जुबीन गर्ग सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए, 85 वर्षीय पिता और पत्नी गरिमा रोती बिलखती नम आंखों से दी अंतिम विदाई, ZUBEEN GARG FUNERAL

Written by: Juhi

Updated on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

ZUBEEN GARG FUNERAL: असम के प्रसिद्ध सिंगर जुबिन गर्ग आज मंगलवार के दिन पंचतत्व में विलीन हो गए. पूरा देश जानता है कि जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हो गई थी. जुबीन गर्ग के निधन के बाद असम राज्य में शोक की लहर दौड़ गई. असम में 3 दिन का राज राजकीय शोक घोषित कर दिया गया था. मशहूर सिंगर जुबिन गर्ग का अंतिम संस्कार मंगलवार 23 सितंबर को असम के कमरकुची गांव उत्तरी कैरोलिना में किया गया है. जुबीन गर्ग ने 34000 से ज्यादा गाने गए हैं. जुबीन गर्ग एक सिंगर ही नहीं बल्कि एक मशहूर अभिनेता भी थे.

zubeen garg funeral
PHOTO CREDIT: SOCIAL MEDIA SOURCE

ZUBEEN GARG FUNERAL: जुबीन के मौत की खबर के बाद पूरे असम की जनता का प्यार जो जुबिन के लिए देखने को मिला वह चौका देने वाला था. वहां की जनता सिंगर की सुरीली आवाज असम राज्य को जो गौरव प्रदान हुआ संगीत के क्षेत्र में उसकी यादें आंखों में आंसू लिए जुबिन के फैंस ने उनकाे अंतिम विदाई दे दी है. जुबीन गर्ग की पत्नी उनकी मौत के बाद काफी परेशान दिखी पार्थिव शरीर के पास हाथ जोड़कर बैठी नजर आई. जुबीन गर्ग की बहन पाल्मी बोरठाकुर ने चिता को अंतिम मुखाग्नि दी.

जुबिन को आखिरी बार देखने और श्रद्धांजलि देने के लिए उनके फ्रेंड्स हजारों की संख्या में दिखे. जुबिन की
अंतिम यात्रा की शुरुआत गुवाहाटी के अर्जुन बागेश्वर बरुआ स्पोर्ट्स कंपलेक्स से शमशान घाट के लिए शुरू हुई थी. जुबीन गर्ग की पत्नी के लिए यह पाल दर्द से भरा हुआ था. उनकी स्थिति को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता था कि वह उस दौरान कितनी दर्द और पीड़ा से गुजर रही थी.

zubeen garg
PHOTO CREDIT: SOCIAL MEDIA SOURCE

जुबीन गर्ग की मौत के बाद गरिमा के लिए यह बीते 5 दिन बहुत दुखद और तनावपूर्ण रहा होगा. गरिमा पति जुबीन गर्ग के चिता के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करती रही. यह झलक हर किसी को भावुक कर सकता है. यह सब देखना उनके लिए कितना कठिन हुआ होगा. उनके आंखों से आंसू लगातार झलक रहे थे. जुबीन गर्ग के चाहने वाले फैंस MAYABINI गाना गाते रहे. यह गाना सिंगर का आईकॉनिक गाना माना जाता है.

जुबीन गर्ग का दूसरी बार पोस्टमार्टम

ZUBEEN GARG FUNERAL: बता दें की जुबीन गर्ग के शव को दूसरी बार पोस्टमार्टम गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया. उसके बाद हजारों की संख्या में लोगों ने अपने पसंदीदा सिंगर को अंतिम विदाई दी.

zubeen garg wife
PHOTO CREDIT: SOCIAL MEDIA SOURCE

शव को कांच की ताबूत में लाया गया

जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को कांच के ताबूत में रखा गया गया. असम के पारंपरिक गामोशा में लपेटकर फूलों से सजी एंबुलेंस में ले जाया गया जुबिन गर्ग का शव. एंबुलेंस के आगे जुबीन गर्ग की एक बड़ी सी तस्वीर लगाई गई जुबीन गर्ग के पिता 85 वर्ष के हैं. ऐसे में पिता और उनकी पत्नी गरिमा अलग-अलग गाड़ी से गए. बता दें कि सोमवार के दूसरे दिन जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में जुबिन के चाहने वाले गुवाहाटी के सरुसजई स्टेडियम गए.

zubeen garg ptoto
PHOTO CREDIT: SOCIAL MEDIA SOURCE

गायक पापोन और भूटान नरेश के रिप्रेजेंटेटिव सहित राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य इन बड़ी हस्तियों में भी जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की. अपने चहेते कलाकार को अंतिम विदाई देने के लिए आम लोग रविवार से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे. हर एक असमिया जुबीन गर्ग के गाने रहे थे.

जुबीन गर्ग को पालतू कुत्तों ने दी अंतिम विदाई

ZUBEEN GARG FUNERAL: जुबिन की पत्नी गरिमा परिवार समेत अपने चार पालतू कुत्तों को भी अंतिम विदाई के दर्शन के लिए ताबूत के पास लायी. इस भावुक माहौल को देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो गया. जुबीन गर्ग ने बॉलीवुड में भी कई गाने गए. असम संगीत क्षेत्र में उनका बड़ा योगदान रहा है. सिंगर को ख़ास सम्मान देने के लिए उनके पैरों का छाप लिया गया है.

zubeen garg photo
PHOTO CREDIT: SOCIAL MEDIA SOURCE
For Feedback - sachindialive@gmail.com