पंजाब हरियाणा दिल्ली में मानसून की विदाई शुरू, IMD की चेतावनी पूर्वोत्तर पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, WEATHER UPDATE SEPTEMBER 16 TO 22

Written by: Juhi

Updated on:

Edited By:

Saurabh

Follow Us
Join Our WhatsApp Group

WEATHER SEPTEMBER 16 TO 22 SEPTEMBER: अक्टूबर का महीना आने में बस कुछ कुछ ही दिन बचे हैं. देश के हर एक राज्यों में मौसम का मिजाज अलग-अलग देखने को मिल रहा है. देश के कई राज्यों में सितंबर के तीसरे हफ्ते में बारिश थामती देखने को मिल मिल रही है. सितंबर के तीसरे हफ्ते में देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिला. बिहार उत्तराखंड पंजाब जैसे राज्यों बाद में अपना रौद्र रूप दिखाया. वही अब दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश थामती हुई दिख रही है. मौसम विभाग आईएमडी के अनुसार पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मानसून अपने विदाई के दौर में है. वहीं पूर्व उत्तर और पहाड़ी राज्यों तक सरकार ने बारिश के हाई अलर्ट जारी किया हुआ है. आईए जानते हैं देश भर में 16 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक मौसम का क्या मिजाज रहेगा.

WEATHER SEPTEMBER 16 TO 22 SEPTEMBER: दिल्ली एनसीआर में कई दिनों से बारिश के रफ्तार धीमी रही है. तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है. अक्टूबर का महीना शुरू होने वाला है. ऐसे में मौसम का मिजाज बदलेगा. आईएमडी के अनुसार आने वाले सितंबर के चौथे हफ्ते में राजधानी में तेज धूप निकल सकती है. तापमान 34 डिग्री से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने के अनुमान बताए जा रहे हैं. 24 से 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने की उम्मीद है.

दिल्ली एनसीआर नोएडा गाजियाबाद के इलाकों में बारिश होने की संभावना खत्म होती नजर आ रही है. उत्तरी पश्चिमी दिशा में उमस का तापमान गिरता दिखाई दे रहा है. गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है. उत्तरी पश्चिमी दिशा में हवा की रफ्तार 5 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे चलने का अनुमान बताए जा रहा है.

पंजाब में अब मानसून के आखरी सीजन चल रहा है. भारत के कुछ इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है. लेकिन नोएडा दिल्ली जैसे इलाकों की बात करें तो यहां बारिश होने की संभावना खत्म हो चुकी हैं. पठानकोट में न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बठिंडा में अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है.

मौसम विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि यदि अचानक मानसून वापस आएगा. तो इसके चलते कई इलाकों में गरज बरस हो सकती है. सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ेगा इसके कारण मांडाला छना इलाके के धूनसी बांध पर जलस्तर से खतरा बढ़ सकता है.

delhi mausam
IMAGE CREDIT PIXABAY

हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड सिक्किम जैसे राज्यों में भारी बारिश से अलर्ट!

WEATHER SEPTEMBER 16 TO 22 SEPTEMBER: भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड सिक्किम जैसे राज्यों में मौसम विभाग ने चेतावनी दिया है. इन इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ खतरा अभी भी बना हुआ है. 400 से ज्यादा लोग हिमाचल प्रदेश में बाढ़ की तबाही से जान गवा चुके हैं. यहां मौसम विभाग में चेतावनी दिया है कि खुले मैदाने में मौसम शुष्क रहेगा. ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है.

लगातार बारिश का सिलसिला मेघालय असम अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के कई इलाकों में हो रहा है. असम और मेघालय में 22 सितंबर को भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. पश्चिम बंगाल से सटे कुछ जिलों में तेज बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ाने की संभावना जताई गई है.

delhi updates mosaum
IMAGE CREDIT PIXABAY

महाराष्ट्र में बारिश की स्थिति!

WEATHER SEPTEMBER 16 TO 22 SEPTEMBER: सितंबर के चौथे हफ्ते में महाराष्ट्र में मानसून डेरा जमाया हुआ है. ठाणे मुंबई रायगढ़ और कोंकण के अन्य जिलों में हल्की-फुल्की बारिश आने के आसार हैं. वही रत्नागिरी और सिंधु दुर्ग जैसे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश लोगों को परेशान कर रही है बेंगलुरु में तेज बारिश के कारण उमस की समस्या उत्पन्न हो रही है. बेंगलुरु का आद्रता तापमान 85 डिग्री से ज्यादा रही. तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वही दिल्ली और पंजाब जैसे इलाकों में बारिश का असर हल्का पड़ता नजर आ रहा है. तो वही पूर्वोत्तर पहाड़ी राज्यों में बारिश भी मुसीबत बन सकती है. देश में मौसम का मिजाज का बदल रहा है.

For Feedback - sachindialive@gmail.com