BIHAR LIBRARIAN BHARTI 2026 (BSSC): अगर आप बिहार के सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन (पुस्तकालयाध्यक्ष) की नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही ‘विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा’ (Librarian Eligibility Test – LET) 2026 का आयोजन करने जा रही है।
इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार ही स्कूलों में लाइब्रेरियन पदों के लिए योग्य माने जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य सरकार करीब 5,800 पदों पर भर्ती निकलने वाली है।
कुल कितने पदों पर होगी भर्ती?
BIHAR LIBRARIAN BHARTI 2026 (BSSC): मीडिया रिपोर्टस से मिली जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों में लगभग 5,800 लाइब्रेरियन के पद खाली हैं, जिन पर यह भर्ती होनी है। ध्यान रहे कि पदों की यह संख्या अभी संभावित(इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है) है। किस कैटेगरी (सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी) के लिए कितनी सीटें होंगी, इसकी पूरी और सटीक जानकारी विभाग द्वारा फाइनल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही साफ हो पाएगा।
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?
इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवारों के पास लाइब्रेरी साइंस (B.Lib. / BLIS) या इससे जुड़ी कोई समान डिग्री होना आवश्यक है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि ग्रेजुएशन के साथ लाइब्रेरी साइंस में न्यूनतम अंक होना अनिवार्य हो सकता है। योग्यता से जुड़े अंतिम नियम ऑफिशियल नोटिफिकेशन में ही देखने को मिलेंगे।
क्या है आयु सीमा (Age Limit)
ताजा जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम उम्र सीमा कितनी होगी और आरक्षित वर्गों को उम्र में कितनी छूट मिलेगी, इसकी पूरी डिटेल विभाग के आधिकारिक विज्ञापन में दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म भरने से पहले सभी शर्तों को अच्छे से चेक कर लें और उसके बाद ही आवेदन करें।
कब होगी लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा?
BSEB के सूत्रों के अनुसार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 के बीच किया जा सकता है। परीक्षा किस दिन, किस शिफ्ट में और किस शहर में होगी, यह सारी जानकारी एडमिट कार्ड (Admit Card) में लिखा होगा।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा (LET 2026) के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो सकता है। इच्छुक उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकेंगे। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही संभव होगी।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, आप BSEB की आधिकारिक (Official) वेबसाइट पर जाकर नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए।
- होमपेज पर दिए गए ‘Librarian Eligibility Test 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना बेसिक विवरण भरकर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- अब लॉगइन करके अपनी पर्सनल और एकेडमिक (पढ़ाई-लिखाई) की जानकारी फॉर्म में भरें।
- मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क (फीस) का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका एक प्रिंटआउट या पीडीएफ जरूर सुरक्षित रख लें।
नोट:-
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हो उम्मीदवारों के लिए यह बहुत ही सुनहरा मौका है। इसलिए उन्हें सलाह दी जाती है कि BSEB के आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। और जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपना आवेदन फॉर्म ध्यान से भर लें।










