ग्रीन बेल्ट में कंक्रीट पाथवे निर्माण के विरुद्ध शिकायत एवं सुरक्षा संबंधी निवेदन।

Written by: Juhi

Published on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

सेवा में,
मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय,
ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण,
गौतम बुद्ध नगर (उ.प्र.)
प्रतिलिपि (CC):
प्रभागीय वन अधिकारी (DFO), गौतम बुद्ध नगर
वन संरक्षक, मेरठ मंडल
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF), उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh Pollution Control Board
Ministry of Environment, Forest and Climate Change
जिलाधिकारी, गौतम बुद्ध नगर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गौतम बुद्ध नगर
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO), ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
महाप्रबंधक, उद्यान विभाग, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
संबंधित डीजीएम, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण
विषय:
ग्रीन बेल्ट में कंक्रीट पाथवे निर्माण के विरुद्ध शिकायत एवं सुरक्षा संबंधी निवेदन।
महोदय,
सविनय निवेदन है आपके विभाग द्वारा प्रेषित आख्या दिनांक 18-04-2026 के अनुसार ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में कंक्रीट पाथवे निर्माण कार्य “स्थानीय निवासियों के अनुरोध” एवं “सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति” के आधार पर किया जा रहा है, जो कि पर्यावरण संरक्षण के मूल सिद्धांतों एवं ग्रीन बेल्ट की अवधारणा के प्रतिकूल है।
यह कार्य न केवल पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन है, बल्कि ग्रीन बेल्ट के अस्तित्व एवं उद्देश्य को भी समाप्त करने वाला है।

शिकायत के मुख्य बिंदु:

ग्रीन बेल्ट का उद्देश्य हरित क्षेत्र का संरक्षण है, न कि उसमें कंक्रीट निर्माण करना।
स्थानीय निवासियों का अनुरोध किसी भी स्थिति में पर्यावरणीय कानूनों से ऊपर नहीं हो सकता।
कथित स्वीकृति की पारदर्शिता संदिग्ध है—अतः संबंधित आदेश/अनुमति को सार्वजनिक किया जाए।
कंक्रीट पाथवे निर्माण से मिट्टी की प्राकृतिक संरचना प्रभावित हो रही है तथा पेड़ों की जड़ों को गंभीर क्षति पहुँच रही है।

अत्यंत महत्वपूर्ण (सुरक्षा संबंधी शिकायत):

यह अत्यंत गंभीर विषय है कि मेरी सूचना को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी द्वारा सार्वजनिक किया गया है, जिससे मुझ पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है।
अतः निवेदन है कि—
यदि भविष्य में मेरे साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना, हादसा अथवा कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग एवं इस प्रकरण को संज्ञान में लाने वाले संबंधित डीजीएम (मोबाइल नंबर: 9911105242) की मानी जाए।
साथ ही, मेरी पहचान एवं शिकायत से संबंधित जानकारी को गोपनीय रखा जाए तथा इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो।
अतः आपसे निवेदन/मांग है कि—
ग्रीन बेल्ट में चल रहे कंक्रीट पाथवे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए।
संबंधित सभी स्वीकृतियों एवं दस्तावेजों को सार्वजनिक किया जाए।
मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।
ग्रीन बेल्ट क्षेत्र को उसके मूल स्वरूप में संरक्षित किया जाए।
अन्यथा:
यदि इस विषय पर शीघ्र एवं उचित कार्यवाही नहीं की जाती है, तो बाध्य होकर मुझे इस प्रकरण को उच्च अधिकारियों, माननीय न्यायालय एवं National Green Tribunal के समक्ष प्रस्तुत करना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

भवदीय,
(हरेंद्र भाटी)
सामाजिककार्यकर्ता

यह भी पढ़ें

एक मूर्ति से लेकर D पार्क 130 मीटर रोड के सामने ग्रीन बेल्ट में अवैध कंक्रीट पाथवे निर्माण रोकने एवं जांच हेतु शिकायत।महोदय,

ग्रेटर नोएडा परी चौक गोल चक्कर पर शीतल पेयजल के लिए तीन मटके लगाए गए परी चौक पर
आज सेक्टर P3 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के 133वें संस्करण को सुनने का सौभाग्य मिला

RTI: DPCC ने पर्यावरणीय क्षति मुआवज़े (EDC) का केवल 43% खर्च किया

ग्रेटर नोएडा ग्रीन बेल्ट सेंटर वर्ज एवं हरित क्षेत्रों की बदहाली के सन्दर्भ में

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी केवल दिखावे के लिए ठेकेदारों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी

गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज परिसर में पिछले कई महीनों से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं

सेक्टर ओमीक्रोन-1A में सफाई व्यवस्था सुधार हेतु!

संगठन व चौ0 टिकैत जी की नीतियों कार्यक्रम आदि का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करें

ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा 1 गेट नंबर 1 पर वाटर कूलर व RO का लोकार्पण, परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर जनसेवा की मिसाल

ग्रेटर नोएडा: सेक्टर बीटा 1 मे NPCL द्वारा बहुत बड़ी लापरवाही बरती जा रही है

ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा 1 गेट नंबर 1 पर वाटर कूलर व RO का लोकार्पण, परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर जनसेवा की मिसाल

सामुदायिक केंद्र बीटा 1 मे RWA बीटा वन के द्वारा संविधान शिल्पी डाक्टर भीम राम अंबेडकर जी के 135 वी जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

बीटा-1 सेक्टर की सर्विस रोड बनी मुसीबत, गड्ढों से भरी सड़क पर प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ लोग

सेक्टर बीटा 1 में खुलेआम कूड़ा फेंकने पर भड़के निवासी, ₹5000 जुर्माने की मांग

ग्रेटर नोएडा, सेक्टर बीटा-1: ग्रेटर नोएडा में दिशासूचक बोर्ड और बस स्टैंड पोस्टरों से पाटे गए, एक्टिव सिटीजन टीम ने की कार्रवाई की मांग

नोएडा मामूरा चौक से सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन पर डेली लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या और उसके सॉल्यूशन के संबंध में निवेदन

For Feedback - sachindialive@gmail.com

Related News