CNN की रिपोर्टर को डोनाल्ड ट्रंप ने कहा तुम मुस्कुराते नहीं हो, CNN मीडिया को फरेबी संगठन का नाम भी दिया

Written by: Juhi

Updated on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइल से जुड़े मामलों में सबसे ज्यादा बार शामिल हो रहा है। मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप को एपस्टीन फाइल से जुड़े मामलों सफाई देनी पड़ रही है। मंगलवार को ओवल ऑफिस में सीएनएन की रिपोर्टर कैटलॉन कोलिन्स ने अमेरिकी न्याय विभाग के प्रक्रिया पर डोनाल्ड ट्रंप से एक सवाल पूछा कि जेफरी ऐपस्टिन की जो पीडि़ताएँ हैं वो न्याय विभाग के बयानों से वह खुश नहीं है। साथ ही उन्हें सही प्रकार से न्याय नहीं मिल रहा है। रिपोर्टर के इस सवाल पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपोर्टर पर ही सवाल उठा दिए। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा सीएनएन को फरेबी संगठन और सबसे खराब रिपोर्टर जो कभी मुस्कुराती नहीं है।

CNN की रिपोर्टर कैटलॉन कोलिन्स को ट्रंप ने कहा कि मैं आपको 10 वर्षों से जानता हूं लेकिन इन 10 वर्षों में मैं आपके चेहरे पर एक बार भी मुस्कान नहीं देखी है। आपको पता है कि आप मुस्कुरा नहीं रही हैं। CNN बहुत ही फरेबी संगठन है. उसे शर्मिंदा होना चाहिए ट्रंप ने आगे कहा कि मुझे लगता है कि अमेरिका के लिए सही समय है कि वह एपस्टीन फाइल की जगह किसी और चीज पर बात करें क्योंकि इसमें मेरे बारे में कुछ भी नहीं है।

जब पत्रकारों को ओवल ऑफिस से बाहर निकाला जा रहा था तो ट्रंप किसी से शिकायत कर रहे थे कि कैटलॉन कोलिन्स कभी नहीं मुस्कुराती यह पहली बार नहीं है कि ट्रंप और कैटलॉन कोलिन्स के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हुआ हो। ट्रंप इससे भी पहले सोशल मीडिया पर सीएनएन की रिपोर्टर क पर निशाना साध चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा था फर्जी खबर सीएनएन की कैटलॉन कोलिन्स हमेशा बेवकूफ और गंदी होती है यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से किसी महिला पत्रकार की आलोचना की हो।।

For Feedback - sachindialive@gmail.com