धनतेरस नरक चतुर्दशी गोवर्धन पूजा भाई दूज कब है? 2025 दीपावली कैलेंडर देखें, एक झलक पंच पर्व 2025 पर, DEEPAWALI CALENDAR 2025

Written by: Juhi

Updated on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

DEEPAWALI CALEDAR 2025: हिंदू धर्म में धनतेरस दीपावली गोवर्धन पूजा भाई दूज हनुमान जयंती ऐसे तमाम तरह के पूजा व्रत सनातन धर्म में पूर्ण आस्था के साथ मनाया जाता है. इसे पंचपर्व के नाम से भी जाना जाता है. हिंदुओं की आस्था और परंपराओं से जुड़ा इस पर्व का बहुत ही अधिक महत्व है. सनातन धर्म से आने वाले भक्तों को इन सभी पर्वों से सुख सौभाग्य आरोग्य समृद्धि की प्राप्ति होती है. यह सारे प्रमुख पर्व कार्तिक मास में पडते हैं. इस आर्टिकल में आप पढ़ने जा रहे हैं. यह पांच पर्व कब पड़ेंगे. दिवाली कैलेंडर 2025 से जुड़ी हर एक प्रमुख जानकारी आपको यहां पढ़ने को मिल जाएगी.

DEEPAWALI 2025
IMAGE CREDIT: PIXABAY

पांच पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है. इस दिन को भगवान धन्वंतरि की वास होती है. 2025 इस साल धनतेरस का पावन पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर 2025 शनिवार के दिन मनाई जाएगी. चलिए अब आपको बताते हैं धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा. धनतेरस की पूजा शाम को 7:16 मिनट से लेकर 8:20 मिनट तक शुभ मुहूर्त का प्रभाव रहेगा. भारत में धनतेरस के दिन विशेष रूप से भगवान कुबेर के संग भगवान धन्वंतरि की पूजा आराधना की जाती है. इस पूजा का मुख्य उद्देश्य यह है कि पूरे साल घर में सुख सौभाग्य जीवन में बना रहे. धनतेरस के दिन बाजारों से लोग अपने घर नए बर्तन भगवान की मूर्तियां दिवाली मनाने के सामान खरीद कर ले जाया करते हैं.

नरक चतुर्दशी छोटी दीपावली!

DEEPAWALI CALEDAR 2025: दिवाली के पाच पर्वों में दूसरे दिन नरक चतुर्दशी यानी छोटी दीपावली के तौर पर मनाया जाता है. इस खास पर्व को उत्तर भारत में हनुमान जयंती के तौर पर मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन अर्धरात्रि में माता अंजना के गर्व से भगवान हनुमान जी ने जन्म लिया था हिंदू मान्यताओं के मुताबिक भारत के सभी सनातन धर्म से आने वाले भक्त अपने घर के मुख्य द्वार पर चौमुखा दिया जलाते हैं. इससे पूरे साल घर में नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलता है. 2025 में छोटी दीपावली नरक चतुर्दशी 19 अक्टूबर 2025 रविवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन मुख्य रूप से पितरों के लिए दिया जलाई और पूजा पाठ की जाती है.

DEEP 2025

IMAGE CREDIT: PIXABAY

दीपावली 20 अक्टूबर 2025!

DEEPAWALI CALEDAR 2025: सनातन धर्म में दीपावली का महत्व बहुत अधिक है. इस दिन को अंधकार से मुक्ति पाने के रूप में देखा जाता है. दिवाली कहें या दीपावली मुख्य रूप से इस दिन को दीपों का महापर्व के रूप में मनाया जाता है. दीपावली के दिन विशेष रूप से भगवान श्री गणेश के साथ धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा आराधना की जाती है. साथ ही इसी दिन माता काली और कुबेर देवता की भी पूजा पाठ की जाती है. दीपावली इस बार 20 अक्टूबर 2025 को सोमवार को मनाया जाएगा. दीपावली की शुभ मुहूर्त इस बात शाम को 7:08 मिनट से शुरू होगा और रात 8:18 मिनट तक इसका प्रभाव रहेगा. हिंदुओं के घरों में इस दिन बाजारों से भगवान श्री गणेश माता लक्ष्मी की नई मूर्तियां खरीद कर घरों के मंदिरों में स्थापित की जाती हैं.

DEEPAWALI

IMAGE CREDIT: PIXABAY

2025 गोवर्धन पूजा कब है?

DEEPAWALI CALEDAR 2025: दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा किया जाता है. गोवर्धन पूजा को अत्रकूट पर्व के दूसरे नाम से जाना जाता है. सनातन धर्म से आने वाले लोग इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की रूपरेखा बनाकर उनकी पूजा आराधना करते हैं गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:26 मिनट से शुरू होगा और 8:42 तक ररहेग. शाम के समय गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 3:29 मिनट से शुरू होगा और शाम के 5:44 तक प्रभावित रहेगा.

2025 भाई दूज!

DEEPAWALI CALEDAR 2025: दिवाली के पंच पर्व में अंतिम पर्व भाई दूज पर्व मनाया जाता है. यह दिन भाई बहनों के लिए बहुत खास होता है. बहने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनके लिए सुख समृद्धि सफलता की कामना करती हैं. भाई दूज का त्योहार इस साल 23 अक्टूबर 2025 गुरुवार के दिन मनाया जाएगा. भाई दूज का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 से शुरू होगा और 3:28 तक इसका प्रभाव रहेगा. मान्यता है कि जो आज के दिन यमुना में स्नान करेगा उसको इस दिन का अधिक लाभ मिलता है.

यहां साझा की गई हर एक प्रकार की जानकारी सामान्य मान्यताओं और कई सारे स्रोतों से जानकारी ली गई है. सच इंडिया लाइव इसकी पुष्टि नहीं करता है.

For Feedback - sachindialive@gmail.com