OJAS GUJARAT RECRUITMENT 2026: गुजराती युवाओं के लिए एक शानदार नौकरी की वैकेंसी सामने आई है. दरअसल गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से कंडक्टर और ड्राइवर के 8917 पदों पर भर्ती करने के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी की गई है. इस वैकेंसी के जरिए कंडक्टर के पद पर 4318 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी साथ ही ड्राइवर के लिए 4599 पदों पर भर्ती की जाएगी. उम्मीदवार GSRTC के ऑफिसियल वेबसाइट योजना ojas.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन करने की योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12 वीं पास होने चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर की बेसिक शिक्षा होना आवश्यक है.
उम्मीदवारों के पास RTO का वैलिड कंडक्टर लाइसेंस और बैज होना आवश्यक है.
शारीरिक योग्यता
पुरुषों की सामान्य लंबाई 162 सेमी होना चाहिए. एसटी कैटेगरी से आने वाले पुरुषों की लंबाई 160 सेमी होनी चाहिए.
महिला की शारीरिक योग्यता 158 सेमी होनी चाहिए.
उम्मीदवारों की आयु सीमा
ड्राइवर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 साल निर्धारित की गई है. साथ ही कंडक्टर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 साल निर्धारित की गई है. उसके बाद सामान्य वर्ग से आने वाले उम्मीदवार पुरुष की अधिकतम 35 साल उम्र निर्धारित किया गया है.वहीं महिला उम्मीदवारओं के लिए अधितकम आयु सीमा 45 सल निर्धारित किया गया है. साथ ही एसटी एससी sebc EWS, पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 40 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है.
फीस
सामान्य वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ₹300 + जीएसटी उसके बाद अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति sebc, ews पूर्व सैनिक दिव्यांग साथ ही सभी वर्गों से आने वाली महिलाओं को ₹200 देने होंगे.
उम्मीदवारों का सिलेक्शन प्रोसेस
उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन एग्जाम ड्राइविंग टेस्ट डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इंटरव्यू के आधार पर होगा.
सैलरी डिटेल्स
अगर उम्मीदवार इस टेस्ट में पास हो जाते हैं तो उनकाे शानदार सैलरी दी जाएगी. 22 000 रुपए से लेकर 28000 रुपए हर महीने दिए जाने का प्रावधान है. उसके साथ ही उम्मीदवारों को अलाउंस का भी लाभ मिलेगा.
आवेदन करने की प्रक्रिया
उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा.
लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म फिल करें.
उसके बाद उम्मीदवारओं को सावधानी पूर्वक अपना डॉक्युमेंट फोटो सिगनेचर को अपलोड करना है.
साथ ही उसके बाद ऑनलाइन फीस पेमेंट कर दें.
फॉर्म सबमिट करें और फॉर्म का पीडीएफ प्रिंट आउट निकल लें.
ये भी पढ़े
दिल्ली यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर ऑफिस असिस्टेंट, कंप्यूटर लैब असिस्टेंट के पदों पर वैकेंसी, सैलरी 1 लाख तक, जल्दी करें आवेदन
SBI बैंक में 7150 पदों भर्ती नोटिफिकेशन जारी, जाने आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया
RPSC की तरफ से सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 27 मई 2026 को ऑफिशल जारी
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में 1979 पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1,42,400 से लेकर 44,900 तक, जल्द करें अप्लाई
CISF मैं पैरामेडिकल स्टाफ के कई पदों पर भर्ती निकली, सैलरी 92000 से लेकर 29000 तक होगी










