BPSSC Company Commander Vacancy 2026: (BPSSC) बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस की नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर निकाला है। आयोग द्वारा बिहार में होमगार्ड विभाग के कंपनी कमांडर (गुल्म समादेष्टा:- एक पूरी कंपनी या जवानों की टुकड़ी का नेतृत्व करने वाला अधिकारी”) के 65 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 10 सितंबर से जारी कर दिया है। इस पद के लिए मान्यता प्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कब है आवेदन की अंतिम तारीख?
BPSSC Company Commander Vacancy 2026: इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है अंतिम समय में तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन करें। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 से आरंभ हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?
BPSSC Company Commander Vacancy 2026: इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री अर्थात ग्रेजुएशन डिग्री का होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार के पास काम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
इसका अर्थ यह है कि यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो पहले से ही बिहार होमगार्ड में कार्यरत हैं और जिनके पास इस क्षेत्र में 5 साल का अनुभव है।
क्या होनी चाहिए उम्र सीमा?
BPSSC Company Commander Vacancy 2026: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 24 वर्ष और अधिकतम उम्र 50 वर्ष होनी चाहिए (आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी)।
क्या है चयन प्रक्रिया?
BPSSC Company Commander Vacancy 2026: आयोग ने चयन प्रक्रिया को मुख्य चरणों में विभाजित किया है।
जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में पुरुष उम्मीदवारों को 1 मील (यानी लगभग 1.6 किलोमीटर) की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी। इसके अतिरिक्त महिला उम्मीदवार को 1 किलोमीटर की दौड़ का समय 6 मिनट निर्धारित किया गया है।
इसके बाद उम्मीदवारों को हाई जंप (ऊंची कूद), लॉन्ग जंप (लंबी कूद) और शॉर्ट पुट (गोला फेंक) जैसे टेस्ट भी पास करने होंगे।
BPSSC Company Commander Vacancy 2026: क्या है आवेदन प्रक्रिया?
- सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए होमगार्ड टैब में जाकर “विज्ञापन संख्या 11/2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें और ₹100 की फीस का भुगतान करें।
- इसके बाद लॉगिन करके फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता और बाकी जरूरी जानकारियां दर्ज करें।
- मांगी गई साइज में अपनी फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- फॉर्म को अच्छी तरह रीचेक करने के बाद फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।










