रश्मिका मंदांना और विजय देवरकोंडा साल 2026 में लेंगे सात फेरे, दोनों ने की गुपचुप सगाई,Rashmika Vijay Engagement Secretly

Written by: Juhi

Updated on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

Rashmika Vijay Engagement Secretly: साउथ और हिंदी फिल्म के सुपरस्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदांना एक्टर विजय देवरकोंडा दोनों अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. दोनों ने अपने रिश्ते पर कभी आधिकारिक बयान नहीं दिया है. लेकिन इन दोनों से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. दोनों ने गुपचुप तरीके से अपनी फैमिली और रिलेटिव्स के संग सगाई कर ली है. और यह जोड़ा जल्द ही 2026 फरवरी के महीने में शादी के बंधन में बढ़ सकता है.

रश्मिका और विजय ने अपने रिश्ते को हमेशा छुपाते आ रहे हैं. दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. इन दोनों की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती है. फैंस भी चाहते हैं कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध जाय. दोनों साथ जन्मों तक एक दूसरे का साथ निभाए.इंडिया टुडे रिपोर्ट्स के अनुसार रश्मिका मंडाना और एक्टर विजय देवराकोंडा ने सगाई की खबरों पर किसी भी प्रकार का आधिकारिक बयान नहीं दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द अगले साल शादी के बंधन में बन सकते हैं.

3 अक्टूबर को रश्मिका और विजय की सगाई हुई!

Rashmika Vijay Engagement Secretly: इंडिया टूडे रिपोर्ट के अनुसार विजय और रश्मिका ने 3 अक्तूबर को एक्टर के घर सगाई का कार्यक्रम हुआ. रश्मिका और विजय की सगाई में सिर्फ दोस्त और परिवार वाले मौजूद थे.दोनों की सगाई की तस्वीरें सामने नहीं आई है. कुछ सोर्सेज के मुताबिक दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है. सोशल मीडिया पर एक्टर विजय एक्ट्रेस रश्मिका के सोशल मीडिया पोस्ट में कमेंट्स दोनों की सगाई की बधाई से भरा हुआ है.

फरवरी में विजय रश्मिका की शादी!

Rashmika Vijay Engagement Secretly: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका और विजय 2026 के फरवरी महीने में शादी कर सकते हैं. इन दोनों को शादी के बंधन में बनते देखना बेहद दिलचस्प होगा. रश्मिका मंदांना और विजय देवराकोंडा साउथ फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में अपने कामयाबी के झंडा गढ़ चुके हैं. दोनों की जोड़ी एक दूसरे के साथ प्यारे लगते हैं. दशहरे के दिन रश्मिका ने साड़ी में अपनी तस्वीर शेयर की है. तस्वीरें इंटरनेट पर आने के बाद से ही फैंस ने क्यास लगाने शुरू कर दिए हैं. रश्मिका और विजय साउथ की फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं. दोनों की जोड़ी फिल्मी पर्दे और रियल लाइफ में भी हिट मानी जाती है.

VIJAY DEVERKONDA INSTAGRAN ID

https://www.instagram.com/p/DPJhyXBgWRm/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

For Feedback - sachindialive@gmail.com