तृप्ति डिमरी 30 मिनट रोल के 40 लाख मिला, एक फिल्म के 10 करोड़ रुपये, दीपिका पादुकोण को फिल्म स्पिरिट से रिप्लेस की,TRIPTI DIMRI BIOGRAPHY

Written by: Juhi

Published on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

TRIPTI DIMRI BIOGRAPHY: फिल्म लैला मजनू बुलबुल पोस्टर बॉयज एनिमल मूवी में शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाली तृप्ति डिमरी बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुकी हैं. तृप्ति हर एक जॉनर की फिल्में कर चुकी है. तृप्ति का बोल्ड अंदाज फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के साथ देखने को मिला था. अभी तक तृप्ति सीरियस रोल प्ले कर रही थी फिल्मों में. एनिमल मूवी में तृप्ति का बोल्ड अंदाज देखने के बाद फैंस को यह अंदाज काफी पसंद आया. इस आर्टिकल में आप तृप्ति की शुरुआती करियर से लेकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की स्टोरी पढ़ने को मिलेगी. एक नजर डालते हैं तृप्ति डिमरी के लाइफ में.

तृप्ति डिमरी की शुरुआती जीवन!

TRIPTI DIMRI BIOGRAPHY: एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी उत्तराखंड के गढ़वाल से हैं. उनका जन्म 23 फरवरी 1994 को हुआ था. माता का नाम मीनाक्षी और पिता का नाम दिनेश है. तृप्ति ने अपने इंटरव्यू में खुलासा की थी कि उनकी फैमिली को उनके फिल्मी दुनिया में आने से कोई एतराज नहीं था. एक्ट्रेस की शुरुआती और 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई. उसके बाद तृप्ति आगे की पढ़ाई नई दिल्ली के श्री अरविंदो कॉलेज इवनिंग से इंग्लिश में स्नातक की डिग्री प्राप्त करती हैं. एक्टिंग स्किल्स सीखने के लिए वह पुणे आती है. यहां फेमस फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट आफ इंडिया FTII से एक्टिंग का कोर्स करती है.

तृप्ति डिमरी का बॉलीवुड करियर!

TRIPTI DIMRI BIOGRAPHY: साल 2017 में पोस्टर बॉयज से तृप्ति डिमरी की बॉलीवुड में एंट्री होता है. आपको फिल्म लैला मजनू याद होगी. इस फिल्म में अविनाश तिवारी मुख्य भूमिका में तृप्ति डिमर के साथ दिखे थे. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई. तृप्ति का निभाया हुआ किरदार आज भी फैंस के दिलों में बसा है. तृप्ति की मूवी अच्छा परफॉर्म कर रही थी. इसके कुछ समय के बाद अन्विता दत्त की सुपरनैचुरल ड्रामा फिल्म बुलबुल रिलीज होती है. तृप्ति का निभाया हुआ किरदार भी लोगों फैंस को काफी पसंद आता है. अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस की थी.

tripti dimri bikni look
IMAGE CREDIT: TRIPTI DIMRI

फिल्म अनिमल से मिला तृप्ति को बड़ा ब्रेक!

TRIPTI DIMRI BIOGRAPHY: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल में तृप्ति ने सपोर्टिंग एक्ट्रेस का किरदार निभाई थी. इस बिग बजट फिल्म में रणबीर कपूर रश्मिका मंडाना मुख्य भूमिका में थे. तृप्ति का बोल्ड अंदाज एनिमल फिल्म में देखने को मिला. विकी कौशल और अम्मी विर्क के साथ बैड न्यूज़ में नजर आई. तृप्ति राजकुमार राव के संग (विकी विद्या का वह वाला वीडियो) में भी नजर आई. कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के संग सुपरहिट हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 का हिस्सा रही.

tripti dimri photo
IMAGE CREDIT: TRIPTI DIMRI

सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ धड़क 2 में भी दिखी. कम उम्र में और बिना किसी फिल्म इंडस्ट्री के सपोर्ट से तृप्ति ने आज अपना नाम मशहूर अभिनेत्री की लिस्ट में आती है. तृप्ति का ग्लैमरस अंदाज आगे भी आपको एंटरटेन करती रहेंगी.
तृप्ति को कई सारे अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है. तृप्ति को फिल्म फेयर ओटीटी अवार्ड मिला है. प्रतिष्ठित फोर्बस्ए शिया मैगजीन ने साल 2021 में अपने 30 अंडर 30 के लिस्ट में जगह दी. रेडिफ डॉट कॉम के 2020 के बॉलीवुड के बेस्ट एक्ट्रेसेस की लिस्ट में स्थान पर रही. टाइम्स आफ इंडिया के 2020 के 50 मोस्ट डिजायरेबल वूमेन के लिस्ट में तृप्ति को 20वां स्थान मिला था. अनिमल फिल्म में बोल्ड अंदाज़ से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली तृप्ति को भाभी 2 का टैग दे दिया गया था.

tripti dimri pic
IMAGE CREDIT: TRIPTI DIMRI

तृप्ति की नेटवर्थ!

TRIPTI DIMRI BIOGRAPHY: फिल्म एनिमल में 30 मिनट के रोल के लिए तृप्ति को 40 लख रुपए दिया गया था. इस मूवी के बाद तृप्ति भी बॉलीवुड की मोस्ट एक्सपेंसिव एक्ट्रेस के लिस्ट में शामिल हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक तृप्ति डिमरी एक मूवी में काम करने के लिए 10 करोड रुपए चार्ज करती हैं. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को लिया गया था. बाद में दीपिका को रिप्लेस कर तृप्ति डिमरी को साइन कर लिया गया. साल 2017 में तृप्ति MOM फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करती हैं. फिल्म तृप्ति का छोटा किरदार था. जिसके चलते तृप्ति को एक्स्पोज़र खास नहीं मिला. Zoom TV की रिपोर्ट के मुताबिक तृप्ति दिमरी की कुल संपत्ति 35 करोड़ रुपये के करीब हैं.

TRIPTI DIMRI INSTAGRAM ID

https://www.instagram.com/p/DPL6q_CjIEp/?igsh=ZjN2NmJ1bHE5bDF3

tripti dimri actress
IMAGE CREDIT: TRIPTI DIMRI

तृप्ति डिमरी सुपरहित फिल्म लिस्ट!

TRIPTI DIMRI FACEBOOK ID

https://www.facebook.com/triptidimri23?rdid=Cp4jA3QAu1HOcsxw&share_url=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fshare%2F17643rdZwQ%2F#

2017 पोस्टर बॉयज
2017 मोम
2018 लैला मजनू
2020 बुलबुल
2022 कला
2023 एनिमल
2024 बैड न्यूज़













For Feedback - sachindialive@gmail.com