जानवी कपूर की बायोग्राफी नेट इन कम कार कलेक्शन कंट्रोवर्सी से जुड़ी जानकारी पड़े, BOLLYWOOD ACTRESS JANHVI BIOGRAPHY

Written by: Juhi

Published on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

BOLLYWOOD ACTRESS JANHVI BIOGRAPHY: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी जानवी कपूर के बारे में जानकारी इस आर्टिकल में आप पढ़ने जा रहे हैं. जानवी कपूर फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती है. ऐसे में जानवी कपूर का पूरा समय मुंबई और फिल्मों की दुनिया में बीता है. जानवी कपूर और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर है. जानवी के दो सौतेले भाई बहन हैं. अर्जुन कपूर जो बॉलीवुड अभिनेता है. बहन आंसूला कपूर हैं.

जानवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में दिवंगत अभिनेत्रि श्रीदेवी और फिल्म निर्माता बोनी कपूर के घर हुआ था. बॉलीवुड अभिनेत्री जहान्वी कपूर की पहली मूवी 2018 में आई धड़क है. यह फिल्म सुपरहिट रही थी. फिल्म धड़क नागराज मंजुले की 2016 की मराठी भाषा फिल्म सैराट का रीमिक्स था.

जानवी कपूर सुपर हिट फिल्म

2018 धड़क
2020 भूतों की कहानी
2020 गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल
2021 रूही
2022 गुड लक जेरी
2022 मिली
2023 बवाल
2023 रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
2024 तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
2025 सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
2025 परम सुंदरी
2025 होमबाउंड

जानवी कपूर ने कितने पैसे छापे

जानवी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में 7 साल से एक्टिव है. जानवी कपूर की मूवी हर साल रिलीज होती हैं. बात करेंगे जानवी कपूर कितनी अमीर है. एक फिल्म काम करने के लिए कितना रुपए चार्ज करती हैं. 5 से 10 करोड़ रुपए एक मूवी में काम करने के लिए डिमांड करती हैं. वहीं रियल एस्टेट में जानवी ने 30 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए हैं. 82 करोड़ रुपए की मालकिन है. जानवी का मुंबई के बांद्रा वाले घर की कीमत 30 करोड़ रुपए है. घर 8669 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. एक्ट्रेस को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है इनमें Mercedes Benz Lexus LX 570 और BMW X5 जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं.

जहान्वी कपूर की पढ़ाई

एक्ट्रेस अमेरिका के लॉस एंजेलिस में मौजूद (ली स्टार्सबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट) से थिएटर और फिल्म का प्रशिक्षण पुरी की. इसी एक्टिंग स्कूल से रणबीर कपूर राहुल खन्ना रितेश देशमुख सहित कई अन्य अभिनेताओं ने प्रशिक्षण लिया था. यह संस्थान 12 सप्ताह का कोर्स ऑफर करता है. हर वीक में 22 घंटे की क्लासेस कराई जाती है. 8 घंटे की मेथड एक्टिंग और 14 घंटे का प्रोग्राम स्टूडेंट को काफी अट्रैक्ट करता है.

इसके अलावा इंस्टिट्यूट 12 वीक का पार्ट टाइम प्रोग्राम भी चलता है. 49 लाख रुपए में यह संस्थान एक्टिंग कोर्स कराती है. एक्टिंग से रिलेटेड कई कोर्सेज चलाता है. जिसकी शुरुआती कोर्स फीस 3000 से 6000 डॉलर तक होती है. जानवी कपूर एक्टिंग सीखने के लिए महंगे कोर्सेज का सहारा ली है. बॉलीवुड में एट्रेस एक्टिंग पर सवाल खड़े होते रहते हैं. जानवी कपूर की शुरुआती शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल मुंबई से पूरी हुई. इस स्कूल में बॉलीवुड के आधे से ज्यादा बच्चों का दाखिला इस स्कूल में होता है.

जानवी कपूर से जुड़ा विवाद

जानवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म परम सुंदरी रिलीज हो चुकी है. जानवी फिल्म प्रमोशन के लिए जन्माष्टमी समारोह में पहुंची थी. यहां पर जानवी ने दही हांडी कार्यक्रम में हिस्सा ली. इसी दौरान जानवी ने भारत माता की जय का नारा लगा दी. इस वीडियो के आते ही सोशल मीडिया पर जानवी के मीमस बनने लगे.

एक्ट्रेस भी कहां चुप रहने वाली थी. जानवी ने भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी सफाई दी. जानवी ने अपने पोस्ट में लिखा वीडियो देखकर ही आपको सच्चाई समझ में आएगी. जानवी कपूर आगे लिखती है अगर वह नारा नहीं लगती तो भी आलोचना होती. जब उन्होंने भारत माता की जय बोल तो भी उस पर मजाक बना. एक्ट्रेस आगे लिखती है सिर्फ जन्माष्टमी पर ही नहीं बल्कि मैं तो रोज बोलूंगी भारत माता की जय. उनके इस जवाब ने मजाक बनाने वालों को अच्छा संदेश दिया. एक्ट्रेस के इस अंदाज को फैंस ने काफी साराहा था.

https://www.instagram.com/p/DQzY7kyiHHG/?igsh=MWgxbTZ5YmZ6am1pNQ==

For Feedback - sachindialive@gmail.com