UP KGBV भर्ती 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला उम्मीदवार के लिए शानदार मौका, UP KGBV ने निकाली बंपर भर्ती! जाने क्या है पूरी डिटेल्स?

Written by: Juhi

Published on:

Google News
Follow Us
Join Our WhatsApp Group

District Wise Recruitment UP KGBV Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्तियां निकली गई हैं।

यह भर्ती राज्य स्तर पर एक साथ न हो कर, हर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय द्वारा अपने-अपने जिले के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है।

District Wise Recruitment UP KGBV Vacancy 2026: कौन से जिले में कितने पदों पर भर्ती और क्या है आवेदन की आखिरी तारीख?

ताजा जानकारी के अनुसार कुछ जिलों में भर्ती कुछ इस प्रकार है:

  • गोरखपुर में 132 पद, और आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 तय की गई है।
  • आगरा में 34 पदो पर भर्ती हो रही है इसके अलावा आवेदन की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
  • चंदौली में 12 पद, और आवेदन की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026 तय की गई है।
  • पीलीभीत में 48 पदों पर भर्ती की जा रही है इसके अलावा इस भर्ती की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

इसके अलावा मिर्जापुर, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, चित्रकूट, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया और सोनभद्र समेत कई अन्य जिलों में भी भर्ती के विज्ञापन जारी कर दिए गए हैं।

District Wise Recruitment UP KGBV Vacancy 2026: कौन-कौन से पदों पर भर्ती?

जिले के अनुसार पद अलग हो सकते हैं, लेकिन मुख्य तौर पर इन पदों पर भर्ती की जा रही है जिसमें फुल टाइम टीचर, पार्ट टाइम टीचर, वार्डन, केयरटेकर, रसोइया, चपरासी और चौकीदार शामिल है। यह जरूरी नहीं कि हर जिले में सभी पदों पर भर्ती निकली हो, इसलिए अपने जिले का नोटिफिकेशन देखना अति आवश्यक है।

District Wise Recruitment UP KGBV Vacancy 2026: क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

शिक्षक पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन के साथ बी.एड / डी.एल.एड जैसी योग्यता होना आवश्यक है। वहीं रसोइया, चौकीदार और चपरासी जैसे पदों के लिए 8वीं या 10वीं पास होना अनिवार्य है।

District Wise Recruitment UP KGBV Vacancy 2026: कितनी होगी सैलरी?

UP KGBV में भर्ती विभिन्न पदों पर निकाली गई है इसलिए सैलरी पद के हिसाब से तय होती है, कोई एक सैलरी नहीं है। 2026 के नए नोटिफिकेशन के हिसाब से जिलेवार सैलरी कुछ इस तरह है –

  • वार्डन (Warden): 23,292 रुपये से 25,410 रुपये महीना
  • फुल टाइम टीचर: 22,000 से 25,410 रुपये महीना
  • अकाउंटेंट: 15,125 रुपये महीना
  • पार्ट टाइम टीचर: 8,250 से 9,075 रुपये महीना
  • प्रिंसिपल / प्रधानाध्यापिका (Class 9-12): 30,000 रुपये महीना
  • कंप्यूटर टीचर (Part Time): 12,790 रुपये महीना
  • हेड कुक: 9,006 रुपये महीना
  • चपरासी / चौकीदार: 7,505 रुपये महीना
  • सहायक रसोइया / कुक / हेल्पर: 6,755 रुपये महीना

यह आंकड़े अनुमानित है, इसलिए सटीक जानकारी के लिए भर्ती के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर जरूर चेक कर ले।

District Wise Recruitment UP KGBV Vacancy 2026: क्या है आवेदन प्रक्रिया?

हर जिले के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया अलग हो सकती है। कहीं ऑफलाइन फॉर्म BSA कार्यालय में जमा करना है तो कहीं ऑनलाइन। इसलिए उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले अपने जिले की KGBV भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।
  2. अपनी योग्यता के अनुसार पद का चयन करें।
  3. आवेदन फॉर्म को सही से भरें और जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी साथ लगाएं।
  4. फॉर्म को नोटिफिकेशन में बताए गए पते या वेबसाइट पर अंतिम तारीख से पहले जमा कर दें।

नोट :

इस भर्ती की कोई एक आखरी तारीख नहीं है। हर जिले की आखरी तारीख और पदों की संख्या अलग-अलग है, इसलिए अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई विज्ञापन पर ही भरोसा करें।

Related News