AAMIR KHAN BIOGRAPHY: अभिनेता आमिर खान बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं आमिर खान सर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं. इस आर्टिकल में आपको आमिर खान से जुड़ी हर एक जानकारी पढ़ने को मिलेगी. आमीर खान के सुपरहिट फिल्में लव लाइफ नेट इनकम और विवादों से जुड़ा हर एक पहलू के बारे में पढ़ेंगे.
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का जन्म 4 मार्च 1965 को मुंबई में पिता ताहिर हुसैन और माता जीनत हुसैन के घर हुआ था. अमीर के भाई का नाम फैजल खान है. कुछ समय पहले फैजल खान ने आमिर खान और उनकी फैमिली को लेकर कई गंभीर खुलासे किए थे. आमिर का परिवार फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखता है. पिता ताहिर हुसैन फिल्म निर्माता थे और अंकल नासिर हुसैन निर्माता निर्देशक थे.
आमिर खान का एजुकेशन
आमिर खान की शुरुआती पढ़ाई जे. बी.पेटिट स्कूल से पूरी हुई है. आमिर खान 8th स्टैंडर्ड तक सेंट ऐनी हाईस्कूल में पढ़े. नवी दसवीं की पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल माहिम से पूरी किए हैं. नारसी मूंजी कॉलेज से कक्षा 12 वीं की पढ़ाई हुई है.
आमिर खान की लव लाइफ
आमिर खान की शादीशुदा जिंदगी कंट्रोवर्सी से भरी हुई है. आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं. लड़के का नाम जुनैद है. वह भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं. लड़की का नाम इरा है. रीना दत्ता से आमिर खान का तलाक होने के बाद आमिर खान ने किरण राव को डेट किया. दोनों ने शादी कर ली. इस शादी से उनका एक लड़का हैं. जिसका नाम आजाद राव है. किरण राव के साथ आमिर का रिश्ता अच्छा चला. 3 जुलाई 2021 को आमिर ने सोशल मीडिया के जरिए किरण राव के साथ तलाक की घोषणा कर दी. किरण और आमिर खान का रिश्ता अब एक दोस्ती के नजरिया से चल रहा है. ऐक्टर आमिर खान का तलाक हो जाने के बाद भी कई अभिनेत्री के साथ नाम जुड़ा है.
आमिर खान की अचीवमेंट्स और नेट इनकम
अभिनेता आमिर खान का नेटवर्थ 1862 करोड़ रुपए है. 2025 के मुताबिक एक फिल्म में काम करने के लिए 100 करोड़ से 275 करोड़ रुपए एक्टर चार्ज करते हैं. आमिर खान को बॉलीवुड में शानदार अभिनय के लिए कई सारे अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. भारत सरकार ने 2003 में पद्मश्री 2010 में पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है. 2013 में मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया है. 2017 में चीन सरकार की तरफ से नेशनल ट्रीजर ऑफ इंडिया के सम्मान से नवाजा जा चुका है.
आमिर खान से जुड़ा विवाद
AAMIR KHAN BIOGRAPHY: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर खान का नाम यूके की पत्रकार जेसिका हाइन्स के नाम से जुड़ चुका है. जेसिका की मुलाकात आमिर से फिल्म गुलाम की शूटिंग के दौरान हुई थी. जेसिका उस वक्त बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बायोग्राफी पर काम कर रही थी. 2025 की स्टारडस्ट मैगज़ीन के एक खबर के मुताबिक आमिर और जेसिका रिलेशनशिप में थे. इस दौरान जेसिका प्रेग्नेंट हुई थी. आमिर इस बच्चे को एक्सेप्ट नहीं करना चाहते थे. लेकिन जेसिका ने उस बच्चों को जन्म दिया.
जेसिका ने आगे लंदन के एक बिजनेसमैन विलियम से शादी कर ली. जेसिका और अमीर की तरफ से इस कंट्रोवर्सी पर कभी भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. आमिर खान के भाई फैजल खान ने भी कई गंभीर आरोप लगाए. जिसमें उन्होंने कहा कि उनको कमरे में बंद किया गया. उनको कई प्रकार के गलत दावों का सेवन करने पर मजबूर किया गया. 2000 में धर्मेश दर्शन की फिल्म मेला में आमिर खान और उनके छोटे भाई फैजल खान साथ में काम किए थे. छोटे भाई का कहना है कि आमिर उनको एक्टिंग छोड़ने के लिए दबाव बनाते थे.
आमिर खान की सुपरहिट फिल्में
आमिर खान बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में कर चुके हैं. वह एक फिल्म करने के लिए अपनी 100% देते हैं. तभी उनको बॉलीवुड का परफेक्शनिस्ट कहा जाता है.