गूगल के CEO 10,000 करोड़ रुपये की मालिक, पढ़े सुंदर पिचाई का जीवन परिचय,एजुकेशन क्वालीफिकेशन कुल संपत्ति, Sundar Pichai Biography

Written by: Juhi

Published on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

Sundar Pichai Biography: इस आर्टिकल में आप सुंदर पिचाई के जीवन से जुड़ी जानकारियां पढ़ने जा रहे हैं. टेक्नोलॉजी की दुनिया में सुंदर पिचाई ने कई उपलब्धियां हासिल की है. सुंदर पिचाई देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है.

सुंदर पिचाई की फैमिली बैकग्राउंड

सुंदर पिचाई का जन्म 10 जून 1972 को दक्षिण भारत के तमिलनाडु के मदुरै में हुआ था. सुंदर पिचाई का असली नाम सुंदरराजन है. सुंदर पिचाई का पालन पोषण और ज्यादातर समय चेन्नई अभी (मद्रास) के अशोकनगर में एक साधारण परिवार में हुई हैं. पिता का नाम रैगूनाथ पिचाई है. पिता विदेश में GEC में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर काम करते थे. माता स्टेनोग्राफर थी. उनका ज्यादातर समय परिवार की देखभाल में बीता. सुंदर पिचाई साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं.12 साल की उम्र तक सुंदर पिचाई के पास टेलीफोन भी नहीं था.लेकिन टेक्नोलॉजी के प्रति उनकी गहरी रुची थी घर में पढ़ाई का माहौल था.

सुंदर पिचाई की एजुकेशन

सुंदर पिचाई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास में मौजूद वनवानी स्कूल से पढ़े हैं. अशोक नगर में मौजूद सीबीएसई स्कूल जवाहर विद्यालय से भी उन्होंने पढ़ाई पूरी की है. स्कूल के दिनों में सुंदर मैथ और साइंस में अच्छे अंक प्राप्त करते थे. सुंदर पिचाई को पढ़ाने वाले शिक्षक सुंदर को शांत और अव्वल छात्र के तौर पर बताते हैं. आगे आपको बता दे सुंदर पिचाई भारत के आईआईटी खड़कपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त किए हैं.

सुंदर पिचाई शुरुआत से ही पढ़ने में अव्वल रहे थे. उनके इस गुण को शिक्षकों ने पहचान लिया और सलाह दिए उनको कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका के विश्वविद्यालय में दाखिला लें. सुंदर एमएस की पढ़ाई स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से किया. वॉर्टन यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की है. सुंदर को पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी ने साइबेल स्कॉलर और पामर स्कॉलर के नाम की उपाधि दी. यह सम्मान उन छात्रों को दिया जाता है जो अपने क्षेत्र में प्रतिभाशाली प्रदर्शन करते हैं.

सुंदर पिचाई का करियर

सुंदर पिचाई दो महत्वपूर्ण कंपनियों में अपना योगदान दिए थे. गूगल में नौकरी करने से पहले सुंदर अप्लाइड मैटेरियल्स में इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट मैनेजमेंट में काम कर चुके हैं. बाद में मैकिन्से एंड कंपनी में प्रबंधन सलाहकार के रूप में सेवाएं दे चुके हैं. सुंदर पिचाई पीएचडी भी करना चाहते थे. लेकिन उन्हें किन्हीं परिस्थितियों के कारण यह सपना छोड़ना पड़ा.

गूगल में करियर की शुरुआत

सुंदर पिचाई 2004 में सीईओ के पद पर गूगल में अपनी सेवाएं देना शुरू किया. गूगल की फंक्शनैलिटी को सुंदर पिचाई ने बेहतर बनाने में काफी काम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुंदर पिचाई 1 अप्रैल 2004 को गूगल ज्वाइन करते हैं. सुंदर पिचाई गूगल के लिए सर्च टूलबार के फंक्शनलिटी को बेहतर बनाने और ब्राउज़र को बेहतर बनाने पर फोकस किए थे. तब गूगल ने अपना ब्राउज़र लॉन्च किया. कुछ समय के बाद सुंदर पिचाई की मुलाकात गूगल के संस्थापक लैरी पेज से होती है.

सुंदर पिचाई के देखरेख में 2008 से लेकर 2013 तक क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम किया जाता है. उसके बाद एंड्रॉयड मार्केट में अपना कदम रखता है. सुंदर पिचाई के कारण ही गूगल आज इतना बड़ा एक ब्रांड बना. सुंदर पिचाई के नेतृत्व में ही गूगल ड्राइव जीमेल एप गूगल वीडियो कोडेड डिजाइन किए गए हैं. सुंदर पिचाई की सूझबूझ से गूगल ने सैमसंग के साथ हिस्सेदारी की. गूगल के सीईओ लैरी पेज ने 2011 में सुंदर पिचाई को प्रमोट करते हुए सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्त कर दिए. 2015 में सुंदर पिचाई को गूगल का सीईओ नियुक्त किया गया.

सुंदर पिचाई की लव लाइफ

सुंदर पिचाई की गर्लफ्रेंड का नाम अंजली है. सुंदर पिचाई ने आगे जाकर अंजलि से ही शादी की. अंजलि वह लड़की है जो सुंदर पिचाई के हर एक कठिन वक्त में उनका साहस और मनोबल बढ़ाती रही. सुंदर पिचाई के पास माइक्रोसॉफ्ट और ट्विटर जैसी बड़ी कंपनियों से नौकरी के लिए ऑफर आते थे. लेकिन अंजलि सुंदर को हमेशा यह सुझाव देती थी कि उनको गूगल नहीं छोड़ना चाहिए. आज उनका यह एक सुझाव सुंदर के जीवन को पूरे तरीके से बदल दिया. सुंदर 2015 में अमेरिका में खुद का 44 करोड़ का घर खरीदे और चेन्नई में भी उनके आलीशान फ्लैट्स हैं जहां उनके माता-पिता रहते हैं.

सुंदर पिचाई की नेटवर्थ

2025 के मुताबिक ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स और फोर्ब्स के मुताबिक सुंदर पिचाई की नेटवर्थ 9,200 करोड़ रुपये 10,000 करोड़ रुपए है. 2024 में सैलरी 91.24 करोड़ रुपए के लगभग बताई गई थी. 2022 में उनकी सैलरी 22 करोड रुपए के करीब थी. गूगल ने 2024 में सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर 68 करोड रुपए खर्च किए थे. सुंदर पिचाई की मासिक आय 7.6 करोड रुपए है. सालाना 91.42 करोड रुपए है.

For Feedback - sachindialive@gmail.com