Mrbeast Biography: दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने यूट्यूबर पर ऐसा रिकॉर्ड बनाया है. जिसे तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. बता दे जिस वक्त में इस आर्टिकल को लिख रही हूं उसे वक्त मिस्टर बीस्ट के इतने यूट्यूब पर 44 करोड़ 60 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबरस हैं. आर्टिकल को आगे पढ़ेंगे सब्सक्राइबर की संख्या तब तक बढ़ चुकी होगी. यूट्यूब के इस रेस में बीस्ट सभी बड़े युटुब क्रिएटर को पीछे छोड़ चुके हैं. दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर बीस्ट का असली नाम जिमी डोनाल्डसन है. उन्होंने भारतीय म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है.
टी- सीरीज मुजिक कंपनी के अभी मौजूदा समय में यूट्यूब पर 30.5 करोड़ यानी 30 करोड़ 55 लाख सब्सक्राइबर्स है. सब्सक्राइबरस की रेस में बीस्ट काफी आगे निकल चुके हैं. लगातार यूट्यूब पर मिस्टर बीस्ट ने एक से बढ़कर एक बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट के जरिए अपनी एक कहानी शेयर की है. उसमें mr.beast ने 11 साल पहले का अनुभव शेयर किया है. उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में वह लिखते हैं. मुझे 11 साल पहले का वह पल याद आ रहा है जब मेरे 300 सब्सक्राइबर हो गए थे और मैं खुशी से झूम रहा था.
मिस्टर बीस्ट की निजी जिंदगी
आपको बता दें की युटुबर जिम जिम्मी डोनाल्डसन का जन्म 7 मई 1998 को अमेरिका में हुआ था. उनकी पहचान एक सफल युटुबर ग्रेट पर्सनालिटी समाजसेवी और एंटरटेनर के तौर पर होती हैं. बीस्ट का ज्यादातर समय नॉर्थ नॉर्थ कैरोलिना के ग्रीनविल में बीता है. इसी जगह से उनकी पढ़ाई लिखाई भी हुई है. साल 2017 में जिमी यूट्यूब पर वायरल हुए थे. जिसमें उन्होंने एक वीडियो अपलोड करी थी. एक लाख उसमें उन्होंने काउंटिंग की इस वीडियो का टाइटल था काउंटिंग टू 1 लाख. इस वीडियो का आइडिया जिमी डोनलसन के लिए लकी साबित हुआ.
Mr Beast से जुड़े खास बातें
2018 से बीस्ट में एक नया सीरीज चलाया जिसका नाम था स्टंट फिलैंथरोपी. इसमें अजनबियों को बड़े-बड़े चैलेंज देकर रुपए दिए जाते थे.इसकी कीमत लाखों तक पहुंच गई . 2019 में बीस्ट ने एक और चैलेंजिंग टास्क देना शुरू किया. इसमें एक मिलियन डॉलर के नगद राशि पर लोगों को हाथ रखना था. वही विजेता बनता था जिसने हाथ लास्ट तक नहीं हटाया. बीस्ट युटुब की कमाई का ज्यादातर हिस्सा जरूरतमंदों की मदद करने में और अपने कंटेंट क्रिएशन के काम में इन्वेस्ट कर देते हैं.
2022 में यूट्यूब ने अपने ब्रैंड को💰1.5 बिलियन वैल्यूएशन पर पेश किए थे. 2023 टाइम मैगजीन ने बिस्ट को दुनिया के 100 सबसे पावरफुल और प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल हैं. 2024 में Forbes के मुताबिक वह दुनिया के सबसे अमीर युटयुबर्स में पहले स्थान पर आते हैं. Youtuber की कंपनी MrBeast Burgers ने 2023 में 223 मिलियन डॉलर की कमाई की. 2024 में 700 मीलियन डॉलर तक पहुँच गए. 30 साल से कम उम्र में 16 अरबपतियों की लिस्ट में अपना नाम स्थापित किए.
Mr.beast को Crohn’s Disease नाम की बीमारी है. उन्होंने हर एक प्रकार की चुनौती का सामना किया है.आज उन्होंने खुद को प्रूफ कर दिया है. आप जो भी करना चाहते हैं ईमानदारी से बस उस पर रोज काम कीजिए सफलता आपका कदम चूमेगी. युटुबर ने अपना पहला वीडियो 2012 फरवरी 21 को अपलोड किए थे. इस वीडियो का टाइटल था Worst Minecraft Saw Trap Ever??? 2 मिनट 36 सेकंड की यह वीडियो थी. इसमें उन्होंने गेमिंग पर कंमेंटरी की थी. इस वक्त युटुबर की ऐज 13 साल थी.
जिमी मैकडोनाल्डसन की पर्सनल लाइफ
Mr.beast ने अपनी से 1 जनवरी 2025 को सगाई कर लेते हैं. यह फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर आती हैं. उनका नाम Thea Booysen हैं. वो कैपटाउन की रहने वाली है. Stellenbosch university से मनोविज्ञान और लॉ की पढाई की है. University of Edinburgh से न्यूरोसाइकोलॉजी में मास्टर डिग्री ली हैं. वो राइटर और YouTuber है. वो MORE THAN HUMAN नाम का चैनल चलाती है.