MISS WORLD ऐश्वर्या राय बच्चन BIOGRAPHY, सलमान खान विवेक ओबरॉय से ब्रेकअप, बच्चन परिवार की बहू, महंगे ब्रांड से मोटी कमाई, ऐश्वर्या राय बच्चन की पढ़े पूरी रिपोर्ट,AISHWARYA RAI BACHCHAN BIOGRAPHY

दुनिया के सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड के टॉप सुपरहिट फिल्मी जैसे कि हम दिल दे चुके सनम लाल हमारा दिल आपके पास है रोबोट दिल का रिश्ता मोहब्बतें देवदास में अपनी दमदार एक्टिंग का छाप छोड़ चुकी है. ऐश्वर्या राय बच्चन जब कैन्स फिल्म फेस्टिवल में जाती हैं. तो उनके अलावा नजरे किसी और अभिनेत्री पर नहीं जाती है. सभी की निगाहें उनकी खूबसूरती पर टिक जाती है आखिर वह विश्व सुंदरी जो है.

आगे इस आर्टिकल में आप ऐश्वर्या राय बच्चन की जीवन से जुड़ी हर एक पहलुओं को पढ़ेंगे. आखिर ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म कहां हुआ था? उनके माता-पिता का नाम क्या है? ऐश्वर्या के कितने बच्चे हैं? और वह अभी हाल फिलहाल किस फिल्म में काम कर रही है?

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म 1 नवंबर 1973 को मैंगलोर कर्नाटक में हुआ था. ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णाराज है. वह एक समुद्री जीव वैज्ञानिक थे. उनकी माता का नाम वृंदा है वह एक ग्रहणी है. ऐश्वर्या के एक बड़े भाई हैं. जिनका नाम आदित्य रॉय है. वह एक मर्चेंट नेवी इंजीनियर हैं. ऐश्वर्या की सुपरहिट फिल्म (दिल का रिश्ता) के वह सह निर्माता भी रह चुके हैं.

ऐश्वर्या राय की एजुकेशन!

ऐश्वर्या राय इंटेलिजेंट स्टूडेंट में गिनी जाती है ऐश्वर्या राय का परिवार मुंबई आ गया जहां से ऐश्वर्या ने आर्य विद्या मंदिर हाई स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की थी 12वीं की पढ़ाई ऐश्वर्या की जय हिंद कॉलेज से कोई उसके बाद दीजी रूपारेल जॉइन की ऐश्वर्या एचएससी परीक्षा में 90% मार्क लाई थी. ऐश्वर्या राय बच्चन को बचपन से क्लासिकल डांस और संगीत में रुचि रही है.

ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी!

ऐश्वर्या राय की शादी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से हुई है. यह शादी भारत के हाई प्रोफाइल शादियों में से एक मानी जाती है. इस शादी में बॉलीवुड के गिने चुने सितारों को बुलाया गया था. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था. ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या हर एक फंक्शन में साथ दिखाई देती है.

ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्मी करियर!

1997 में मणिरत्नम की फिल्म डरूवर से ऐश्वर्या ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. ऐश्वर्या तमिल भाषा नहीं बोल पाती जिसके चलते इस मूवी में ऐश्वर्या राय की आवाज को डब किया गया था. यह फिल्म सुपरहिट रही थी. वही ऐश्वर्या राय की पहली बॉलीवुड फिल्म (और प्यार हो गया) थी ऐश्वर्या के साथ को स्टार बॉबी घोल थे. ये फिल्म उतना सफल नहीं रही जितना उम्मीद है की गई थी.

1999 में ऐश्वरया की एक और फिल्म (हम दिल दे चूके सनम) सिनेमा घरों में रिलीज होती है. जिसको हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत अच्छा रिस्पांस मिलता है. ऐश्वरया के करियर को यह फिल्म बहुत हाईप देती है. इस मूवी के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरास्कर दिया गया. इसके बाद ताल मूवी में ऐश्वरया अनिल कापुर के साथ दिखी थी. इस मूवी ने भी हिंदी फिल्म इंदुस्ट्री में अच्छा परफॉर्म किया.

संजय लीला भंसाली के साथ देवदास में काम करने का मौका!

संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय इस फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग किए थे. फिल्म सुपरहिट रही. देवदास मूवी ने शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के करियर में एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. देवदास फिल्म को 2002 के कांस फिल्म फेस्टिवल में फीचर किया गया था.

टाइम मैगजीन देवदास मूवी को मीलेनियम की 10 टॉप फिल्मों में से एक बताया गया है.10 बार भारत में देवदास फिल्म को फिल्म फेयर पुरस्कार मिला. जिसके कारण ऐश्वर्या राय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री होने का दो बार पुरस्कार मिलता है.

ऐश्वर्या राय की फिल्म दिल का रिश्ता कुछ ना कहो बॉलीवुड इंडस्ट्री में खास कमाल नहीं कर पाई. ऐश्वर्या राय खाकी फिल्म में काम कर रही थी. इस दौरान एक चलती कार उन्हें टक्कर मार दी थी. उनका पैर फ्रैक्चर से घायल हो गया था.

कजरारे कजरारे गाने में ससुर के साथ दिखी थी ऐश्वर्या राय!

ऐश्वर्या राय 2005 में आई फिल्म बंटी और बबली फिल्म का एक गाना कजरा रे कजरा रे बहुत फेमस हुआ था. इस गाने में बाकायदा अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय ने इस सॉन्ग से लोगों को इंटरटेन किए थे. 2005 में ऐश्वर्या राय रितिक रोशन के साथ फिल्म धूम 2 में दिखी थी. ऐश्वर्या राय इस फिल्म में बोल्ड और एक्शन सीन दी थी.

उनका यह अंदाज आज भी लोगों को देखना काफी पसंद है. धूम फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी. ऐश्वर्या राय 2007 में आई फिल्म गुरु में अभिषेक बच्चन के साथ दिखी थी. फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय लेवल पर भी अच्छा परफॉर्म किया. फिल्म ने अच्छी खासी कमाई की थी. ऐश्वर्या राय संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश में रितिक रोशन के साथ 2010 में दोबारा दिखी थी. यह फिल्म अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई.

ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्में!

ऐश्वर्या राय की सुपरहिट फिल्में तो बहुत है लेकिन उनमें से हम आपको फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं. जैसे कि हम दिल दे चुके सनम, ताल, जोश, मोहब्बतें, देवदास, दिल का रिश्ता, रजनीकांत के साथ सुपरहिट रही मूवी रोबोट, गुजारिश द लास्ट लिजन, जोधा अकबर, सरकार राज और प्यार हो गया जैसे तमाम फिल्में हैं. इन फिल्मों की लिस्ट खत्म नहीं होने वाली हैं.

ऐश्वर्या राय की बिग बजट तमिल फिल्म पोंनियीन सेलवन!

पोंनियीन सेलवन फिल्म ऐश्वर्या राय की तमिल फिल्म थी. इस फिल्म को हिंदी तेलुगु कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया था. ऐश्वर्या राय फिल्म में डबल रोल में दिखी थी.

सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के साथ रहा विवाद!

बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम सलमान खान के साथ 1999 में जुड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे. लेकिन सलमान खान ऐश्वर्या को लेकर बहुत सारा पागल हो गए थे. साथ ही वह ऐश्वर्या पर कई तरीके की बंदीसे लगाते थे. ऐश्वर्या ने सलमान पर बहुत ही संगिन आरोप लगाई थी. सलमान ने उन पर हाथ भी उठाए थे. 2001 में इन दोनों ने ब्रेकअप कर लिया ऐश्वर्या का विवाद विवेक ओबेरॉय के साथ भी रहा है. एक वक्त पर विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या भी कुछ समय के लिए एक दूसरे के साथ किसी न किसी रिलेशन में रहे थे.

ब्रांड एंडोर्समेंट की सबसे महंगी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन है!

ऐश्वर्या राय दुनिया टॉप ब्रांड के साथ काम करती है. और वह ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए सबसे ज्यादा फीस फीस चार्ज करती हैं. ऐश्वर्या राय ने लॉरिअल, लेकमे कॉस्मेटिक पालमो लीव, कल्याण ज्वैलरी, नक्षत्र डायमंड ज्वेलरी, टाइटन की वॉचेस देश के टॉप ब्रांड को एंडोर्स कर चुकी है.

AISHWARYA RAI BACHCHAN INSTAGRAM ID

https://www.instagram.com/reel/DKMlkuXB2Mt/?igsh=bXd1bjE0ZWRuOHo2

Leave a Comment