Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: यदि आप सिर्फ 7वीं पास हैं और एक सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत ही सुनहरा मौका है। होमगार्ड विभाग में 772 खाली पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस सरकारी नौकरी को पाने के लिए आपका ज्यादा पढ़ा लिखा होना आवश्यक नहीं है। अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 7वीं कक्षा पास कर ली है, तो आप इस पद के लिए योग्य है और आप तुरंत आवेदन कर सकते हैं।
क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का ज्यादा पढ़ा लिखा होना आवश्यक नहीं है। यदि आप किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से 7वीं पास है तो आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं। साथ ही यदि आप इससे ज्यादा पढ़े लिखे हैं जैसे 10वीं या 12वीं पास है तू भी आप आवेदन कर सकते हैं।
क्या होनी चाहिए उम्र सीमा?
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: आयोग के अनुसार उम्मीदवार की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा सरकार के नियम अनुसार आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को उम्र सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।
क्या होगी चयन प्रक्रिया?
Jharkhand Home Guard Recruitment 2026: होमगार्ड के पदों पर उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। इसके चरण कुछ इस प्रकार हैं:-
- सबसे पहले आपकी लंबाई और सीने (केवल पुरुषों के लिए) की माप की जाएगी।
- उम्मीदवारों को एक तय समय में दौड़ लगानी होगी और लंबी कूद/ऊंची कूद जैसी Physical Tests को पास करना होगा।
- सभी परीक्षाओं को पास करने के बाद आपके 7वीं के सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी।
क्या है आवेदन प्रक्रिया?
यदि आप अपना आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना फॉर्म भर सकते हैं:-
- सबसे पहले होमगार्ड विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट deoghar.nic.in / JAP-IT पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए “Recruitment/Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी डालकर नया रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फार्म खुलने के बाद इसमें अपना नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और 7वीं पास की जानकारी बिल्कुल सही-सही भरें।
- अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और 7वीं क्लास की मार्कशीट को स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
- यदि आपके वर्ग के लिए कोई आवेदन शुल्क निर्धारित है, तो उसका भुगतान ऑनलाइन (Net Banking, UPI या Credit/Debit Card) के माध्यम से करें।
- पूरी जानकारी को एक बार दोबारा चेक करने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें और अपने फाइनल फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।










