आज फिर मौके पर पहुंच कर हकीकत दिखाएंगे

safety road

29 अप्रैल 2026 को ग्रेटर नोएडा परी चौक के आसपास व अन्य पार्कों, ग्रीन बेल्ट,सेंट्रल वर्ज इत्यादि की बदहाली की शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण उद्यान विभाग के संबंधित अधिकारियों व सीईओ साहब से की गई थी। आज इन्हीं स्थानों का स्थलीय, सजीव नज़ारा देखते हैं!!9 दिनों में कहां पर कितना काम और बदलाव हुआ है!!
आज फिर मौके पर पहुंच कर हकीकत दिखाएंगे।

भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल: परी चौक पर लगा प्याऊ, राहगीरों को मिल रही ठंडे पानी की राहत

water booth parichowk

तेज़ होती गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच परी चौक एक बार फिर इंसानियत की ठंडी छांव देखने को मिली। एक्टिव सिटीज़न टीम ने यहां गोल चक्कर पर तीन मटकों में शीतल पेयजल की व्यवस्था कर एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल की है, जो राहगीरों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

सेक्टर ओमिक्रॉन-1A में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या के संबंध में

dog attacks

निवेदन है कि सेक्टर ओमिक्रॉन-1A में आवारा कुत्तों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जिससे सेक्टर के निवासियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए यह समस्या अत्यंत चिंताजनक हो गई है।
आवारा कुत्तों के झुंड सड़कों, पार्कों एवं आवासीय क्षेत्रों में घूमते रहते हैं तथा कई बार लोगों पर हमला करने की घटनाएं भी सामने आई हैं। रात्रि के समय इनके भौंकने एवं आक्रामक व्यवहार के कारण भय का वातावरण बना रहता है।

विषय: सेक्टर पी-3, ग्रेटर नोएडा में बंदरों के बढ़ते आतंक की शिकायत तथा तत्काल कार्रवाई हेतु अनुरोध

money attack

मैं अदित्य भाटी, एडवोकेट एवं सेक्टर पी-3, ग्रेटर नोएडा के RWA का पूर्व अध्यक्ष हूँ। यह शिकायत सेक्टर पी-3 के समस्त निवासियों की ओर से आपके संज्ञान में लाई जा रही है।

जिम्मेदार अधिकारी सवालों के घेरे में, ज़मीन पर शून्य काम

parichowk

जिम्मेदार अधिकारी सवालों के घेरे में, ज़मीन पर शून्य काम
ग्रेटर नोएडा शहर की पहचान परी चौक के आसपास की ग्रीन बेल्ट, सेंट्रल वर्ज व पार्क पूरी तरह उपेक्षा का शिकार हैं। हालत बद से बद्तर होती जा रही है।29 अप्रैल को जिस गंदगी की ओर प्रशासन को तस्वीरें साझा करते हुए ध्यानाकर्षण किया था,आज 7 मई को वहां की स्थिति देखकर मन व्यथित होता है।

बढ़ती समस्याएं: बीटा-1 कूड़ा विवाद, अल्फा-2 गंदा पानी, ड्रेनेज और प्राधिकरण की: Greater Noida पढ़े पूरी जानकारी

garbage alpha 2

कल सेक्टर बीटा-1, मकान संख्या A-111 पर मकान मालिक द्वारा दोपहर के समय सफाई कराई गई थी। सफाई के दौरान निकला हुआ कूड़ा-कचरा/मलबा सड़क पर ही डाल दिया गया है, जिससे आसपास गंदगी फैल गई है और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा शहर में फायर सेफ्टी को लेकर बड़ी हुई बैठक, कई अहम सुझाव सामने आए, पढ़े रिपोर्ट

greater noida

आज दिनांक 5-05-2026 को श्री एन पी सिंह अध्यक्ष डी डी आर डबलू ए के नेतृत्व मे नोएडा , ग्रेटर नोएडा व यमुना क्षेत्र मे आग लगने की घटनाओ व उनके सुरक्षा उपाय/इन्तजाम व रोकथाम करने के सम्बन्ध मे व उपकरणो के विषयक एक गोष्टी श्री प्रदीप कुमार चौबे मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर से की गयी तथा डी डी आर डब्लू ए की तरफ से पत्र भी सौपा गया अवगत कराया

विषय: सेक्टर ओमिक्रॉन-1A के पार्कों में ओपन जिम एवं झूलों की मरम्मत एवं नए उपकरण लगाने हेतु!

open gym greater noida

महोदय,
निवेदन है कि सेक्टर ओमिक्रॉन-1A के पार्कों में स्थापित ओपन जिम के उपकरण एवं बच्चों के झूले वर्तमान में अत्यंत खराब एवं जर्जर स्थिति में हैं। कई उपकरण टूट-फूट गए हैं तथा कुछ पूरी तरह से अनुपयोगी हो चुके हैं, जिसके कारण सेक्टरवासियों, विशेषकर बच्चों एवं बुजुर्गों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

सी-ब्लॉक में घरों से नियमित गार्बेज न उठाए जाने के सम्बन्ध में।

garbage collection

​सविनय निवेदन यह है कि सी-ब्लॉक में पिछले कई दिनों से गार्बेज कलेक्शन नहीं किया जा रहा है। ​सी ब्लॉक में गार्बेज उठाने वाली गाड़ी का संचालन पूरी तरह से अनियमित हो चुका है। जब भी इस बारे में संबंधित कर्मचारियों से संपर्क किया जाता है, तो अक्सर यह बहाना बना दिया जाता है कि आज गाड़ी उपलब्ध नहीं है, आज गाड़ी खराब है या ड्राइवर छुट्टी पर है। ​इस अव्यवस्था के कारण सी ब्लॉक के निवासियों को निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है:

विषय: सेक्टर 10 (A और B ब्लॉक) में लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित होने के संबंध में

power cut noida

मैं, शिवकुमार राणा, महासचिव, MSME इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, नोएडा, आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहता हूँ कि आज सुबह 6 बजे से सेक्टर 10 के A और B ब्लॉक में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। अब दोपहर के 1 बजे तक लगभग 10 घंटे बीत चुके हैं, जिससे उद्योगों और दैनिक कार्यों पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।

WC6 के अंतर्गत सेक्टर 116-79 के चौराहे की दुर्दशा, जनता को बहाने नहीं, समाधान चाहिए।

noida khabar

भरा
श्रीमान जी रोड की हालत आप देख सकते हैं कैसे खराब है ,टूटी पड़ी है और यहां पर कोई फ्री लेफ्ट टर्न भी नहीं है पिछले 2 साल से लगातार हम नोएडा प्राधिकरण सर्कल 06 को निवेदन कर रहे हैं यह इस रोड को ठीक कराकर यहां फ्री लेफ्ट टर्न बना दीजिए जिससे कि ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी और पॉल्यूशन भी काम होगा पर दुर्भाग्य से अभी तक एक भी काम नहीं हुआ .

विषय: सेक्टर ओमिक्रॉन-1A में गंगाजल पाइपलाइन मरम्मत कार्य में लापरवाही के संबंध में

noida updates

महोदया,
सविनय निवेदन है कि सेक्टर ओमिक्रॉन-1A में गंगाजल पाइपलाइन का मरम्मत कार्य अत्यंत लापरवाही के साथ किया जा रहा है, जिसके कारण सेक्टर की सड़कों को अनावश्यक रूप से क्षतिग्रस्त किया जा रहा है।