अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की शांति नोबेल पुरस्कार की मांग, IND-PAK 7 युद्ध विराम करने का क्रेडिट ट्रंप को मिलना चाहिए या नहीं,US PRESIDENT DONALD TRUMP WANTS PEACE PRIZE

Written by: Juhi

Published on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

US PRESIDENT DONALD TRUMP WANTS PEACE PRIZE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के वह कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं. ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने 7 युद्ध रुकवा कर सराहनीय काम किया है. ट्रंप ने दावा किया है कि भविष्य में वह रूस यूक्रेन युद्ध को हल करने का प्रयास करेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कूटनीति के विचारधारा के लिए जाने जाते हैं. डोनाल्ड ट्रंप अपनी तारीफ करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीज फायर का श्रेय उनको ही जाना चाहिए. भारत और पाकिस्तान के बिगड़े हुए रिश्ते को सीज फायर और व्यापार के जरिए ट्रंप ने सुलझाया है. इसके लिए ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए. वैश्विक मंच पर अमेरिका सभी देशों के बीच युद्ध को रुकवाना और शांति बनाए रखने का प्रयास कर रहा है इसके लिए अमेरिका को उच्च स्तर का सम्मान मिलना चाहिए.

US PRESIDENT DONALD TRUMP
IMAGE CREDIT: realdonaldtrump instagram

शनिवार को अमेरिकन कॉर्नरस्टोन इंस्टिट्यूट के संस्थापक के डिनर में पहुंचे थे. जहां ट्रंप अपनी तारीफ करने से पीछे नहीं हटे. ट्रंप ने बयान में कहा हम देश के बीच शांति बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं हमने सारा देश के बीच युद्ध रोका है भारत पाकिस्तान थाईलैंड कंबोडिया में हुए युद्ध विराम पर काम किया ट्रंप ने आगे अपने बयान में कहा भारत और पाकिस्तान के बारे में सोचो मैंने युद्ध कैसे रोका क्या आप जानते हैं इस युद्ध को मैंने व्यापार के जरिए रॉक क्योंकि दोनों देश व्यापार करना चाहते हैं और मैं दोनों नेताओं का बहुत मान सम्मान करता हूं.

समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देखो हमने भारत पाकिस्तान थाईलैंड कंबोडिया आर्मेनिया अज़रबैजान कोसोवो सर्बिया इजरायल ईरान मिश्र इथोपिया रावांडा कांगो जैसे युद्ध को विराम कराया है. उसमें से 60% को व्यापार समझौते से रोका गया है.

रूस यूक्रेन का युद्ध रुकवाना आसान नहीं!

US PRESIDENT DONALD TRUMP WANTS PEACE PRIZE: ट्रंप ने आगे कहा कि उन्हें ऐसा बताया गया था यदि वह रूस यूक्रेन युद्ध को रोक देते हैं. तो उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए. इसके बाद ट्रंप ने कहा बाकी के सात युद्ध जो मैंने रूकवाये उसके लिए मुझे क्या मिलेगा? मुझे तो हर युद्ध विराम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए. ट्रंप ने कहा है कि उनको ऐसा बोला गया है कि वह यदि रूस यूक्रेन युद्ध रूकवातमिलेग, तो ट्रंप को नोबेल पुरस्कार मिलेगा. ट्रंप आगे कहते हैं कि रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवाना आसान होगा. ट्रंप के संबंध राष्ट्रपति पुतिन के साथ अच्छे हैं. ट्रंप ने आगे कहा में पुतिन से बहुत ज्यादा नाराज हूं. मुझे लगा था यूक्रेन रूस का युद्ध विराम आसान होगा. लेकिन इस युद्ध को हम कैसे भी सुलझा ही लेंगे.

For Feedback - sachindialive@gmail.com