बीटा-1 सेक्टर में सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता, प्राधिकरण को सौंपा गया ज्ञापन

Written by: Juhi

Published on:

Google News
Follow Us
Join Our WhatsApp Group

ग्रेटर नोएडा।
सेक्टर बीटा-1 के निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर आवाज उठाई है। शुक्रवार को बीटा-1 आरडब्ल्यूए समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सुमित यादव (ACEO, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण) को ज्ञापन सौंपकर सेक्टर की चारदीवारी जल्द कराने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि लगभग 25 वर्ष पहले सेक्टर के निर्माण के बाद से आज तक यहां स्थायी चारदीवारी नहीं कराई गई है। वर्तमान में केवल कंटीले तारों का अस्थायी घेरा बनाया गया है, जो अब जर्जर हो चुका है और सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह नाकाफी साबित हो रहा है।

निवासियों ने आरोप लगाया कि कंटीले तारों को चोरों और आवारा पशुओं द्वारा आसानी से नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है। इससे चोरी, असामाजिक गतिविधियों और पशुओं के प्रवेश की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि इस मुद्दे को पहले भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी कारण पुनः ज्ञापन देकर जल्द समाधान की मांग की गई है।

प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक देवी शरण शर्मा, विनोद कसाना, अध्यक्ष श्रीमती संगीता शर्मा, महासचिव हरेंद्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिव ओमप्रकाश शर्मा और सलाहकार चौधरी जयपाल सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

ग्रेटर नोएडा: सेक्टर बीटा 1 मे NPCL द्वारा बहुत बड़ी लापरवाही बरती जा रही है

ग्रेटर नोएडा सेक्टर बीटा 1 गेट नंबर 1 पर वाटर कूलर व RO का लोकार्पण, परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर जनसेवा की मिसाल

सामुदायिक केंद्र बीटा 1 मे RWA बीटा वन के द्वारा संविधान शिल्पी डाक्टर भीम राम अंबेडकर जी के 135 वी जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित

बीटा-1 सेक्टर की सर्विस रोड बनी मुसीबत, गड्ढों से भरी सड़क पर प्रशासन की अनदेखी से नाराज़ लोग

सेक्टर बीटा 1 में खुलेआम कूड़ा फेंकने पर भड़के निवासी, ₹5000 जुर्माने की मांग

ग्रेटर नोएडा, सेक्टर बीटा-1: ग्रेटर नोएडा में दिशासूचक बोर्ड और बस स्टैंड पोस्टरों से पाटे गए, एक्टिव सिटीजन टीम ने की कार्रवाई की मांग