“स्वच्छता, हरियाली और मूलभूत सुविधाओं को लेकर सेक्टरवासियों के साथ जनसंवाद”

Written by: Juhi

Published on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

“स्वच्छता, सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट एवं सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश एवं जनसहभागिता से समग्र विकास का संकल्प”

जेवर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न सेक्टरों एवं सोसाइटीज में स्वच्छता, हरियाली और मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इसी क्रम में आज जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 एवं P3 में पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से सेक्टरवासियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “सेक्टर के हर नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना हमारा कर्तव्य है। सेक्टरवासियों द्वारा स्वच्छता व्यवस्था, पार्कों के रखरखाव, सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट एवं सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जिनके समाधान के लिए मौके पर ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है।”
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने आश्वस्त किया कि ‘जनप्रतिनिधि होने के नाते वे सेक्टरवासियों की हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं और सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि *”आप अपने क्षेत्र की स्वच्छता एवं हरियाली बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करें।”
जेवर के विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि “हमारा लक्ष्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि ऐसा सशक्त और समरस समाज बनाना है जहां प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा, सम्मान और आवश्यक सुविधाएं समान रूप से प्राप्त हों।”
इस जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रही और उन्होंने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को अपने विधायक के समक्ष रखा।

यह भी पढ़ें

ग्रीन बेल्ट में कंक्रीट पाथवे निर्माण के विरुद्ध शिकायत एवं सुरक्षा संबंधी निवेदन।

एक मूर्ति से लेकर D पार्क 130 मीटर रोड के सामने ग्रीन बेल्ट में अवैध कंक्रीट पाथवे निर्माण रोकने एवं जांच हेतु शिकायत।महोदय,

ग्रेटर नोएडा परी चौक गोल चक्कर पर शीतल पेयजल के लिए तीन मटके लगाए गए परी चौक पर
आज सेक्टर P3 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के 133वें संस्करण को सुनने का सौभाग्य मिला

RTI: DPCC ने पर्यावरणीय क्षति मुआवज़े (EDC) का केवल 43% खर्च किया

ग्रेटर नोएडा ग्रीन बेल्ट सेंटर वर्ज एवं हरित क्षेत्रों की बदहाली के सन्दर्भ में

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी केवल दिखावे के लिए ठेकेदारों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी

गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज परिसर में पिछले कई महीनों से कूड़े के ढेर लगे हुए हैं

सेक्टर ओमीक्रोन-1A में सफाई व्यवस्था सुधार हेतु!

संगठन व चौ0 टिकैत जी की नीतियों कार्यक्रम आदि का प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करें

ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा 1 गेट नंबर 1 पर वाटर कूलर व RO का लोकार्पण, परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर जनसेवा की मिसाल

ग्रेटर नोएडा: सेक्टर बीटा 1 मे NPCL द्वारा बहुत बड़ी लापरवाही बरती जा रही है

ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा 1 गेट नंबर 1 पर वाटर कूलर व RO का लोकार्पण, परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर जनसेवा की मिसाल

सामुदायिक केंद्र बीटा 1 मे RWA बीटा वन के द्वारा संविधान शिल्पी डाक्टर भीम राम अंबेडकर जी के 135 वी जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

बीटा-1 सेक्टर की सर्विस रोड बनी मुसीबत, गड्ढों से भरी सड़क पर प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ लोग

सेक्टर बीटा 1 में खुलेआम कूड़ा फेंकने पर भड़के निवासी, ₹5000 जुर्माने की मांग

ग्रेटर नोएडा, सेक्टर बीटा-1: ग्रेटर नोएडा में दिशासूचक बोर्ड और बस स्टैंड पोस्टरों से पाटे गए, एक्टिव सिटीजन टीम ने की कार्रवाई की मांग

नोएडा मामूरा चौक से सेक्टर 59 मेट्रो स्टेशन पर डेली लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या और उसके सॉल्यूशन के संबंध में निवेदन

For Feedback - sachindialive@gmail.com

Related News