटरी स्वैपिंग अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण हेतु अनुरोध,
महोदय/महोदया,
ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग पॉइंट्स की स्थापना हेतु GNIDA एवं NPCL द्वारा किए गए प्रयासों के लिए हम आपका हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हैं। वर्तमान में ईवी चार्जिंग शुल्क अन्य क्षेत्रों की तुलना में किफायती हैं तथा फास्ट चार्जर्स की उपलब्धता उपयोगकर्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।
उपयोगकर्ताओं की सुविधा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से निवेदन है कि चार्जिंग स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएँ, जैसे—बैठने की व्यवस्था, पेयजल तथा हल्के भोजन की उपलब्धता—भी सुनिश्चित की जाए।
हालांकि, ईवी वाहनों की संख्या में तीव्र वृद्धि को देखते हुए वर्तमान चार्जिंग अवसंरचना उसी अनुपात में विकसित नहीं हो पा रही है। अतः अनुरोध है कि GNIDA, NPCL के समन्वय से ग्रेटर नोएडा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क का और विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण करे।
साथ ही, यह भी निवेदन है कि शहर में बैटरी स्वैपिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे निवासियों की बढ़ती मांग को अधिक प्रभावी एवं सुविधाजनक तरीके से पूरा किया जा सके।
आपके सकारात्मक सहयोग एवं त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा के साथ।
सधन्यवाद,
भवदीय
योगेंद्र मावी
अध्यक्ष RWA
सेवा में,
आदरणीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय,
औद्दोगिक विकास प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा।
विषय:- लोहिया रेवुलेट को गंदे नाले में परिवर्तित होने से क्षेत्रीय निवासियों को स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है,
महोदय, इसमें अति हानिकारक गैसों का उत्सर्जन हो रहा है, आस-पास की सभी सोसायटियों के निवासी परिवारजनों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, घरेलू उपकरण खराब हो रहे हैं, सामाजिकता एवं नियमों को ताक पर रखकर लोगों ने अपने भूखण्ड का सीवरेज डाला हुआ है, आस-पास की अन्य सोसायटियों की भांति गोल्फ लिंक-1 सोसायटी निवासियों के लिए भी यह समस्या बेहद गंभीर बनी हुई है, अतः यथाशीघ्र गंदगी से निजात तथा इस क्षेत्र का सौंदर्यीकरण कराने का कष्ट करें,
आपकी अति कृपा होगी।
भवदीय :
जतन सिंह अत्रि अध्यक्ष
RWA गोल्फ लिंक-1
यह भी पढ़ें
लोहिया रिवुलेट को “गंदे नाले” में परिवर्तित करने से उत्पन्न गंभीर जन स्वास्थ्य संकट एवं मास्टर प्लान 2021 के उल्लंघन के संबंध में
पूरे सेक्टर की तरफ से अल्फा 2 को क्यों नर्क बना रखा है
सेक्टर बीटा-1 में फॉगिंग कार्य में लापरवाही के संबंध में शिकायत
ग्रेटर नोएडा का दिल परी चौक बदहाल: ग्रीन बेल्ट सूखी, अधिकारी बेपरवाह,परी चौक की दुर्दशा पर प्रशासन मौन
ब्लॉक की पटरियों पर उगी घनी घास की कटाई और साफ-सफाई कराने के संबंध में।
तपती हुई गर्मी मै भी दादरी में रेलवे लाइन रोड पर खुले में ही मजदूर सड़क बनाने का काम कर रहे हैं
सेक्टर में मच्छरों की संख्या काफी बढ़ गई है, जिसके कारण सभी सेक्टरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
ग्रेटर नोएडा ग्रीन बेल्ट सेंटर वर्ज एवं हरित क्षेत्रों की बदहाली के सन्दर्भ में
ग्रीन बेल्ट में कंक्रीट पाथवे निर्माण के विरुद्ध शिकायत एवं सुरक्षा संबंधी निवेदन।
एक मूर्ति से लेकर D पार्क 130 मीटर रोड के सामने ग्रीन बेल्ट में अवैध कंक्रीट पाथवे निर्माण रोकने एवं जांच हेतु शिकायत।महोदय,
ग्रेटर नोएडा परी चौक गोल चक्कर पर शीतल पेयजल के लिए तीन मटके लगाए गए परी चौक पर
आज सेक्टर P3 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के 133वें संस्करण को सुनने का सौभाग्य मिला
RTI: DPCC ने पर्यावरणीय क्षति मुआवज़े (EDC) का केवल 43% खर्च किया
ग्रेटर नोएडा ग्रीन बेल्ट सेंटर वर्ज एवं हरित क्षेत्रों की बदहाली के सन्दर्भ में
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी केवल दिखावे के लिए ठेकेदारों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी
ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज परिसर में पिछले कई महीनों से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं
सेक्टर ओमीक्रोन-1A में सफाई व्यवस्था सुधार हेतु!
संगठन व चौ0 टिकैत जी की नीतियों कार्यक्रम आदि का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करें
ग्रेटर नोएडा: सेक्टर बीटा 1 मे NPCL द्वारा बहुत बड़ी लापरवाही बरती जा रही है
बीटा-1 सेक्टर की सर्विस रोड बनी मुसीबत, गड्ढों से भरी सड़क पर प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ लोग
सेक्टर बीटा 1 में खुलेआम कूड़ा फेंकने पर भड़के निवासी, ₹5000 जुर्माने की मांग
Disclaimer:
यह सामग्री बाहरी स्रोतों/उपयोगकर्ताओं से प्राप्त है। इसकी सत्यता, पूर्णता या विश्वसनीयता के लिए वेबसाइट संचालक जिम्मेदार नहीं है।











