अरिजीत सिंह से मिलने पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, क्या है वजह? पढ़े इस रिपोर्ट में

Written by: Juhi

Updated on:

Google News
Follow Us
Join Our WhatsApp Group

बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ दिन पहले बॉलीवुड से प्ले बैक सिंगिंग करियर से खुद को रिटायरमेंट करने का ऐलान किया था। जिसके बाद से उनके फैंस में बहुत ज्यादा नाराजगी देखने को मिली। आखिरकार अरिजित सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास क्यों लिया है। इन सब के बीच बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान उनसे मिलने उनके घर पहुंचे हैं। उसकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

अरिजीत सिंह ने कुछ समय पहले ही प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किए थे। इस अनाउंसमेंट के आने के बाद ही सोशल मीडिया पर फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते थे। लेकिन ऑफीशियली अरिजीत सिंह के द्वारा अभी तक उनके स्टेटमेंट को लेकर कोई बयान नहीं आया है।

अरिजीत सिंह आखिर आगे कोई असाइनमेंट क्यों नहीं साइन करेंगे। इन सभी के बीच बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अरिजीत सिंह से मिलने उनके गांव पहुंचे। जिसकी फोटोस और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है।

सोशल मीडिया यूजर्स अंदाजा लगा रहे हैं कि आखिरकार आमिर खान अरिजीत सिंह से मिलने क्यों पहुंचे। कहीं वह अरिजीत सिंह को मनाने तो नहीं गए। हालांकि उन दोनों के बीच में किस बात को लेकर मुलाकात हुई है।इसको लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

अरिजीत सिंह ने आमिर खान के लिए फिल्म दंगल में नैना गाना गए थे। उसके बाद 2022 में रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा का तेरे हवाले कर दिया उसके बाद फिर ना ऐसी रात आएगी जैसे कई सुपरहिट फिल्में मैं अरिजीत सिंह अपनी आवाज का जादू भी बिखेर चुके हैं।

https://www.instagram.com/reel/DUQSw4HkXvu/?utm_source=ig_embed&ig_rid=0de96bbe-f482-47b8-bfbc-24d1cdf61d38

Related News