सेवा में,
मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO)
Greater Noida Industrial Development Authority
ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.)
विषय: एक मूर्ति से लेकर D पार्क 130 मीटर रोड के सामने ग्रीन बेल्ट में अवैध कंक्रीट पाथवे निर्माण रोकने एवं जांच हेतु शिकायत।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि एक मूर्ति गोल चक्कर से D पार्क 130 मीटर रोड ग्रेटर नोएडा के सामने स्थित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में आपके प्राधिकरण द्वारा कंक्रीट (RCC) पाथवे का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे ग्रीन बेल्ट का मूल स्वरूप नष्ट हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंडर सेक्टरो के अंदर के कार्य हेतु जारी किया गया था, जबकि वास्तविक कार्य ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में किया जा रहा है, जो कि अत्यंत गंभीर विषय है।
यह कार्य न केवल पर्यावरणीय मानकों के विपरीत है, बल्कि माननीय National Green Tribunal (NGT) के स्पष्ट निर्देशों का भी उल्लंघन है, जिनमें कहा गया है कि:
ग्रीन बेल्ट का उपयोग केवल हरित क्षेत्र (Green Area) के रूप में ही किया जाएगा।
ग्रीन बेल्ट में किसी भी प्रकार का कंक्रीट निर्माण (RCC / पक्का पाथवे) प्रतिबंधित है।
केवल eco-friendly एवं permeable विकल्प जैसे कच्चा रास्ता, मिट्टी का ट्रैक आदि ही स्वीकार्य हैं।
पेड़ों की कटाई बिना सक्षम अनुमति के पूर्णतः अवैध है।
वर्तमान में करोड़ों रुपये के टेंडर जारी कर पर्यावरण को नुकसान पहुँचाया जा रहा है, जो कि जनहित एवं प्रकृति दोनों के विरुद्ध है। यदि इस प्रकार ग्रीन बेल्ट को कंक्रीट में परिवर्तित किया जाता रहा, तो इससे वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण तथा हरित आवरण पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
अतः आपसे निवेदन है कि:
उक्त ग्रीन बेल्ट में चल रहे कंक्रीट पाथवे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
जारी टेंडर एवं कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
यदि कोई अनियमितता पाई जाए, तो संबंधित अधिकारियों/ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
ग्रीन बेल्ट को मूल स्वरूप (हरित क्षेत्र) में संरक्षित करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं।
साथ ही, इस विषय में संबंधित वन विभाग, गौतम बुद्ध नगर को भी अवगत कराकर उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
आपसे अपेक्षा है कि जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस पर तत्काल संज्ञान लिया जाएगा।
धन्यवाद।
यह भी पढ़ें
ग्रेटर नोएडा परी चौक गोल चक्कर पर शीतल पेयजल के लिए तीन मटके लगाए गए परी चौक पर
आज सेक्टर P3 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के 133वें संस्करण को सुनने का सौभाग्य मिला
RTI: DPCC ने पर्यावरणीय क्षति मुआवज़े (EDC) का केवल 43% खर्च किया
ग्रेटर नोएडा ग्रीन बेल्ट सेंटर वर्ज एवं हरित क्षेत्रों की बदहाली के सन्दर्भ में
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी केवल दिखावे के लिए ठेकेदारों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी
गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज परिसर में पिछले कई महीनों से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं
सेक्टर ओमीक्रोन-1A में सफाई व्यवस्था सुधार हेतु!
संगठन व चौ0 टिकैत जी की नीतियों कार्यक्रम आदि का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करें
ग्रेटर नोएडा: सेक्टर बीटा 1 मे NPCL द्वारा बहुत बड़ी लापरवाही बरती जा रही है
बीटा-1 सेक्टर की सर्विस रोड बनी मुसीबत, गड्ढों से भरी सड़क पर प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ लोग
सेक्टर बीटा 1 में खुलेआम कूड़ा फेंकने पर भड़के निवासी, ₹5000 जुर्माने की मांग











