हमारे बॉडी सही से कम करें इसके लिए उसको कई तरीके की विटामिन की जरूरत होती है और उनमें उनमें से एक प्रमुख विटामिन होता है विटामिन डी. विटामिन डी का मुख्य स्रोत है सूर्य की किरणें. लेकिन जब आप बाहर आना जाना कम कर देते हैं और सही से डाइट नहीं लेते हैं तो शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. इसके चलते उनको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना. चलिए एक-एक करके जानते हैं विटामिन डी की कमी से शरीर में होने वाली समस्याओं के बारे में.
हड्डियों को मजबूत बनाने में विटामिन डी के महत्वपूर्ण भूमिका होती है अगर शरीर में विटामिन डी की कमी है तो इससे हड्डियों में दर्द होने लगता है.
बेचैनी और डिप्रेशन
यदि शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो शरीर में घबराहट बेचैनी और मेंटल स्ट्रेस बढ़ जाता है इसको बैलेंस रखने के लिए लोगों को प्रॉपर धूप और प्रॉपर डाइट लेना चाहिए.
वजन बढ़ाना घटना
अचानक से शरीर का वजन बढ़ाना और घटना विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है. ऐसे में ह्यूमन बॉडी को प्रॉपर डाइट के साथ बैलेंस सूर्य की किरणें लेनी चाहिए.
बालों का झड़ना
विटामिन डी की कमी से औरतों में हेयर फॉल ज्यादा देखने को मिलता है हेयर की शाइनिंग काम हो जाती है और हेयर फॉल के साथ-साथ डेंड्रफ भी होने लगते हैं और विटामिन डी बालों के लिए लाभदायक होता है.
विटामिन डी के स्रोत क्या-क्या हो सकते हैं?
विटामिन डी का मुख्य स्रोत सूर्य की रोशनी होती है साथ ही साथ इसको उचित मात्रा में लेने के बाद आप विटामिन डी सप्लीमेंट को खाने में शामिल कर सकते हैं यह विटामिन डी की कमी को पूरा करने में लाभदायक साबित होते हैं साथ ही मिल्क जूस दही भी डाइट में शामिल करना चाहिए और अंडे भी.