Biography Raj Shamani: भारत के जाने-माने पॉडकास्ट सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर राज समानी की कहानी इस आर्टिकल में आप पढ़ने जा रहे हैं. भारत के कंटेंट क्रिएटर का सपना है कि वह भी राज शमानी की तरह एक सफल कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर बने. राज शमानी ने अपना यूट्यूब करियर कैसे शुरुआत की फैमिली बैकग्राउंड नेट इनकम लव लाइफ से जुड़ी हर एक डिटेल पर एक नजर डालेंगे.
इंडियन यूट्यूबर और पॉडकास्टर राज शमानी का पॉडकास्ट भारत का हर एक युवा वर्ग देखता है. राज शमानी का परिवार आर्थिक संकटों से गुजर रहा था. वह एक मिडिल क्लास फैमिली से आते थे. पिताजी को काम में हाथ बटाने के लिए राज पिता की कंपनी ज्वाइन कर लेते हैं. जिसमें डिटर्जेंट और साबुन बनाने का काम होता था. राज के पिता की कंपनी अच्छा प्रॉफिट कमाने लगती है. राज के आ जाने से उनके पिता का बिजनेस 20 गुना ज्यादा प्रॉफिट अर्न करने लगता है. राज अपना एक ब्रांड लॉन्च करते हैं जिसका नाम जादूगर ड्रॉप रखा.
पॉडकास्टर राज शमानी का फैमिली बैकग्राउंड
युटुबर राज शमानी का जन्म 29 जुलाई 1997 में हुआ था. राज इंदौर मध्य प्रदेश से तालुका रखते हैं उनके पिता का नाम नरेश शमानी और माता के नाम के बारे में कुछ जानकारी प्राप्त नहीं हुई. राज की एक बहन भी है. 2013 में राज के पिता का बिजनेस धीमी रफ्तार से चल रही थी. इस दौरान राज के पिता को कई सारी शारीरिक समस्याएं होने लगी थी. वह अपने सेहत की समस्याओं से जूझ रहे थे. राज अपने पिता के बिजनेस में हाथbबढ़ा रहे थे. उस समय लिक्विड साबुन मार्केट में नए प्रोडक्ट के तौर पर लॉन्च हो रहा था. राज ने अपने बिजनेस के जरिए साबुन और डिटर्जेंट को अपने ही क्षेत्र के अलग-अलग किराणे स्टोर पर जाकर बेचना शुरू किया. इस तरह राज ने अपने बिजनेस को ग्रो किया. उनका नेटवर्क 200 करोड़ रुपए के पार चला गया.
राज शमानी के पास कितना धन दौलत है?
राज की कुल संपत्ति 11 मिलियन डॉलर यानी 91 करोड़ रुपए है. पॉडकास्टर की मासिक आय एक करोड़ रुपए है. वार्षिक आय 15 करोड़ रुपए मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक है. राज 26 से ज्यादा देशों में मोटिवेशनल स्पीच दे चुके हैं. यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली में स्पीच देने वाले भारत के पहले युवा है. 2024 में उन्हें नेशनल क्रिएटर अवार्ड से सम्मानित किया गया है. उनकी कमाई पॉडकास्ट यूट्यूब इंस्टाग्राम बिजनेस वेंचर रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट से होती. राज को क्रिएटर फॉर गुड, ब्यूटीफुल इंडियन अवार्ड 2022, सर्वश्रेष्ठ बिजनेस इनफ्लुएंसर, लोकमत डिजिटल क्रिएटर अवार्ड 2013 मिल चुका है. शिक्षा नेशनल पब्लिक स्कूल इंदौर से हुई है. आगे की पढ़ाई प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट इन रिसर्च इंदौर से हुई है.
राज शमानी की पॉडकास्ट जर्नी
राज समानी मेनिफेस्टेशन की प्रक्रिया को खास मानते हैं. उन्होंने कई सारे अपने पॉडकास्ट में रिवील किया है कि वह जो चीज सोचते हैं. उसके लिए वो मेहनत भी करते हैं और उस चीज को रियल में होते हुए देखे भी हैं. राज के सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे मोटिवेशनल क्लिप वायरल होते रहते हैं. राज बॉलीवुड भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री राजनीति से जुड़े फेमस पर्सनेलिटीज का इंटरव्यू कर चुके हैं. राज विजय माल्या और बिल गेट्स मिस्टर बीस्ट का भी इंटरव्यू कर चुके हैं. राज ने एक बुक लिखी है जिसका नाम है( “Build, Don’t talk: Things you wish you were thought in school”) इस किताब के शीर्षक से मालूम पड़ता है कि वह यह बताना चाहते हैं जो हम स्कूल की पढ़ाई करते हैं. उसमें से 90% सीखी हुई चीज यूजलेस होती है. उनका हमारे जीवन में आगे जाकर कोई इंपॉर्टेंस नहीं होता है.
राज के यूट्यूब चैनल पर 2000 से ज्यादा वीडियो अपलोड है. 1.29 करोड़ लोग राज को यूट्यूब पर फॉलो करते हैं. यह आंकड़ा जब मैं इस आर्टिकल को लिख रही हूं उसके मुताबिक है. आगे यह आंकड़े बदल जाएंगे. राज के यूट्यूब चैनल बैनर पर लिखा हुआ है. This channel will help you grow New podcast every Tuesday Thursday and Saturday. राज के इंस्टाग्राम पर 5.2 मिलियन फॉलोवर हैं. फेसबुक पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं. लिंकडइन पर 8 लाख से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं. राज का यूट्यूब पर एक और चैनल है. इस चैनल पर वह अपने लॉन्ग पॉडकास्ट वीडियो का शॉर्ट्स क्लिप अपलोड करते हैं. इस पर 13 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स है. 4000 से ज्यादा वीडियो अपलोड हो चुके हैं. इस चैनल के बैनर पर टैगलाइन Figuringrg out with Raj shamani new shorts everyday. राज के Figuring.co इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोवर है.