शाहरुख खान दीपिका पादुकोण ऐश्वर्या राय बच्चन अमिताभ बच्चन इन सभी से ज्यादा इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के फॉलोवर्स हैं. इसका मतलब यह नहीं की इन सेलेब्स की पापुलैरिटी काम है.बस यह एक संख्या है. लेकिन श्रद्धा कपूर को सबसे ज्यादा क्यों फॉलो किया जाता है. इस आर्टिकल में आप श्रद्धा कपूर की फैमिली बैकग्राउंड करियर नेट वर्थ लव लाइफ के बारे में पढ़ेंगे.


कौन है श्रद्धा कपूर?
श्रद्धा कपूर बॉलीवुड के खलनायक हीरो शक्ति कपूर की इकलौती बेटी हैं. वैसे तो बॉलीवुड में उन एक्टर्स का कैरियर उतना स्ट्रगल फूल नहीं होता है. जिनका इस इंडस्ट्री में कनेक्शन हो. या फिर वह पूरे ही फिल्मी बैकग्राउंड से आते हो. लेकिन यह जरूरी भी नहीं है कि वह बॉलीवुड में सक्सेस हो जाए.


श्रद्धा कपूर फिल्मी बैकग्राउंड से तालुक रखती हैं. और वह इस इंडस्ट्री में सक्सेस भी हैं. श्रद्धा कपूर के नाम से कोई भी बड़ी कंट्रोवर्सि नहीं जुड़ा हैं. श्रद्धा कपूर की मासूमियत उनकी अदाएं उनका बोलने का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है. इस आर्टिकल में आप श्रद्धा से जुड़ी हर एक छोटी-बड़ी जानकारी पढ़ेंगे.
श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को महाराष्ट्र में हुआ था. श्रद्धा कपूर बचपन से ही सिंगिंग डांसिंग और एक्टिंग का शौक रखती थी उनके बारे में यह बताया जाता है कि उनको टॉमबॉय की तरह रहना पसंद था वह बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी.


अपने माता-पिता के कॉस्ट्यूम को पहनकर शीशे के सामने खड़े होकर एक्टिंग किया करती थी और डायलॉग डिलीवरी करने की प्रैक्टिस करती थी. श्रद्धा कपूर जैसे की फिल्मी बैकग्राउंड से आती है. तो वह बचपन से ही अपने परिवार में फिल्मों में काम करते हुए लोगों को देखकर प्रेरित होती थी.
श्रद्धा कपूर की एजुकेशन!
श्रद्धा कपूर की शुरुआती पढ़ाई 15 साल तक मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल में हुई. आगे की पढ़ाई के लिए वह अमेरिका की स्कूल में चली गई. उस स्कूल में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पहले से पढ़ते थे. श्रद्धा कपूर स्कूल में होने वाले डांस कंपटीशन में भाग लेती थी उनको भारत में भी काफी इंटरेस्ट था.


वह फुटबॉल और हैंडबॉल खेलना पसंद करती थी श्रद्धा कपूर ने बोस्टन से आगे की पढ़ाई की हुई है जहां उन्होंने साइकोलॉजी में एडमिशन लिया इस दौरान उनका फिल्मों में काम करने के ऑफर मिलने लगे तो उन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी श्रद्धा कपूर बहुत अच्छे सिंगर भी हैं उन्होंने लता मंगेशकर के चचेरे भाई से सिंगिंग की खूबियों की शिक्षा ली है.
श्रद्धा कपूर का फैमिली बैकग्राउंड!
श्रद्धा कापुअर बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कापुअर की बेटी हैं. उनकी माता का नाम शिवांगी कापुर है. श्रद्धा कपूर के एक भाई है जिनका नाम सिद्धांत कपूर है. श्रद्धा की माता मराठी है और शक्ति कपूर पंजाबी हैं. ऐसे में श्रद्धा पंजाबी और मराठी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं. श्रद्धा कपूर की दो आंटी भी हैं जो फिल्मी दुनिया में बहुत अच्छा काम की हैं. एक का नाम पद्मिनी कोल्हापुरे है.


दूसरे का नाम तेजस्विनी कोल्हापुरे है. श्रद्धा कपूर अपने पिता शक्ति कपूर के शूटिंग सेट पर जाया करती थी. वहीं से श्रद्धा फिल्मों के प्रति आकर्षित हुई. श्रद्धा कपूर बचपन में फिल्म डायरेक्टर डेविद धवन की फिल्म शूटिंग लोकेशन पर पिता के साथ जाती थी. इसी दौरान श्रद्धा कपूर की मुलाकात डेविड धवन के बेटे वरुण धवन से हुई.वह दोनों यहीं से एक दूसरे के क्लोज फ्रेंड बन गए थे. दोनों शूटिंग सेट पर फिल्मों की डायलॉग डिलीवरी करते थे.


श्रद्धा कपूर की फिल्मी करियर!
श्रद्धा कपूर की पहली फिल्म 2010 में आई (तीन पति) थी. इस फिल्म श्रद्धा ने अमिताभ बच्चन और माधवन बेन किंग्सले के साथ काम की थी या फिल्म फ्लॉप रही थी लेकिन श्रद्धा की एक्टिंग की तारीफ सभी ने की थी और श्रद्धा को इस फिल्म के बाद बहुत कुछ सीखने को मिला.


2011 में श्रद्धा की एक और फिल्म आई जिसका नाम था (लव का दी और एंड) यह फिल्म सक्सेसफुल रही थी. इसके बाद श्रद्धा को फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे .
आशिकी 2 फिल्म ने बदली श्रद्धा कपूर की किस्मत!
1990 में आशिकी फिल्म रिलीज हुई थी और यह फिल्म सुपर डुपर हिट रही थी 2023 में इसका दूसरा पार्ट मोहित सूरी ने बनाई जिसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में थे इस फिल्म में श्रद्धा ने आरोही केशव सिरके का किरदार निभाई थी. यह मूवी सुपर हिट रही थी. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1.09 बिलियन का रहा था.


श्रद्धा कपूर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 2014 में आई फिल्म एक विलेन मूवी में दिखी थी. इस मूवी में निगेटिव रोल में रितेश देशमुख थे. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कमाई की थी. यह फिल्म भी हिट रही थी.
विशाल भारद्वाज के द्वारा निर्मित फिल्म हैदर में श्रद्धा शाहिद कपूर के साथ काम कर चुकी है. उसके बाद श्रद्धा करण जौहर की फिल्म उंगली में आइटम नंबर के गाने (डांस बसंती) में दिखी थी.
श्रद्धा कपूर 2015 में एबीसीडी 2 में हिप हॉप डांसर की भूमिका में नजर आई थी. वरुण धवन श्रद्धा ने इस मूवी में डांसर का किरदार निभाए थे. मूवी हिट रही थी. उसके बाद श्रद्धा कपूर 2016 में जैक्की श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ बाघी फिल्म में काम करी थी. इन दोनों की जोड़ी दर्शकों ने पसंद किया. श्रद्धा कपूर ने इस मूवी के गाने (सब तेरा) को खुद से गई थी. जिसके बाद श्रद्धा कपूर की सिंगिंग टैलेंट को बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिली.


2017 में श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ओके जानू थी इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया उसके बाद श्रद्धा अर्जुन कपूर के सॉन्ग हाफ गर्लफ्रेंड मूवी में दिखी थी.
श्रद्धा कपूर की लव लाइफ!
श्रद्धा कपूर ने 2016 में थे टाइम्स ऑफ़ इंडिया को इंटरव्यू दी थी जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि टाइगर श्रॉफ उनको अपना क्रश मानते थे. पिता शक्ति कपूर बताते हैं कि वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी. वह अक्सर पार्टियों में श्रद्धा कपूर जाती तो है लेकिन वह कभी गलत चीजों का सेवन नहीं करती है. श्रद्धा कपूर का निक नाम चिरकुट है.


श्रद्धा कपूर का नाम फरहान अख्तर और आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ा था.
अगर अभी की बात करें तो श्रद्धा (तू झूठी मैं मक्कार) लेखक और सहायक निदेशक स्क्रीन राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही है. इन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है. श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की थी.


जिसमें राहुल मोदी श्रद्धा का वीडियो शूट करते दिखाई दे रहे थे. इन सारे हिंत से साफ हो जाता है. कि श्रद्धा कहीं ना कहीं राहुल मोदी को डेट कर रही हैं. श्रद्धा कपूर 2018 में फिल्म स्त्री में दिखाई दी थी. यह एक हॉरर कॉमेडी मूवी थी. स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर राजकुमार राव के साथ दिखी थी.
SHRADDHA KAPOOR INSTAGRAM ID
https://www.instagram.com/reel/DLuy5FYM_z7/?igsh=MXd0b2ZzY3E3eDA3cg%3D%3D