बॉलीवुड फिल्मों में नहीं गूंजेगा अब अरिजीत सिंह की आवाज का जादू, प्लेबैक सिंगिंग को किया अलविदा

Written by: Juhi

Updated on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

ARIJIT SINGH NEWS: बॉलीवुड जगत के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। जैसे पढ़ने और जानने के बाद उनके फैंस निराश हो गए हैं। बता दे की अरिजीत सिंह ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह ऐलान किया है। कि वह प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले रहे हैं। यह पोस्ट जैसे ही सोशल मीडिया पर आती है.

arijit singh news

वैसे ही अरिजीत सिंह के फैंस निराश हो जाते हैं। क्योंकि बॉलीवुड की फिल्मों में अरिजीत सिंह की आवाज में आगे अब कोई गाना सुनने को नहीं मिलेगा।अरिजीत सिंह की तरफ से इस पोस्ट के बाद अभी तक कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। उन्होंने किस कारण से यह कदम उठाया है।

बता दे अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड को कई यादगार गाने अपनी आवाज से सभी का दिल जीत है। अरिजीत सिंह के फैन फॉलोइंग से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनको फॉलो करने वाले फैंस उनके गानों के कितने दीवाने हैं। अरिजीत सिंह इस समय एक सफल सिंगर के रूप में जाने जाते हैं। अरिजीत सिंह ने 2005 में रियलिटी शो (फेम गुरुकुल) में पार्टिसिपेट किया और यहीं से उन्होंने सिंगिंग करियर की शुरुआत की.

साल 2011 में अरिजीत सिंह ने मर्डर 2 के गाने (फिर मोहब्बत) से हिंदी फिल्म फिल्मों में सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद (तुम ही हो) (चन्ना मेरेया) (ए दिल है मुश्किल) (केसरिया) (तेरे इश्क में( जैसे कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं। साल 2025 में अरिजीत सिंह को पद्मश्री से नवाजा जा चुका है।अब आगे वाले आने वाले समय में देखना होगा कि आखिरकार अरिजीत सिंह क्या कुछ नया करने जा रहे हैं।

अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी साझा कहते हुए उन्होंने लिखा नमस्ते आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं आगे से प्लेबैक लिस्ट के तौर पर कोई नया काम नहीं लेने वाला मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं यह एक बेहद खूबसूरत सफल रहा.

वही इस अरिजीत सिंह के द्वारा साझा किए गए पोस्ट से उनके चाहने वाले और बॉलीवुड इंडस्ट्री में खलबली मच गई है कि आखिरकार उन्होंने यह कदम किस कारण उठाया है। वही अरिजीत सिंह ने एक बात साफ कर दिया है कि वह म्यूजिक से दूरी नहीं बना रहे हैं बल्कि वह कुछ अपना स्वतंत्र रूप से संगीत की दुनिया में कुछ करना चाहते हैं उन्होंने इसकी जानकारी साफ तौर पर X पोस्ट से साझा किया है.


X पर अरिजीत सिंह ने लिखा है कि भगवान मुझ पर बहुत मेहरबान रहे हैं। मैं अच्छे म्यूजिक का बहुत बड़ा फैन हूं और आगे चलकर मैं सीखूंगा और एक छोटे से कलाकार के तौर पर अपने दम पर और काम करूंगा। आप सभी के सपोर्ट के लिए धन्यवाद मेरे कुछ पुराने कमिटमेंट बाकी है। जिन्हें में पूरा करूंगा इसलिए इस साल आप मेरी कुछ रिलीज सुन सकते हैं।साफ तौर पर कह दूं मैं म्यूजिक बनाना बंद नहीं कर रहा हूं। अरिजीत सिंह 300 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। अरिजीत सिंह सिर्फ एक सफल सिंगर ही नहीं बल्कि वह एक अच्छे इंसान भी हैं।

For Feedback - sachindialive@gmail.com