देश की आजादी के लिए अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था

SACHINDIALIVE NEWS

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में 1857 की क्रांति के वीर सेनानी शहीद गुर्जर दरियाव सिंह नागर की पुण्यतिथि पर आम जनता की सुविधा के लिए लगाए गए वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व अध्यक्ष आर्य सूरत नागर, श्रीनिवास भाटी एवं सुनील प्रधान के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

पूरे शहर में स्ट्रीट लाइटों के बंद होने के समय में परिवर्तन कर अनावश्यक विद्युत व्यय रोकने हेतु प्रार्थना पत्र

GNIDA NEWS

सविनय निवेदन है कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, विशेषकर खाड़ी देशों के हालात को देखते हुए हमारे देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री जी एवं प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा समस्त देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत बचत का आह्वान किया गया है।

सेक्टर ओमिक्रॉन-1A में गंगाजल लाइन के बार-बार टूटने एवं मरम्मत कार्य में लापरवाही के संबंध में

omicron news

सविनय निवेदन है कि सेक्टर ओमिक्रॉन-1A में गंगाजल लाइन चालू होते ही बार-बार टूट जाती है। इसके बाद संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत कार्य के नाम पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर उन्हें खुला छोड़ दिया जाता है। विभाग को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सड़क टूट रही है, मार्ग अवरुद्ध हो रहा है अथवा सेक्टरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

महान शख्सियत, आदरणीय बड़े भाई श्री मुकेश शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

gautam budhha nagar

गौतम बुद्ध नगर की एक महान शख्सियत, आदरणीय बड़े भाई श्री मुकेश शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
आप उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान एवं इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।
आप एक अंतरराष्ट्रीय कवि, ओजस्वी वक्ता, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व हैं।

जनरल मैनेजर प्रभात जी को समस्याओं का ज्ञापन भी सोपा

authority news

आज गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में सीईओ एनजी रवि जी से मुलाकात करने के बाद मुझे चौधरी रणबीर प्रधान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हबीबपुर को आश्वासन दिया और जरनल मैंनेजर आर के पृभात जी को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया

न्यू नोएडा में भूमि अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ाए जाने के संबंध में।

hunger strike sachindialive

सविनय निवेदन है कि न्यू नोएडा क्षेत्र में किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है, परंतु वर्तमान में निर्धारित मुआवजा किसानों की भूमि के वास्तविक बाजार मूल्य एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं है। क्षेत्र में तेजी से औद्योगिक एवं शहरी विकास होने के कारण भूमि के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सेक्टर में बिना नंबर प्लेट वाले किसी भी मोटरसाइकिल अथवा चार पहिया वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

greater noida p3

हमारे सेक्टर P-3 की आरडब्ल्यूए एवं सेक्टरवासियों द्वारा सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया है कि सेक्टर में बिना नंबर प्लेट वाले किसी भी मोटरसाइकिल अथवा चार पहिया वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।

आरडब्ल्यूए द्वारा एक नई और प्रेरणादायक मुहिम की शुरुआत की गई

sector p3 greater noida

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सेक्टर में जब भी कोई सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, तो कुर्सी, टेबल, दरी एवं अन्य सामान किराए पर लेने में लगभग ₹10,000 से ₹20,000 तक का खर्च आ जाता है। वर्तमान समय में हमारी आरडब्ल्यूए के पास अपने स्थायी संसाधन उपलब्ध नहीं हैं। न कुर्सियां हैं, न टेबल, न दरी और न ही अन्य आवश्यक उपकरण।

मुख्य उद्देश्य सेक्टर की सुंदरता, स्वच्छता एवं व्यवस्थित वातावरण को बनाए रखना है

sector p 3

हमारे सेक्टर पी-3 की पूर्व में आयोजित जनरल बॉडी मीटिंग में समस्त सेक्टरवासियों की सहमति से यह प्रस्ताव पारित किया गया था कि सेक्टर में कोई भी अनावश्यक होर्डिंग, बैनर, पोस्टर अथवा पंपलेट बिना आरडब्ल्यूए की अनुमति के नहीं लगाए जाएंगे।

आरडब्ल्यूए के प्रयास लाए रंग, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुरू कराया पार्क निर्माण

greater noida news fresh

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, क्षेत्र में बनेगा सुंदर पार्क
आज दिनांक 10 मई 2026 को आरडब्ल्यूए बीटा-1, ग्रेटर नोएडा की मासिक समीक्षा बैठक सेक्टर बीटा-1 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा जी ने की तथा संचालन महासचिव हरेंद्र भाटी जी द्वारा किया गया।

एक और गाँव बना लाइब्रेरी वाला गाँव।।

library village

गाँव के लोगों ने आपसी जन भागीदारी से एक आधुनिक और निःशुल्क लाइब्रेरी का निर्माण किया है।
टीम ग्राम पाठशाला समस्त ग्राम वासियों को बधाई देती है तथा ईश्वर से प्रार्थना करती है कि गाँव की लाइब्रेरी में पढ़कर बच्चे अपने गाँव का देश और दुनिया में नाम रोशन करें।

सेक्टर डेल्टा 1 के गेट नंबर 04 पर बनी ग्रीन बेल्ट पर कावेरी बिल्डर ने लगभग 80 मीटर लंबी ग्रीन बेल्ट पर पेड़ो को काटकर कब्जा कर लिया

sachindialive

यह कि सेक्टर डेल्टा 1 के गेट नंबर 04 पर बनी ग्रीन बेल्ट पर कावेरी बिल्डर ने लगभग 80 मीटर लंबी ग्रीन बेल्ट पर पेड़ो को काटकर कब्जा कर लिया हे । ओर बची हुई ग्रीन बेल्ट की दीवार को गिराकर कब्जे के लिए प्रयासरत हे। जबकि सेक्टर के ले आउट के अनुसार वर्ष 1994 में इसका निर्माण हुआ था ओर पेड़ लगाए गए थे।यह विवाद दिनांक 05/4/26 को उत्पन्न हुआ ।,जिसको लेकर