पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म धुरंधर, पाकिस्तानी दर्शक बोले कास्टिंग शूटिंग कहानी सब बेहतरीन

Written by: Juhi

Updated on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन चुकी है. फिल्म ने रिलीज के 56 दिन में कमाई के अच्छे रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही है। इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 1303 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म धुरंधर ने विदेश में 299 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

फिल्म भारत में ओटीटी पर भी खूब देखी जा रही है। 30 जनवरी को फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो चुकी है। वही बात करें पाकिस्तान की तो इस मूवी को लोग अलग-अलग तरीके से डाउनलोड करके देख रहे थे। धुरंधर फिल्म पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर खूब देखी जा रही है। फिल्म पाकिस्तान में ऑफीशियली बैन थी। वहीं पाकिस्तान की ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही पाकिस्तानी दर्शक फिल्म को लेकर अपनी अलग-अलग रिएक्शंस देने शुरू करते हैं। आगे देखिये पाकिस्तान के दर्शकों ने फिल्म धुरंधर मूवी देखने के बाद अपने क्या रिएक्शन दिए हैं।

पाकिस्तानी दर्शक ने धुरंधर फिल्म बेहतरीन मूवी बताया

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडीट पर एक पाकिस्तानी दर्शक ने फिल्म धुरंधर को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। पाकिस्तानी दर्शक ने कहा कि एक पाकिस्तानी होने के नाते यह अब तक के सबसे बेहतरीन बॉलीवुड फिल्म है। जो मैंने देखी है पहली बार मैंने ऐसी फिल्म देखी जिसमें सचमुच काफी रिसर्च किया गया है पाकिस्तानियों को दिखाने के लिए आदाब, जनाब, सुरमा, काजल, टोपी और बनियान का इस्तेमाल नहीं किया गया है। शानदार फिल्म कास्टिंग शूटिंग कहानी सब कुछ बेहतरीन है।

वही एक दूसरे यूज़र ने लिखा कि

वही एक पाकिस्तान दर्शक ने फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। मैं पाकिस्तानी हूं और मुझे धुरंधर बहुत पसंद है आप लोग यह कहना बंद करें कि हम आपसे नफरत करते हैं और आप हमसे मेरी तरफ से तो बस प्यार है असभय मत बनिए।

वहीं भारत में आदित्याधर की फिल्म धुरंधर ने कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। फैंस को अब धुरंधर 2 के आने का इंतजार है। फिल्म के गाने एक्शन सीन इमोशन से भरपूर है। धुरंधर फिल्म 250 करोड रुपए के बजट में बनी है भारत में इस फिल्म में 836 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है वर्ल्ड वाइड 1300 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है।

For Feedback - sachindialive@gmail.com