Press Council of India ASO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने Assistant Section Officer यानी ASO के पदों पर भर्ती निकाली है।
अगर आप दिल्ली में सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो ये मौका आपके लिए बहुत ही शानदार मौका है। PCI ने ASO पद पर 3 भर्ती निकली है। जिसमें ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
Press Council of India ASO Recruitment 2026: कुल कितने पदों पर निकली भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3 पद पर नियुक्ति की जाएगी। तीनों ही पद ASO के हैं। प्रेस काउंसिल एक प्रतिष्ठित संस्था है, इसलिए इसमें काम करने का अनुभव भी काफी अच्छा रहेगा।
Press Council of India ASO Recruitment 2026: क्या होनी चाहिए योग्यता?
इस पद के लिए ज्यादा बड़ी या विशेष योग्यता नहीं मांगी गई है।
- उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना आवश्यक है। उम्मीदवार ने चाहे किसी भी स्ट्रीम से पढ़ाई की हो – Arts, Commerce, Science वह आवेदन कर सकते हैं।
- साथ में कंप्यूटर पर काम करने का ज्ञान होना चाहिए, क्योंकि ऑफिस का सारा काम कंप्यूटर पर ही होता है।
- फाइल मैनेजमेंट और नोटिंग-ड्राफ्टिंग का ज्ञान होना और भी अच्छा होगा।
Press Council of India ASO Recruitment 2026: क्या होनी चाहिए उम्र सीमा?
नोटिफिकेशन में उम्र की पूरी जानकारी दी गई है। आमतौर पर ASO पद के लिए 20 से 30 वर्ष तक के लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा SC/ST और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी।
Press Council of India ASO Recruitment 2026: क्या है आवेदन की आखिरी तारीख?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ध्यान रहे, इसका फॉर्म ऑनलाइन नहीं भरना है बल्कि ऑफलाइन भेजना है, इसलिए आखिरी तारीख से पहले ही अपना फॉर्म पोस्ट कर दें ताकि समय पर पहुंच जाए।
Press Council of India ASO Recruitment 2026: कितनी मिलेगी सैलरी?
PCI में ASO को level-6 के अनुसार सैलरी मिलती है। शुरुआत में सैलरी लगभग 44,900 रुपये से शुरू होती है और भत्ते मिलाकर 60,000 से ज्यादा तक पहुँच जाती है। दिल्ली में पोस्टिंग होने से HRA भी अच्छा मिल जाता है।
Press Council of India ASO Recruitment 2026: क्या है आवेदन प्रक्रिया?
इसका फॉर्म भरने का तरीका बाकी भर्तियों से काफी अलग है। यहाँ आपको ऑनलाइन अप्लाई नहीं करना है।
- सबसे पहले PCI की आधिकारिक वेबसाइट presscouncil.nic.in पर जाएं।
- वहां What’s New सेक्शन में ASO Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन मिलेगा, उसे डाउनलोड कर लें।
- नोटिफिकेशन के अंत में एक फॉर्म दिया गया है, उसका प्रिंट निकाल लें।
- उस फॉर्म को साफ अक्षरों में भरें – नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, योग्यता सभी जानकारी जो उसे फॉर्म में आपसे मांगा गया है।
- उसके साथ अपनी ग्रेजुएशन की मार्कशीट, आधार कार्ड और फोटो की कॉपी लगा दें।
- अब इस पूरे लिफाफे को नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट से भेज दें।
ध्यान रहे, फॉर्म भेजने से पहले उसकी एक फोटोकॉपी अपने पास जरूर रख लें। ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।










