Yogi Adityanath Biography: योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं. योगी आदित्यनाथ का जीवन संघर्षों से पूर्ण रहा है. इस आर्टिकल में योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय पढ़ने जा रहे हैं. बचपन माता-पिता का नाम फैमिली बैकग्राउंड मुख्यमंत्री बनने तक का सफर से जुड़ी रोचक जानकारी पढ़ने को मिलेगी.
उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूरा नाम अजय सिंह बिष्ट है. योगी आदित्यनाथ का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में 5 जून 1972 को हुआ था. योगी आदित्यनाथ के पिता का नाम आनंद सिंह बिष्ट है. यह एक फॉरेस्ट रेंजर थे. माता का नाम सावित्री देवी है. योगी आदित्यनाथ सात भाई बहन हैं. जिसमें से वह पांचवें स्थान पर आते हैं. आदित्यनाथ की सरकार में उत्तर प्रदेश में कई बड़े-बड़े कार्य हुए हैं. किसी प्रकार के कराइम की घटना घटित होती है. योगी आदित्यनाथ की सरकार त्वरित कार्रवाई करती है.
योगी आदित्यनाथ को भारत का दूसरा प्रधानमंत्री के रूप में देखा जा रहा है. योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दूसरे के करीबी माने जाते हैं. हर एक रणनीतिक मामलों में. योगी को बुलडोजर बाबा के नाम से भी जाना जाता है. नवरात्रि के दिनों में योगी आदित्यनाथ कन्याओं के पैर छूते हैं. उनकी पूजा भी करते हैं. योगी आदित्यनाथ हिंदू सनातन धर्म की रक्षा करने के लिए हिंदुओं को प्रेरित भी करते हैं. उत्तर प्रदेश में लड़कियों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों पर छेड़खानी जैसे मामलों पर योगी सरकार ने त्वरित कार्यवाही की है. यह सब कुछ योग्य आदित्यनाथ के कारण ही सफल हो पाया है.
योगी आदित्यनाथ की शुरुआती शिक्षा दीक्षा
योगी आदित्यनाथ की शुरुआती शिक्षा की 1977 में टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल से पढाई पूरी किए हैं. 1987 में हाई स्कूल की पास आउट है. 1989 में ऋषिकेश के श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज इंटरमीडिएट पास आउट है. योगी आदित्यनाथ गणित विषय से हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर बीएससी से ग्रेजुएट है. योगी आदित्यनाथ ने बचपन में पारिवारिक सुख सुविधाओं का त्याग करने का मन बना लिए थे. 1993 में गोरखपुर (गोरखनाथ मठ) से जुड़े. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गवि जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एकमात्र छात्रों का संगठन है. कॉलेज के बाद से जुड़ गए थे. इस संगठन से जुड़ने के बाद उनके अंदर राष्ट्रवादी विचारधारा की भावना उत्पन्न होने लगी थी.
योगी आदित्यनाथ महंत अवैद्यनाथ जी से शिक्षा प्राप्त किए हैं. महंत अवैद्यनाथ एक धार्मिक राजनीति से परिपूर्ण व्यक्ति थे. इनसे प्रभावित होकर योगी आदित्यनाथ 12 फरवरी 1994 को मात्र 21 साल की उम्र में अपना नाम बदलकर अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ कर लेते हैं. साथ ही वह पूरा जीवन सन्यासी के तौर पर बिताने का प्रण भी लेते हैं. उन्हीं के संरक्षण में सन्यास ग्रहण किए थे. गणित से एमएससी की पढ़ाई किए हुए हैं. योगी आदित्यनाथ राम मंदिर आंदोलन में भी भाग ले चुके हैं. इसी दौरान एमएससी की पढ़ाई छोड़कर समाज सेवा के कार्य से जुड़ गए.
योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक कैरियर
आदित्यनाथ का राजनीतिक सफर 1989 में शुरू हुआ था. योगी आदित्यनाथ सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के टिकट से गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं. पहले ही प्रयास में उनकाे जीत हासिल होती है. उस समय योगी की उम्र 26 साल थी. 12वीं लोकसभा के सबसे युवा सांसद के तौर पर चुना गया. उनको इसके बाद 1999 2004 2009 2014 में भी गोरखपुर से लगातार योगी आदित्यनाथ जीत हासिल करते हैं. आदित्यनाथ के पुराने भाषण संसद में जो उन्होंने भाषण दिए हैं. वह काफी प्रबल और शक्तिशाली प्रभाव डालते हैं. जिसमें उन्होंने हिंदुत्व कानून व्यवस्था विकास जैसे मुद्दों पर संसद में आवाज उठाई हैं. 2002 में योगी ने हिंदू युवा वाहिनी नामक संगठन की स्थापना कर चुके हैं. यह संगठन हिंदू युवाओं को हिंदुत्व और राष्ट्रवादी की भावना बढ़ाने में मदद करती है.
योगी आदित्यनाथ 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा पार्टी से चुनाव लड़ते है. जिसमें वह जीत हासिल करते हैं. 19 मार्च 2017 को दूसरी बार योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं. 25 मार्च 2022 को योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हैं. उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले वह एकमात्र नेता है. योगी आदित्यनाथ पर 2007 में गोरखपुर दंगों के दौरान भड़काऊ बयान देने के मामले में आरोपी ठहराए जा चुके हैं. उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है. योगी आदित्यनाथ सन्यासी जीवन जीते हैं. वह अविवाहित है. उनका मानना है एक हाथ में माला और एक हाथ में भला उनकी यह विचारधारा को दर्शाती है.
योगी आदित्यनाथ की धन दौलत
Association for democratic Reform के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ के पास 95,98,053 रुपए है. नगद राशि 22,000 हैं. अचल संपत्ति जीरो है. आदित्यनाथ के ऊपर कोई भी कर्ज नहीं है. योगी आदित्यनाथ के पास किसी भी प्रकार की जमीन निजी संपत्ति बंग्ला नहीं है. उनके पास 75,000 के आभूषण है. जिनमें से 49,000 के कान के कुंडल और 26,000 रुपए की सोने की चेन शामिल है. चलिए जानते हैं आप अब 2014 से 2024 तक उनके संपत्ति में कितना इजाफा हुआ है. 2024 में योगी आदित्यनाथ ने अपने हलफनामे में 72 लाख कुल संपत्ति होने की पुष्टि किए थे. वहीं 10 साल में योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति में खासा वृद्धि नहीं देखी गई है.
अभी उनके पास 2024 के हलफनामे के मुताबिक 95 लाख रुपए की नेटवर्थ है. पहले के मुताबिक 23 लाख की बढ़ोतरी हुई है. प्रधानमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा बढ़ाने के लिए Mercedes Benz ML 350 SUV प्रदान की गई हैं. इसकी कीमत 67 लाख हैं. इसके अलावा उनके काफिले में Toyota Fortuner Toyota Innova और Tata Safari जैसे महंगे वाहन शामिल है. मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने नई मर्सिडीज़ लेने से अस्वीकार कर दिए थे. वह पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा उपयोग की गई मर्सिडीज़ को उपयोग करना चाहते थे. इससे उनको बुलेट प्रूफिंग की सुरक्षा मिली हुई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद साधारण पूर्ण जीवन शैली जीते हैं. ना ही उनके पास अधिक संपत्ति है और ना ही वह किसी भी प्रकार के परिवारवाद को सपोर्ट करते हैं. बेहद सरल सादकी पूर्ण जीवन शैली अपनाते हैं.