RRB NTPC 2026 VACANCY: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है!रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने निकाली बंपर भर्ती जाने क्या है पूरी डिटेल्स?

Written by: Juhi

Published on:

Google News
Follow Us
Join Our WhatsApp Group

RRB NTPC 2026 VACANCY: यदि आप भी ग्रेजुएशन पास हैं और एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में है, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही NTPC (Non-Technical Popular Categories) के तहत स्नातक स्तर के अलग-अलग पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,477 संभावित पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए आवेदन की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

RRB NTPC 2026 VACANCY: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा तय की गई तारीखों के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं:-

8 अक्टूबर 2026 को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, और आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
आखिरी दिनों में वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक या सर्वर डाउन होने की समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार समय रहते अपना फॉर्म भर लें।

कितने पदों पर नियुक्ति के लिए ब्लूप्रिंट तैयार?

RRB NTPC 2026 VACANCY: इस बार रेलवे ने गैर-तकनीकी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल के लिए 3,477 पदों को नियुक्त के लिए ब्लूप्रिंट तैयार किया है। हालांकि, आयोग के अनुसार ये पद संभावित (Tentative) हैं, जिनकी संख्या में विभागों की जरूरत के अनुसार फेरबदल या बढ़ोतरी की जा सकती है। पद के अनुसार विवरण और श्रेणी के अनुसार मिलने वाले आरक्षण की पूरी जानकारी आधिकारिक विज्ञापन जारी होने के बाद और साफ हो जाएगी।

क्या है चयन प्रक्रिया?

RRB NTPC 2026 VACANCY: रेलवे एनटीपीसी के पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कई कठिन चरणों से गुजरना होगा जैसे:

आमतौर पर इसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1 और CBT-2) शामिल होती है।

पदों की जरूरत के हिसाब से कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा।

परीक्षा और स्किल टेस्ट पास करने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

RRB NTPC 2026 VACANCY: इस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएट (स्नातक डिग्री) पास होना अनिवार्य है।

क्या है उम्र सीमा?

RRB NTPC 2026 VACANCY: उम्र सीमा की गणना, न्यूनतम और अधिकतम आयु, साथ ही आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST, EWS) को मिलने वाली विशेष छूट के सटीक और सही नियम विस्तृत ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए जाएंगे।

RRB NTPC 2026 VACANCY: आवेदन करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  1. सबसे पहले संबंधित विभाग या आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएँ।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर जाकर अपना नया रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) पूरा करें, जिससे आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा
  3. मिले हुए आईडी-पासवर्ड से लॉगिन करें और फॉर्म में अपनी सभी जरूरी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारियां सही-सही भरें।
  4. अपनी फोटो, सिग्नेचर (हस्ताक्षर) और मांगे गए अन्य जरूरी डाक्यूमेंट्स को सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  5. अपनी वर्ग (Category) के अनुसार तय किए गए आवेदन शुल्क का ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/कार्ड/यूपीआई) माध्यम से भुगतान करें।
  6. फॉर्म को एक बार अच्छी तरह रीचेक करने के बाद फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें और भविष्य के लिए भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Related News