लोहिया रिवुलेट को “गंदे नाले” में परिवर्तित करने से उत्पन्न गंभीर जन स्वास्थ्य संकट एवं मास्टर प्लान 2021 के उल्लंघन के संबंध में

Written by: Juhi

Published on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

सेवा में,
मुख्य कार्यपालक अधिकारी
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA)
प्लॉट नं. 01, नॉलेज पार्क-IV, ग्रेटर नोएडा
*जिला गौतम बुद्ध नगर, उ.प्र. – 201308

विषय: लोहिया रिवुलेट को “गंदे नाले” में परिवर्तित करने से उत्पन्न गंभीर जन स्वास्थ्य संकट एवं मास्टर प्लान 2021 के उल्लंघन के संबंध में – तत्काल कार्यवाही हेतु संयुक्त शिकायत
महोदय,
विषय: स्वस्थ जीवन जीने के मौलिक अधिकार का हनन

हम, पुटिंग ग्रीन्स GH2 अपार्टमेंट ओनर्स RWA, NRI सिटी प्लॉट एरिया RWA एवं SDS NRI रेजीडेंसी RWA,RWA अंसल गोल्फ लिंक 1 ग्रेटर नोएडा आपके समक्ष अत्यंत गंभीर एवं जन स्वास्थ्य से जुड़े विषय पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं।

  1. यह कि हमारी तीनों आवासीय सोसाइटियों – पुटिंग ग्रीन्स GH2 (150 फ्लैट), SDS NRI रेजीडेंसी (1500 फ्लैट) एवं NRI सिटी प्लॉट एरिया (600 मकान) अंसल गोल्फ लिंक 1 mai 1000 मकान – की सीमा से सटकर लोहिया रिवुलेट बहता है। इन सोसाइटियों में लगभग 10,000+ निवासी तथा *2 स्कूल, जिनमें एक नर्सरी स्कूल जॉली किड्स भी शामिल है, स्थित हैं।
  2. यह कि GNIDA मास्टर प्लान 2021 की पर्यावरण प्रबंधन योजना के पृष्ठ 69 के अनुसार, उक्त जल स्रोत “लोहिया रिवुलेट”है जिसे “लैंडस्केप फीचर के रूप में विकसित व संरक्षित” किया जाना है। इसमें स्पष्ट लिखा है कि GNIDA भूजल रिचार्ज हेतु इंटरसेप्शन ड्रेन्स व गारलैंड सिस्टम बनाकर इसे “नेचुरल कंजर्वेशन जोन” घोषित कर संरक्षित करेगी।
  3. यह कि दिनांक 15.07.2016 को टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित समाचार के अनुसार तत्कालीन CEO GNIDA श्री दीपक अग्रवाल ने सार्वजनिक आश्वासन दिया था कि लोहिया रिवुलेट के साथ साइकिल ट्रैक, पैदल पथ व दोनों ओर ग्रीन बेल्ट का निर्माण अक्टूबर 2016 तक पूरा कर दिया जाएगा, ताकि उपेक्षित स्थान को सौंदर्य एवं पर्यावरणीय लाभ के साथ रूपांतरित किया जा सके। खेद है कि 8 वर्ष बीत जाने पर भी धरातल पर एक ईंट तक नहीं लगी।
  4. यह कि GNIDA की घोर लापरवाही एवं गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण आज लोहिया रिवुलेट “गंदे नाले”में परिवर्तित हो चुका है। इससे 24 घंटे आर्सेनिक, मैंगनीज, फ्लोराइड, हाइड्रोजन सल्फाइड (H2S) जैसी अत्यंत विषैली गैसें व असहनीय दुर्गंध निकल रही है।
  5. स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव:
    क) श्वसन रोग, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, आँखों में जलन, त्वचा एलर्जी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
    ख) छोटे बच्चों में IQ की कमी, कैंसर का खतरा तथा प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो रही है। जॉली किड्स नर्सरी स्कूल के 3-5 वर्ष के बच्चे प्रतिदिन 4-5 घंटे जहरीली गैस में सांस लेने को मजबूर हैं।
    ग) बुजुर्गों व हृदय रोगियों का घर से निकलना दूभर हो गया है।
    घ) यह स्थिति भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत प्रदत्त स्वस्थ पर्यावरण में जीवन जीने के मौलिक अधिकार का सीधा हनन है।
  6. आर्थिक क्षति: H2S गैस के कारण AC, फ्रिज, टीवी, कंप्यूटर, लिफ्ट पैनल आदि के कॉपर कॉइल व PCB 2-3 माह में खराब हो रहे हैं। प्रत्येक परिवार को वर्ष में ₹25,000-₹40,000 का अतिरिक्त नुकसान हो रहा है।
  7. सार्वजनिक उपद्रव: दुर्गंध के कारण खिड़की-दरवाजे खोलना असंभव है। निवासियों का जीवन पूर्णतः दयनीय हो गया है। कुलीन नागरिक, जो अच्छे पर्यावरण की आशा में ग्रेटर नोएडा में बसे थे, आज नारकीय जीवन जीने को विवश हैं।
  8. यह कि GNIDA ने स्वयं रिवरफ्रंट विकास हेतु RFP भी जारी किया था, जिससे स्वीकार होता है कि यह नाला नहीं बल्कि रिवुलेट है। फिर भी आज तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ।
    अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि:
  9. तत्काल प्रभाव से लोहिया रिवुलेट में अनुपचारित सीवेज डालना बंद कराया जाए तथा 30 दिन के भीतर आवासीय क्षेत्र से सटे भाग को RCC स्लैब से ढका जाए।
  10. दिनांक 15.07.2016 के आश्वासन के अनुरूप 12 माह में साइकिल ट्रैक, पैदल पथ व ग्रीन बेल्ट सहित रिवरफ्रंट का निर्माण पूर्ण कराया जाए।
  11. मास्टर प्लान 2021 के अनुसार लोहिया रिवुलेट को “नेचुरल कंजर्वेशन जोन” घोषित कर इंटरसेप्शन ड्रेन व STP के माध्यम से स्वच्छ जल प्रवाहित किया जाए।
  12. अंतरिम उपाय के रूप में 15 दिन में बायो-फिल्टर, ओडर न्यूट्रलाइजर स्प्रे सिस्टम लगाए जाएं तथा सप्ताह में 2 बार फॉगिंग कराई जाए।
  13. Jolly किड्स स्कूल के 100 मीटर क्षेत्र में तत्काल ग्रीन नेट बैरियर व एयर प्यूरीफायर लगाए जाएं।
  14. विलंब के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर दंडात्मक कार्यवाही की जाए।

यदि 15 दिन के भीतर ठोस कार्यवाही प्रारंभ नहीं होती है तो हमें विवश होकर माननीय राष्ट्रीय हरित अधिकरण, नई दिल्ली के समक्ष वाद दायर करना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी GNIDA की होगी।

हमारे बच्चों, बुजुर्गों व 10,000+ निवासियों को स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार दिलाने हेतु आपकी त्वरित कार्यवाही की अपेक्षा है।
सधन्यवाद,

मास्टर जतन सिंह
अध्यक्ष RWA अंसल गोल्फ लिंक 1 ग्रेटर नोएडा
प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु:

  1. अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, GNIDA
  2. महाप्रबंधक (जन स्वास्थ्य), GNIDA
  3. क्षेत्रीय अधिकारी, UPPCB, ग्रेटर नोएडा
  4. जिलाधिकारी, गौतम बुद्ध नगर

यह भी पढ़ें

पूरे सेक्टर की तरफ से अल्फा 2 को क्यों नर्क बना रखा है

सेक्टर बीटा-1 में फॉगिंग कार्य में लापरवाही के संबंध में शिकायत

ग्रेटर नोएडा का दिल परी चौक बदहाल: ग्रीन बेल्ट सूखी, अधिकारी बेपरवाह,परी चौक की दुर्दशा पर प्रशासन मौन

ब्लॉक की पटरियों पर उगी घनी घास की कटाई और साफ-सफाई कराने के संबंध में।

तपती हुई गर्मी मै भी दादरी में रेलवे लाइन रोड पर खुले में ही मजदूर सड़क बनाने का काम कर रहे हैं

सेक्टर में मच्छरों की संख्या काफी बढ़ गई है, जिसके कारण सभी सेक्टरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

ग्रेटर नोएडा ग्रीन बेल्ट सेंटर वर्ज एवं हरित क्षेत्रों की बदहाली के सन्दर्भ में

ग्रीन बेल्ट में कंक्रीट पाथवे निर्माण के विरुद्ध शिकायत एवं सुरक्षा संबंधी निवेदन।

एक मूर्ति से लेकर D पार्क 130 मीटर रोड के सामने ग्रीन बेल्ट में अवैध कंक्रीट पाथवे निर्माण रोकने एवं जांच हेतु शिकायत।महोदय,

ग्रेटर नोएडा परी चौक गोल चक्कर पर शीतल पेयजल के लिए तीन मटके लगाए गए परी चौक पर

आज सेक्टर P3 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के 133वें संस्करण को सुनने का सौभाग्य मिला

RTI: DPCC ने पर्यावरणीय क्षति मुआवज़े (EDC) का केवल 43% खर्च किया

ग्रेटर नोएडा ग्रीन बेल्ट सेंटर वर्ज एवं हरित क्षेत्रों की बदहाली के सन्दर्भ में

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी केवल दिखावे के लिए ठेकेदारों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी

ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्ती, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज परिसर में पिछले कई महीनों से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं

सेक्टर ओमीक्रोन-1A में सफाई व्यवस्था सुधार हेतु!

संगठन व चौ0 टिकैत जी की नीतियों कार्यक्रम आदि का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करें

ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा 1 गेट नंबर 1 पर वाटर कूलर व RO का लोकार्पण, परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर जनसेवा की मिसाल

ग्रेटर नोएडा: सेक्टर बीटा 1 मे NPCL द्वारा बहुत बड़ी लापरवाही बरती जा रही है

ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा 1 गेट नंबर 1 पर वाटर कूलर व RO का लोकार्पण, परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर जनसेवा की मिसाल

सामुदायिक केंद्र बीटा 1 मे RWA बीटा वन के द्वारा संविधान शिल्पी डाक्टर भीम राम अंबेडकर जी के 135 वी जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

बीटा-1 सेक्टर की सर्विस रोड बनी मुसीबत, गड्ढों से भरी सड़क पर प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ लोग

सेक्टर बीटा 1 में खुलेआम कूड़ा फेंकने पर भड़के निवासी, ₹5000 जुर्माने की मांग

ग्रेटर नोएडा, सेक्टर बीटा-1: ग्रेटर नोएडा में दिशासूचक बोर्ड और बस स्टैंड पोस्टरों से पाटे गए, एक्टिव सिटीजन टीम ने की कार्रवाई की मांग

नोएडा मामूरा चौक से सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन पर डेली लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या और उसके सॉल्यूशन के संबंध में निवेदन

For Feedback - sachindialive@gmail.com