Kapil Sharma Biography: इंडिया के जाने माने फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी कॉमेडियन अंदाज के लिए जाने जाते हैं. द कपिल शर्मा शो से उन्होंने भारत के हर एक लोगों के घरों में अपनी कॉमेडी से अलग पहचान बनाई है. कपिल शर्म सिर्फ एक कॉमेडियन ही नहीं बल्कि एक अच्छे सिंगर प्रोड्यूसर और एक्टर भी है. कपिल शर्मा की गिनती भारत के अमीर व्यक्तियों में भी की जाती है. कपिल शर्मा से जुड़े कई विवाद है. इस आर्टिकल में आप कपिल शर्मा से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी पढ़ने जा रहे हैं.
कपिल शर्मा अपने हास्य अंदाज के लिए जाने जाते हैं कपिल शर्मा ने भारत में कॉमेडी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है कॉमेडी के मामले में कपिल को टक्कर देने वाला इंडस्ट्री में कम ही कलाकार हैं. कपिल शर्मा शो ने अपने करियर की शुरुआत कई सारे टेलीविजन रियलिटी शो से की है. कपिल शर्मा एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं. आप इस आर्टिकल में कपिल शर्मा से जुड़ी कई जानकारियां पढ़ने जा रहे हैं.
कपिल शर्मा की शुरुआती जीवन
कपिल शर्मा का जन्म 2 अप्रैल 1981 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था. कपिल शर्मा के पिता का नाम जितेंद्र कुमार पुंज है. वह पंजाब पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे. इनकी माता का नाम जानकी रानी है. कपिल की बहन का नाम पूजा शर्मा है. कपिल के जीवन में दुखों का पहाड़ तब टूटा जब 2004 में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कपिल के पिता की मौत कैंसर से हो जाती है.
भाई का नाम अशोक कुमार है. कपिल का जीवन शुरुआत से संघर्षो से पूर्ण रहा है. लेकिन कपिल ने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने अपने मेहनत के दम पर सब कुछ हासिल करके दिखाया है. कपिल शर्मा की शादी गिन्नी चतरथ से हुई है. गिन्नी एक समृद्ध परिवार से आती थी. कपिल शर्मा मिडिल क्लास फैमिली से आते थे. ऐसे में गिनी ने कपिल शर्मा से शादी की शर्तें रखी. कि तुम अपना पहले कैरियर बनाओ. उसके बाद हम शादी कर लेंगे. हुआ भी ऐसा कपिल ने कॉमेडी के क्षेत्र में इतना बड़ा नाम कमा लिया. इन दोनों की शादी 2018 में हुई थी. कपिल शर्मा गिन्नी दो बच्चों के माता-पिता है. बेटी का नाम और अनायरा है. बेटे का नाम त्रीशान है.
कपिल शर्मा अचीवमेंट्स और धन दौलत
कपिल शर्मा की गिनती भारत के अमीर लोगों में की जाती है. 2025 के मुताबिक कपिल शर्मा की कुल संपत्ति 340 करोड़ (41 मिलियन डॉलर) रुपए बताई गई है. कपिल शर्मा (द कपिल शर्मा शो) के एक एपिसोड के लिए 50 से 60 लख रुपए चार्ज करते हैं. कपिल शर्मा की ग्रेजुएशन की पढ़ाई एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट से हुई है. श्री राम आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई पूरी की है.
कपिल शर्मा को अपने क्षेत्र में एक्सीलेंस परफॉर्मेंस देने के कारण कई सारे सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है. 2013 में सीएन आइबीएन की तरफ से बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड दिया गया है. 2012 में भारतीय टेलीविजन अकादमी अवार्ड. 2014 में स्टार गिल्ड अवार्ड. 2015 में सोनी गिल्ड फिल्म अवार्ड. 2015 में इंडियन टेलिविजन अकेडमी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है. 2012 में Forbes ने अमीर 100 भारतीय हस्तियों की लिस्ट जारी की थी. जिसमें कपिल शर्मा 96 वे स्थान पर थे. 2015 में कपिल शर्मा 27 वें स्थान पर थे.
कपिल शर्मा का करियर
कपिल शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में टीवी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी रियलिटी शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज से किए थे. कपिल शर्मा इस रियलिटी शो को जीते थे. उनको 10 लख रुपए पुरस्कार में दिया गया था. इसके अलावा कपिल शर्मा पंजाब का मशहूर टीवी चैनल MH1 पर टेलीकास्ट होने वाले शो हंसदे हसाँदे राहों में भी नजर आ चुके हैं. 2008 में कपिल शर्मा उस्तादों का उस्ताद नमक शो में काम किए थे.
सोनी चैनल पर कॉमेडी सर्कस के 6 सीजन में भाग लिए थे. उसके बाद कपिल 2013 में अपना खुद का एक शो कॉमेडी नाइट विद कपिल से एंट्री करते हैं. इस शो को भारत के हर एक वर्ग के लोग देखना पसंद करते थे. इस सो के आने के बाद कपिल शर्मा को कई गुना पापुलैरिटी मिली. कपिल शर्मा 2015 में किस-किस को प्यार करूं मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू करते हैं. फिल्म कमर्शियली सक्सेस रही थी. 2017 में फिरंगी मूवी. 2019 में (द एंग्री बर्ड्स) मूवी हिंदी डब के लिए अपनी आवाज दे चुके. 2023 में Zwigato फिल्म में नजर आए हैं.