Rahul Gandhi Biography: राहुल गांधी भारत में जेनजी और युवाओं के फेवरेट नेता बन चुके हैं. राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट में पॉजिटिव रिस्पांस उनके प्रति देखने को मिलता है. राहुल गांधी कम उम्र में दो बड़ी यात्रा कर चुके हैं. इससे उनको भारत में अधिक लोगों का समर्थन मिला है. नीचे आप राहुल गांधी से जुड़ी जानकारी पढ़ने जा रहे हैं.
राहुल गांधी का शुरुआती जीवन
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था. पिता का नाम राजीव गांधी और माता का नाम सोनिया गांधी है. राहुल गांधी एक ऐसे परिवार से आते हैं जिसका भारत में और भारत की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान है. भारत के राजनीति गांधी परिवार के बगैर अधूरी है. गांधी परिवार के द्वारा बनाए गए नीतियां देश के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं. ऐसे में राहुल गांधी के व्यक्तित्व पर इन सभी का प्रभाव बेहद करीब से पड़ा है.
राहुल गांधी की दादी का नाम श्रीमती इंदिरा गांधी हैं. वह भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री रह चुकी हैं. इंदिरा गांधी के पुत्र राजीव गांधी है. राहुल गांधी अपने परिवार के चौथी पीढ़ी के नेता है.जो भारत के युवाओं में काफी प्रचलित हैं.उनको देश का अगला प्रधानमंत्री के रूप में भी देखा जाता है. राहुल की बहन का नाम प्रियंका गांधी है. वह भी राजनीति में सक्रिय है. प्रियंका गांधी अपनी दादी इंदिरा के समान दिखती हैं.
राहुल गांधी की प्रारंभिक शिक्षा
बात करें राहुल गांधी की प्रारंभिक शिक्षा की तो दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से शुरुआती पढ़ाई हुई है. राहुल गांधी देहरदुन के जाने-माने द दून स्कूल से पढ़ चुके हैं. आगे की पढ़ाई हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंगस कॉलेज फ्लोरिडा से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल किए हैं. कैंब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से एम फिल की डिग्री हासिल किए हैं.
1983 के सिख दंगों के चलते श्रीमती इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई. सुरक्षा कारणो से राहुल गांधी को आगे की पढ़ाई घर से ही पूरी करनी. कुछ समय के बाद इंदिरा गांधी के पुत्र राजीव गांधी भारत के प्रधानमंत्री बनते हैं. उनकी भी हत्या राजनीतिक कारणों से कर दी जाती है. ऐसे में राहुल गांधी का बचपन और जवानी राजनीति उथल-पुथल के कारण अपनों को खोते हुए उन्होंने देखा है. इसका प्रभाव उनके व्यक्तित्व में भी झलकता है.
राहुल गांधी का राजनीतिक कैरियर
राहुल गांधी पूर्ण रूप से राजनीति में सक्रिय होने से पहले वह कई सारे अपनी योग्यता के अनुसार जॉब्स कर चुके हैं. पढ़ाई पूरी करने के बाद राहुल गांधी लंदन के मॉनिटर ग्रुप में 3 साल तक स्ट्रैटेजिक कंसल्टेंट के तौर पर कार्य कर चुके हैं. वहां पर कार्य करने के बाद राहुल गांधी मुंबई आते हैं. बैक अप्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर निर्देशक के तौर पर भी कार्य करते हैं. 2004 से राहुल गांधी राजनीति में सक्रिय हो जाते हैं.
माता सोनिया गांधी के साथ- साथ राजनीतिक सम्मेलन बैठकों में भागीदारी करने लगते हैं. सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी का दौरा करते हैं. 2004 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ पूर्ण रूप से राजनीति में सक्रिय होते हैं. कांग्रेस की वर्किंग कमेटी के द्वारा उन्हें पार्टी में पद ग्रहण करने का प्रस्ताव 2006 में दिया गया. उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ती है. 80 लोकसभा सीटों में से 21 सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करती है.
2013 में राहुल गांधी को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया था 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार होती है. बीजेपी को इन चुनावो में पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज करते हैं. 2024 में बीजेपी पूर्ण बहुमत से केंद्र में सरकार बनती है. बीजेपी 282 सीटों पर जीत हासिल करती है. उस जीत के बाद से बीजेपी अभी तक केंद्र में बनी हुई है. बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन NDA राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन कूल 336 सीटों पर जीत हासिल करती है. लेकिन 2014 में राहुल गांधी संसदीय क्षेत्र अमेठी की सीट पर जीत हासिल करते हैं. और लगातार तीसरी बात अमेठी संसदीय क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखते हैं. 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार की जिम्मेदारी सिर्फ राहुल गांधी पर ठहराते है.
राहुल गांधी भारत छोड़ो यात्रा और बिहार में वोट अधिकारी यात्रा जैसे अभियान कर चुके हैं. भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर 2022 को शुभारंभ करते हैं. यह यात्रा 136 दिनों तक चली थी. इसी आंदोलन में राहुल गांधी पैदल तमिलनाडु से कन्याकुमारी से कश्मीर के लाल चौक पर पहुंचे थे. 3500 किलोमीटर की दूरी थी. राहुल गांधी को इन सभी प्रकार की यात्राओं से जनता का खूब प्यार और सपोर्ट मिला है. राहुल गांधी का परिश्रम इन यात्राओं में देखा गया है कि वह कितने कर्मठ नेता है.
राहुल गांधी की नेटवर्थ
राहुल गांधी की नेटवर्क 2024 में कुल संपत्ति 20 करोड़ से अधिक बताई गई थी. जिसमें चल संपत्ति 9.24 करोड़ थी. अचल संपत्ति 11.15 करोड़ रुपए थी. राहुल गांधी के पास 7 म्युचुअल फंड में 3.81 करोड़ रुपए हैं. गोल्ड बोंड 15 लाख रुपए हैं. वही दिल्ली के महरौली में सुल्तानपुर गांव में खेती की जमीन भी है जिसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हिस्सेदारी आती है और इसकी कीमत बाजार में अभी 2.10 करोड़ रुपए बताई गई है. राहुल गांधी का गुरुग्राम में 5 हजार 538 वर्ग फीट का एक ऑफिस है. उसकी कीमत 9 करोड़ रुपए की बताई गई है.