9.30 लाख करोड़ रुपए के मालिक है मुकेश अंबानी, मुकेश अंबानी का पढ़े जीवन परिचय, Mukesh Ambani Biograghy

Written by: Juhi

Published on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

Mukesh Ambani Biograghy: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बारे में आप इस आर्टिकल में पढ़ने जा रहे हैं.मुकेश अंबानी से जुड़ी खास बातें उनका फैमिली बैकग्राउंड नेटवर्थ शिक्षा विवाद और उपलब्धियां के बारे में आप जानकारी प्राप्त करेंगे.

मुकेश अंबानी का परिवार

19 अप्रैल 1957 को यमन के एडन शहर में मुकेश अंबानी का जन्म हुआ था. धीरूभाई अंबानी के बेटे हैं मुकेश अंबानी. धीरूभाई अंबानी अपने समय में भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति थे. रिलायंस इंडस्ट्री की नींव भी धीरूभाई अंबानी रखे थे. मुकेश अंबानी की माता का नाम कोकिला बेन अंबानी है. कोकिलाबेन का ज्यादा समय अपने परिवार की देखरेख में जाता था. मुकेश अंबानी के छोटे भाई का नाम अनिल अंबानी है और उनके दो बहने हैं जिनका नाम नीना कोठारी और दीप्ति सलगांवकर हैं. मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर परिवार ऐसे ही नहीं बना.

मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी के कड़ी मेहनत और लगन ने उनको यह पहचान भारत में दिलाई है. मुकेश अंबानी की शुरुआती शिक्षा मुंबई के हिल ग्रेंज हाई स्कूल से हुई है. आगे की पढ़ाई रासायनिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री मुंबई के इंस्टीट्यूट आफ केमिकल टेक्नोलॉजी से पूरी हुई है. मुकेश अंबानी का सपना था कि वह अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई करें. पिताजी की मदद करने के लिए वह कुछ समय के बाद एमबीए प्रोग्राम को छोड़कर भारत वापस लौट आए.

मुकेश अंबानी का करियर

रिलायंस इंडस्ट्री में ऑफिशियलय मुकेश अंबानी अपने सफल करियर शुरुआत करते हैं. रिलायंस इंडस्ट्री में टेक्सटाइल पेट्रोकेमिकल के उत्पाद बनाए जाते हैं. रिलायंस इंडस्ट्री में रहते हुए मुकेश अंबानी अपने पिता धीरूभाई अंबानी से बिजनेस की बारीकियाँ सीखते हैं. रिलायंस इंडस्ट्री के कई सारे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करते हैं. रिलायंस इंडस्ट्री के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका.

2016 में जिओ की एंट्री

साल 2016 में मुकेश अंबानी रिलायंस जिओ को लॉन्च करते हैं. जिओ के लांच होने के बाद से लोगों को इंटरनेट डाटा प्लान सस्ते दामों पर मिलने लगा. इससे इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ी. मुकेश अंबानी ने रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड के तहत 100 गीगा वाट सौर ऊर्जा का उत्पादन 2030 तक करने का लक्ष्य बनाए हैं. मुकेश अंबानी के द्वारा उठाया गया सौर ऊर्जा उत्पादन की तरफ यह कदम एक अच्छा प्रयास मजबूत प्रयास है.

मुकेश अंबानी का पारिवारिक

मुकेश अंबानी की शादी नीता अंबानी से हुआ है. रिलायंस फाउंडेशन में नीता अंबानी चेयरपर्सन है. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीन बच्चे हैं. बड़े बेटे का नाम आकाश अंबानी बेटी का नाम ईशा अंबानी छोटे बेटे का नाम अनंत अंबानी आकाश और ईशा अंबानी रिलायंस के कई सारे सेक्टर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. अंबानी परिवार मुंबई में मौजूद एंटीलिया निवास में रहते हैं. विश्व के सबसे महंगे बिल्डिंग में एंटीलिया की गिनती होती है.

मुकेश अंबानी की उपलब्धियां

मुकेश अंबानी ने कई उपलब्धियां हासिल की है. उसमें से कुछ मुख्य उपलब्धियां इस प्रकार हैं. फॉर्च्यून मैगजीन ने 2018 में विश्व के सबसे प्रभावशाली बिजनेसमैन लीडर्स की सूची में शामिल किया. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट से हुई है. इन दोनों की शादी भारत में लंबे समय तक सुर्खियों का हिस्सा बनी रही.मुकेश अंबानी अपने जीवन में अभी तक अपने बेहतरीन कार्य के लिए कई सारे अवार्ड से सम्मानित किया जा चुके हैं.
वर्ल्ड कम्युनिकेशन अवॉर्ड फॉर द मोस्ट इनफ्लुएंशल पर्सन इन टेलीकम्युनिकेशन
यूनाइटेड स्टेट इंडिया बिजनेस काउंसिल लीडरशिप अवार्ड
चित्रलेखा पर्सन ऑफ़ द ईयर अवार्ड बिज़नेस लीडर ऑफ़ द ईयर
बिज़नेस ऑफ़ द ईयर
स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड अप्लाइड साइंस डीन मेडल
ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड
मानद डॉक्टरेट विज्ञान के डॉक्टर एशिया सोसाइटी लीडरशिप अवार्ड

मुकेश अंबानी का नेट वर्थ

मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. 2025 में उनकी धन संपत्ति बढ़कर 9.30 लाख करोड़ रुपए है. दुनिया के 18वे सबसे अमीर शख्स में शामिल है. मुकेश अंबानी के पास इतनी संपति है की वह 20 दिन भारत को अपने पैसों से चला सकते हैं. मुकेश अंबानी अपने दानशीलता व्यवहार के कारण भी जाने जाते हैं.

For Feedback - sachindialive@gmail.com