Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: 10वीं और ITI पास उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन प्रक्रिया

Written by: Juhi

Published on:

Google News
Follow Us
Join Our WhatsApp Group

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: अगर आप 10वीं और आपके पास ITI की डिग्री है तो यह आपके लिए बहुत ही सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे (दक्षिण रेलवे) ने 10वीं और ITI पास उम्मीदवारों के लिए अप्रेंटिस (Apprentice) के 4,471 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा, बल्कि सीधे मेरिट के आधार पर भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार इसके लिए 27 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कुल कितने पदों पर निकली भर्ती?

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे ने 4,471 पदों पर भर्ती निकली है। जिसे मुख्य रूप से दो कैटेगरी में बांटा गया है। जिसमें पहला है फ्रेशर कैटेगरी. इसमें कुल 163 पदों पर भर्ती निकाली गई है और दूसरा है एक्स-आईटीआई कैटेगरी (Ex-ITI) इस पर कुल 4,308 पद पर भर्ती निकाली गई है। इसके तहत फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, पेंटर और मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन जैसे विभिन्न ट्रेड्स में ट्रेनिंग दी जाएगी।

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: फ्रेशर (फिटर, पेंटर, वेल्डर): मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है।

फ्रेशर (मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन): फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (PCB) विषयों के साथ न्यूनतम 50% अंकों में 12वीं पास होना चाहिए।

एक्स-आईटीआई (Ex-ITI):
न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास और साथ में संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

क्या होनी चाहिए उम्र सीमा?

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: फ्रेशर कैटेगरी के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 22 वर्ष निर्धारित की गई है।

एक्स-आईटीआई कैटेगरी के लिए कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी अनिवार्य है।

सरकारी नियमों के अनुसार OBC वर्ग को 3 वर्ष और SC/ST वर्ग को 5 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितना है आवदेन शुल्क?

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: सामान्य (General), OBC और EWS वर्ग के लिए ₹100 और SC, ST, PwBD (दिव्यांग) और सभी वर्ग की महिलाएं के लिए निःशुल्क रखा गया है अर्थात उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने सरकार के नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। 10वीं पास फ्रेशर को ₹8,200 प्रति माह और 12वीं पास या ITI उम्मीदवार को ₹9,600 प्रति माह मिलेगा।

क्या है चयन प्रक्रिया?

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026:

इस भर्ती में उम्मीदवारों को उनके 10वीं और ITI में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
और इस पक्रिया में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
इसमें खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।
आखरी चयन मेडिकल फिटनेस टेस्ट में योग्य पाए जाने पर ही किया जाएगा।

क्या है आवेदन प्रक्रिया?

Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: योगी उम्मीदवार आवेदन फार्म कुछ इस प्रकार भर सकते हैं:-

  1. सबसे पहले साउदर्न रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर लॉग इन करें।
  2. होमपेज पर दिए गए “Apprentice Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करके आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  3. पोर्टल पर ‘New Registration’ पर क्लिक करें और अपनी बेसिक डिटेल्स (नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर) डालकर रजिस्टर करें।
  4. रजिस्ट्रेशन आईडी से लॉगिन करके अपनी शैक्षणिक योग्यता, ट्रेड और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
  5. अपनी फोटो, सिग्नेचर, 10वीं की मार्कशीट और ITI सर्टिफिकेट को स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
  6. अपनी कैटेगरी के अनुसार ₹100 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन (नेट बैंकिंग/कार्ड) माध्यम से जमा करें (आरक्षित वर्ग को छोड़ कर)।
  7. फॉर्म को पूरी तरह चेक करने के बाद फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।