AVATAR FIRE AND ASH BOX OFFICE COLLECTION: फिल्म अवतार पार्ट 3 ने 2 दिन में कमाए 40 करोड़ से ज्यादा

Written by: Juhi

Updated on:

Google News
Follow Us
Join Our WhatsApp Group

AVTAR: FIRE AND ASH BOX OFFICE COLLECTION: जेम्स कैमरून के डायरेक्शन में बनी फिल्म अवतार फायर एंड ऐश 19 दिसंबर को सिनेमाघर में दस्तक दे चुकी है। यह मूवी अवतार फिल्म फ्रेंचाइजी की तीसरा पार्ट है। फैंस इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वही फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ रही है। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

फिल्म के रिलीज के 2 दिन पूरे हो चुके हैं। चलिए बताते हैं आखिरकार इस फिल्म ने अपने रिलीज के 2 दिनों के अंदर कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। अवतार फायर एंड ऐश हिंदी भाषा के साथ-साथ कन्नड़ मलयालम तमिल और तेलुगु भाषा में बड़े स्तर पर रिलीज हुई है। ऐसे में इस मूवी ने अपने रिलीज के 2 दिनों के भीतर हैं 40 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

फिल्म अवतार फायर एंड ऐश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म अवतार फायर ऐश वह 19 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। वही इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए आंकड़े बनाए हैं। सैकनिल्क के रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने शुक्रवार को 19 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वही रिलीज के अपने दूसरे दिन फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कलेक्शन हुआ है। वही फिल्म ने रिलीज के 2 दिनों के भीतर ही 41.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। आगे आने वाले दिनों में देखना होगा की फिल्म और कितना कमा सकती है।

आपको बताते चले की इस मूवी का पहला पार्ट अवतार साल 2009 में सिनेमाघर में रिलीज हुआ था। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आया था। उसके 13 साल बाद साल 2022 में अवतार द वे ऑफ वॉटर रिलीज हुआ। इस फिल्म के दूसरे पार्ट को भी सिनेमा प्रेमियों ने काफी पसंद किया। अब 19 दिसंबर 2025 को अवतार 3 यानी की अवतार फायर एंड ऐशnरिलीज हुआ है। आपको बता दे की अवतार का दूसरा पार्ट अवतार द वे ऑफ़ वाटर ने भारत में अपनी ओपनिंग डे पर 40.30 करोड रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। यह फिल्म साइंस फिक्शन फिल्म पर बेस्ड है। इस फिल्म का निर्देशन जेम्स कैमरून ने किया है।

JAMES CAMERON INSTAGRAM ID

https://www.instagram.com/reel/CkdXIIfgB0F/?utm_source=ig_web_copy_link