CHIRAG PASWAN BIOGRAPHY: 31 अक्टूबर 1982 को दिल्ली में चिराग पासवान का जन्म हुआ है. इनके पिता का नाम रामविलास पासवान और माता का नाम रीना शर्मा है. रामविलास पासवान पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रह चुके हैं. यह मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे. इनका पूरा जीवन राजनीति में बीता है. रामविलास की पत्नी अमृतसर की पंजाबी हिंदू है. एक समय में एयर होस्टेस के रूप में कार्य कर चुकी हैं. रामविलास पासवान दो बार विवाह कर चुके हैं. उनकी पहली पत्नी का नाम राजकुमारी देवी है. वह मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले की रहने वाली थी. चिराग पासवान की बहन का नाम निशा पासवान है और उनके पति का नाम अरुण भारती है यह भी लोक जन शक्ति पार्टी में नेता के रूप में कार्य करते हैं.
चिराग पासवान की दो और सौतेली बहने हैं जिनका नाम आशा पासवान और उषा पासवान है साथ ही चिराग पासवान का एक चचेरा भाई भी है जिसका नाम प्रिंस राज है. चिराग पासवान के चाचा का नाम पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान हैं और चिराग पासवान का पूरा परिवार राजनीति में सक्रिय है. चिराग पासवान धर्म से हिंदू और जाति से पासवान है. चिराग पासवान राजनीतिक घराने में पले बढे हैं. इसकी वजह से उनको राजनीति में आने में ज्यादा संघर्षों का सामना नहीं करना पड़ा.
चिराग पासवान की एजुकेशन क्वालीफिकेशन
चिराग पासवान बीटेक 2005 में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से कंप्यूटर इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सेकंड सेमेस्टर का एग्जाम पास किए हैं. इसके बाद इन्होंने तीसरे सेमेस्टर में पढ़ाई छोड़ दिया और यह कॉलेज ड्रॉप आउट हो गए.
चिराग पासवान से जुड़ी खास बातें
चिराग पासवान राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. ऐसे में उन पर जिम्मेदारी थी कि वह भी अपने पिता की तरह राजनीति में करियर बनाएं. चिराग पासवान राजनीति में आने से पहले फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा रह चुके हैं. कॉलेज ड्रॉप आउट करने के बाद चिराग पासवान एक हिंदी फिल्म जिसका नाम था (मिले ना मिले हम) में एक्टिंग कर चुके हैं. और यह फिल्म 2011 में आई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी. उसके बाद चिराग पासवान काफी कोशिश किए. फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने की लेकिन उनके नसीब साथ नहीं दिया. बाद में वह अपने पिता रामविलास पासवान के साथ राजनीति में आने का मन बना लेते हैं.
चिराग पासवान की राजनीतिक करियर
2014 में चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट से बिहार के जमुई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं. 16वीं लोकसभा में चिराग पासवान राष्ट्रीय जनता दल के सुधांशु शेखर भास्कर को 85000 से ज्यादा वोटो से हरा देते हैं. जमुई लोकसभा सीट से उनको जीत हासिल होती है.चिराग पासवान की राजनीतिक सफर में यह पहली जीत थी. उसके बाद चिराग पासवान 17वीं लोकसभा में लोजपा के टिकट पर दोबारा जमुई क्षेत्र से चुनाव के लिए खड़े होते हैं उनका मुकाबला राजद के भूदेव चौधरी से हुआ था इस चुनाव में भी चिराग पासवान की जीत हुई थी. चिराग पासवान को इस चुनाव में 528771 वोटो की प्राप्ति हुई थी. विपक्षी नेता भूदेव चौधरी को 2,87,716 वोट मिले थे. चिराग पासवान लोजपा के टिकट पर दो बार सांसद चुने गए हैं. चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान का विशेष क्षेत्र हाजीपुर था और यहां से रामविलास पासवान को जीत भी हासिल हुई थी.
इसी कारण से चिराग पासवान 2024 में जमुई सीट से ना लड़कर हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ते हैं. 2024 के आम चुनाव में चिराग पासवान चुनाव लड़ते हैं. जिसमें उनका मुकाबला राजद उम्मीदवार शिव चंद्र राम से हुआ. इस चुनाव में भी चिराग पासवान की जीत हुई और 18वीं लोकसभा में अपने पिता की विशेष लगाव वाली सीट हाजीपुर से वह जीत गए. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के तीसरे कार्यकाल में लोजपा पार्टी एनडीए का हिस्सा है. मोदी सरकार में चिराग पासवान को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के रूप में चुना भी गया है. चिराग पासवान को 2012 में स्टारडस्ट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है.
चिराग पासवान की नेट वर्थ
चिराग पासवान के द्वारा 2024 मैं जारी रिपोर्ट के अनुसार उनके पास 2.68 करोड़ रुपए की चल अचल संपत्ति है. साथ ही 42000 का कैश है. बैंक खातों में 77 लाख रुपए के आसपास रुपए जमा है. उनके पास कृष्णापुरी पटना में एक आलीशान घर है जिसकी कीमत 1 करोड़ 2 लाख रुपीस बताई गई है. साथ ही उन्होंने 6 कंपनियों में लगभग 30.91 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट किया हुआ है. उनके पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी है. जिसकी कीमत 30 लाख रुपए है. जिप्सी की कीमत ₹5 लाख रुपए है. 14 लाख रुपए की गोल्ड ज्वेलरी भी है.