भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह 30 करोड रुपए देंगे एलिमिनेट ज्योति सिंह को पवन सिंह का जीवन परिचय पढ़ें, BHOJPURI POWER STAR PAWAN SINGH BIOGRAPHY

Written by: Juhi

Updated on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

BHOJPURI POWER STAR PAWAN SINGH BIOGRAPHY: लालीपॉप लागेलु भोजपुरी सॉन्ग से देश और विदेश में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को पहचान दिलाने वाले भोजपुरिया पावर स्टार पवन सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं है. पवन सिंह एक्टर सिंगर साथ ही वह एक बार काराकाट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव भी लड़ चुके हैं. इस आर्टिकल में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह से जुड़ी हर एक जानकारी पढ़ने को मिलेगी.

पावर स्टार पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बन चुके हैं. ऐसे में पवन सिंह को लेकर सभी को यह लगता है कि वह बिहार में पले बढ़े होंगे. लेकिन ऐसा नहीं है. चलिए जानते हैं पवन सिंह का जन्म कहां हुआ था? एक्टर अभी तक 150 फिल्मों में काम कर चुके हैं. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुआ था. पिता का नाम रमाशंकर सिंह है. वह आरा के रहने वाले थे.

घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण पिता काम की तलाश में कोलकाता आए थे. पवन सिंह जब 6 साल के थे. तभी वह अपने चाचा अजीत सिंह के साथ कोलकाता आ गए. इससे पहले वह आरा में गाने बजाने का काम करते थे. यहां वह एक तय पैसे पर शादी समारोह छठ मुंडन जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों के दौरान गाने बजाने का कार्य करते थे. चाचा अजीत सिंह पवन सिंह से ऐसे ही गाना गवाएं पवन सिंह का गया हुआ गाना चाचा को पसंद आ गया. चाचा बोले तू हमारे संग आरा चलबा.

पवन सिंह चाचा के साथ आरा वापस लौट आए. पवन का गाना हुआ सभी को पसंद आ गया. पवन सिंह का गाने का CD आया सभी को गाना काफी पसंद आने लगा. पवन सिंह गाने लिखने लगे और उसको म्यूजिक के साथ पूरा कंपोज करके रिलीज भी करने लगे. पवन सिंह का पहला सॉन्ग एल्बम का नाम ओढनिया वाली था. इस गाने को हर एक बिहार से आने वाले लोगों ने सुना ही होगा.पवन सिंह का फिल्मी करियर.भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह वेब म्यूजिक के साथ फिल्म साइन किए.

पवन सिंह के धन दौलत कितनी है?

पवन सिंह की कुल संपत्ति 16 करोड़ 75 लाख से अधिक बताई जाती है. एक करोड रुपए का कर्ज दर्ज है. पवन सिंह दसवीं पास है. पवन सिंह के पास 20 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर और 25 लाख की टोयोटा इनोवा हाई क्रॉस जैसे महंगी गाड़ियां शामिल है. इसके अलावा एक रेंज रोवर आरा और पटना में उनके दो संपत्तियां है.

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक फ्लैट है. मुंबई में चार फ्लैट शामिल है. रंगली चुनरिया तोहरे नाम से अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत किए थे. पवन सिंह के पास 5.04 करोड़ की चल संपति हैं. 11.70 करोड़ की अचल संपति हैं. 2022 से 23 में उनके इनकम 51.8 लाख थी. एक फिल्म के लिए वह 40 से 50 लाख चार्ज करते हैं एक गाने के लिए तीन से तीन लाख रुपये लेते हैं. एक्स्ट्रा कमाई ब्रैंड एंडोरसेमेंट गाना और स्टेज शो से होता है.

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के शादीशुदा जिंदगी हमेशा खुशियों का हिस्सा बनी रही है. पवन सिंह की पहले शादी साल 2014 में 1 दिसंबर को हुई थी. पवन सिंह के बड़े भाई की साली नीलम सिंह से शादी में राजनीति और फिल्म जगत से जुड़े हस्तियों ने शिरकत की थी. शादी के कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे 8 मार्च 2015 मुंबई में अंधेरी के एक फ्लैट में नीलम ने आत्महत्या की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पवन सिंह पुलिस कार्रवाई के दौरान पवन का रो रो कर बुरा हाल था. पवन नीलम को देवी कहते हैं.

पवन सिंह पर आरोप लगा था कि उनके बिगड़ेल स्वभाव के कारण नीलम डिप्रेशन का शिकार हो रही थी. साथ ही उन पर डोमेस्टिक वायलेंस भी हो रहा था. इस कारण वो परेशान होकर आत्महत्या जैसे कदम को अनजाम दी. भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती थी. अक्षरा सिंह जब पवन सिंह के साथ रिलेशनशिप में थे. पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को भी धोखा दिया था. अक्षरा सिंह के इंटरव्यू से खुलासा होता है.

ज्योति सिंह और पवन सिंह की शादी

साल 2018 में यूपी के बलिया की रहने वाली ज्योति सिंह से पवन सिंह की शादी होती है. शादी के कुछ साल बाद ही यह रिश्ता तलाक के कगार पर आ जाता है. साल 2022 में ज्योति सिंह बलिया में पवन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा देती है. पवन सिंह पर परिवार के खिलाफ मेंटल हैरेसमेंट रंग रूप और दहेज उत्पीड़न 50 लाख रुपए जोर जबरदस्ती से लेने और गर्भपात कराने से लेकर सुसाइड के लिए उकसाने तक के आरोप ज्योति सिंह दर्ज कराती हैं.हाल ही में ज्योति सिंह और पवन सिंह से मिलने उनके घर पहुंची थी. ज्योति ने आरोप लगाया था कि पवन सिंह ज्योति सिंह को अरेस्ट करवाना चाहते हैं. ज्योति सिंह ने इस मामले का जुड़ा हुआ वीडियो इंस्टाग्राम पर शेर की थी.

तब से ज्योति सिंह और पवन सिंह का विवाद फिर से विवादों में आ गया. अब रिपोर्ट्स सामने आ रहे हैं कि ज्योति सिंह तलाक के बाद ऐलीमनी के तौर पर 30 करोड़ रुपए की डिमांड कर रही है.अभी तक इस पर किसी भी प्रकार के आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है. आगे देखना होगा कि इन दोनों का मामला कहां जाकर खत्म होता है. हाल ही में पवन सिंह तब विवादों में आए जब उनका एक स्टेज परफॉर्मेंस हरियाणा की मॉडल अंजलि राघव के साथ था. स्टेज शो के दौरान अंजलि राघव को कमर पर छूना शुरु करते हैं. इस वीडियो के आते ही पवन सिंह को आलोचनाओ का सामना करना पड़ा. अंजलि राघव ने भोजपुरी फिल्म जगत में काम ना करने का ऐलान किया.

For Feedback - sachindialive@gmail.com