Dhurandhar Film Ranveer Singh: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर मूवी धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म धुरंधर रिलीज के अपने 14 दिसंबर तक वर्ल्डवाइड 500 करोड़ का धुआंधार कलेक्शन कर चुकी है। धुरंधर फिल्म फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई के नए आंकड़े बना रही है। फिल्म के स्टार रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के सुपरहिट होने के बाद एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। पढ़े पूरी खबर क्या है।
बता दे कि रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने ही फिल्म का एक डायलॉग लिखकर शेयर किया है। इस डायलॉग को वैसे तो आर माधवन ने फिल्म में डिलीवर किया था। लेकिन इसके बोल अब रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है कि वह वक्त आने पर बदलती है। आगे लिखते हैं लेकिन फिलहाल नजर और सब्र।
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने अपने रिलीज के 10 दिनों में ही सिर्फ भारत के सिनेमाघर से 351 करोड रुपए का कलेक्शन किया है। दुनिया भर में धुरंधर की कमाई 530 करोड रुपए हुई है। 2026 में इसका दूसरा पार्ट भी आ सकता है।आपको बता दे की 2025 में सिर्फ मात्र तीन ही ऐसी फिल्में हैं। जिन्होंने 300 करोड रुपए का कलेक्शन किया है। इसमें पहले नंबर पर आती है विकी कौशल की छावा मूवी। दूसरे स्थान पर है अहान पांडे और अनिल पडा की सैयारा मूवी और इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म धुरंधर का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 तक सिनेमा घरों में दस्तक देगी।