NHM Staff Nurse Jobs 2026: नर्सिंग करके सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने स्टाफ नर्स के 4,724 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें नर्सिंग और GNM डिप्लोमा वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जो भी उम्मीदवार सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह एक शानदार मौका है।
कुल कितने पदों पर होगी भर्ती?
NHM Staff Nurse Jobs 2026: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टाफ नर्स के कुल 4,724 खाली पदों को नियुक्ति की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएगी।
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास यह मुख्य योग्यता होना आवश्यक है:
- नर्सिंग की डिग्री या GNM का डिप्लोमा
- संबंधित नर्सिंग काउंसिल में वैध (Valid)रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है।
बिना रजिस्ट्रेशन के आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए फॉर्म भरने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन जरूर जांच लें।
क्या है आवेदन की आखिरी तारीख?
NHM Staff Nurse Jobs 2026: इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है यानी कि आज शाम 5:00 बजे तक आवेदन करने की आखिरी तारीख है।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि समय रहते अपना आवेदन भेज दें।
क्या है आवेदन प्रक्रिया?
NHM Staff Nurse Jobs 2026: यह भर्ती ऑफलाइन माध्यम से होगी। इसलिए उम्मीदवार अपना फार्म ध्यान पूर्वक भरे। फार्म किस प्रकार भरा जाएगा इसके आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं:-
- सबसे पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और उसे ध्यान से पढ़ें।
- नोटिफिकेशन में दिए गए Structure में आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
- फॉर्म में अपना नाम, पता और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे – शैक्षणिक प्रमाण पत्र, नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रेशन, आधार कार्ड और फोटो की कॉपी फॉर्म के साथ लगाएं।
- भरे हुए फॉर्म को नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर अंतिम तारीख से पहले भेज दें।
नोट:-
भर्ती के लिए फॉर्म भेजने से पहले एक बार आयु सीमा, आवेदन शुल्क और आवेदन भेजने का पता (Address)आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर देख लें। आधा भरा हुआ फॉर्म या गलत भरा हुआ फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।










