Tere Ishq Mein Day 2 Collection: तेरे इश्क में 2 दिन में कमाए 33 करोड रुपए,धनुष और कृति सेनन की जोड़ी फैंस को पसंद आई

Written by: Juhi

Updated on:

Google News
Follow Us
Join Our WhatsApp Group

28 नवंबर को फिल्म तेरे इश्क में रिलीज हो चुकी है। तेरे इश्क फिल्म से बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और धनुष पहली बार फिल्मी पर्दे पर साथ दिखाई दिए। फिल्म का ट्रेलर भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा था। फिल्म में फुल ऑन रोमांस एक्शन ड्रामा देखने को मिल रहा है। तो वहीं अब फिल्म को रिलीज हुए भी 2 दिन हो चुके हैं। जानते हैं की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।

33 करोड़ का कलेक्शन

कृति सेनन और धनुष स्टार मूवी तेरे इश्क में रिलीज के अपने पहले दिन 16 करोड़ की ओपनिंग के साथ खत्म हुई। फिल्म ने दूसरे दिन 17 करोड रुपए का कलेक्शन बनाया। फिल्म कमाई के मामले में अपने सही रफ्तार पर चल रही है। फिल्म तेरे इश्क में दो दिन में कुल 33 करोड रुपए कमा चुकी है। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। तेरे इश्क में फिल्म धनुष की हिंदी जोनर की सुपरहिट दूसरी फिल्म मानी जा रही है।

इससे पहले धनुष सोनम कपूर के संग फिल्म रांझणा में भी रोमांटिक ड्रामा फिल्म कर चुके हैं। दर्शन कृति सेनन और धनुष की जोड़ी तेरे इश्क मूवी में काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म के गाने डायलॉग और स्टोरी दर्शकों को भा रही है। हिंदी भाषा में मूवी ने कल 33 करोड रुपए कमाए हैं। तो वही धनुष की हिंदी फिल्में कुबेर, रायन और कैप्टन मिलर जैसी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ती नजर आ रही है। वहीं अब इंतजार रहेगा कि तेरे इश्क में मूवी रांझणा का कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

Tere Ishq Mein 2nd Day Box Office Collection: फिल्म तेरे इश्क में 28 नवंबर को सिनेमाघर में दस्तक दे चुकी है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। पहली बार बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और साउथ एक्टर धनुष की जोड़ी देखने को मिल रही है। जानते हैं फिल्म अपने रिलीज के 2 दिनों कितनी कमाई की है!

https://www.instagram.com/reel/DRCnCRxjIXN/?utm_source=ig_web_button_share_sheet