VIBRANT GUJARAT SUMMIT 2026: रिलायंस इंडस्ट्री गुजरात में 7 लाख करोड रुपए का निवेश करेगी, MUKESH AMBANI ने Vibrant Gujarat Summit में की घोषणा

Written by: Juhi

Updated on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

भारतीय उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी गुजरात में अगले 5 सालों के अंदर 7 लाख करोड रुपए के एक बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं। इसकी जानकारी गुजरात के राजकोट में हुए पहले रीजनल वाइब्रेंट गुजरात समिट के दौरान इस योजना के बारे में ऐलान किया गया है।

इस बड़े निवेश से गुजरात में रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। ज्यादा जानकारी के लिए बता दे कि गुजरात में रिलायंस इंडस्ट्री काफी समय पहले से ही इस बड़े निवेश की योजना बना रही थी। इस योजना से आने वाले समय में गुजरात में गुजरात क्लीन एनर्जी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे बड़े कार्य किया जा सकेगा।

बता दे की राजकोट में पहले रीजनल वाइब्रेंट गुजरात सबमिट का आयोजन किया गया। इस सबमिट के दौरान ही मुकेश अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ किए। मुकेश अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सभ्यतागत आत्मविश्वास को बहाल किया है। देश को संभावना से प्रदर्शन की ओर ले गए हैं।

आगे अंबानी ने यह भी कहा कि यह भारत का निर्णायक दशक है। प्रधानमंत्री के देखरेख में भारत सिर्फ भविष्य की संभावना नहीं कर रहा। बल्कि भारत उसे आकार दे रहा है। मुकेश अंबानी आगे कहते हैं कि गुजरात रिलायंस का शरीर दिल और आत्मा बना हुआ है।

गुजरात में रिलायंस इंडस्ट्री का 7 लाख करोड़ रुपए का निवेश

सबमिट को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने यह जानकारी दी की रिलायंस इंडस्ट्री ने पिछले 5 साल पहले ही 3.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश कर चुकी है। रिलायंस इंडस्ट्री इस निवेश को 2030 तक अब दोगुना करने जा रही है। मुकेश अंबानी ने कहा कि इस निवेश से गुजरात में बड़े स्तर पर रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ेंगे। आगे कहा कि रिलायंस पहले से भी गुजरात का सबसे बड़ा निवेशक है।

और हमारी प्रतिबद्धता और भी मजबूत होगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि जामनगर को सबसे बड़े इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी इकोसिस्टम के तौर पर भविष्य में देखा जाएगा इसमें सोलर एनर्जी बैट्री स्टोरेज ग्रीन हाइड्रोजन ग्रीन फर्टिलाइजर सस्टेनेबल एवियशन फ्यूल समुद्र ईंधन और एडवांस्ड मटेरियल होंगे आगे उन्होंने कहा जामनगर भारत का एक समय में सबसे बड़ा हाइड्रोकार्बन एक्सपोर्टर हुआ करता था।

वही जामनगर अब भारत का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी और ग्रीन पदार्थ का एक्सपोर्टर बन जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कच्छ को मल्टी गीगावॉट सोलर प्रोजेक्ट के द्वारा ग्लोबल क्लीन एनर्जी के रूप में बदल दिया जाएगा। इससे 24 घंटे स्टोरेज और मॉडल ग्रिड इंटीग्रेशन का सुविधा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि जामनगर भारत का सबसे बड़ाAI_ रेडी डाटा सेंटर के रूप में उभर रहा है। जिओ कुछ समय के बाद ही एक पीपल फर्स्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफार्म की सुविधा प्रदान करेगा।

For Feedback - sachindialive@gmail.com