NORA ACCIDENT CAR ACCIDENT: नोरा फतेही हाल ही में एक कार्यक्रम में जा रही थी। इस दौरान उनकी कार को नशे में धुत एक आदमी ने टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में नोरा फतेही बाल बाल बची है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही अपनी खूबसूरती और डांस मूव के लिए जानी जाती हैं। नोरा फतेही से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ साझा की है। नोरा फतेही ने इस वीडियो में बताया है कि 20 दिसंबर 2025 को उनका एक भयंकर कार एक्सीडेंट हुआ। नोरा फतेही सनबर्न फेस्टिवल 2025 में डीजे गुएटा डेविड के साथ स्टेज शो परफॉर्म करने के लिए रवाना हुई थी।
हादसे की पूरी जानकारी नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए द है। जिस व्यक्ति ने नोरा के कार को टक्कर मारी है वह नशे में दूत था। नोरा फतेही ने जानकारी दी है कि नशे में धुत व्यक्ति ने उनके कार को इतने बुरे तरीके से टक्कर मारी है। कि वह कार के अंदर अपने आप को संभाल नहीं पा रही थी। उनका सर खिड़की से टकरा गया। नोरा के लिए यह पल बहुत ज्यादा डराने वाला और भयावह था। उन्होंने कहा कि उन्होंने मौत को बहुत करीब से देखा।
https://www.instagram.com/p/DLU_yZfiQ08/?utm_source=ig_web_copy_link
में जिंदा हूं
बता दे की नोरा फतेही को इस घटना में ज्यादा छोटे नहीं आई है। वह बिल्कुल सुरक्षित है बस उन्हें सिर में गहरी चोट आई है। जिसकी वजह से थोड़ी बहुत सूजन है। उन्होंने जानकारी दी है कि वह डॉक्टर को दिखा चुकी है। उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। नोरा ने कहा है कि उनको कुछ दिनों तक चोट के दर्द से गुजरना पड़ेगा। यह हादसा उनके लिए सदमे के बराबर है। वीडियो में नोरा फतेही कहती है कि मुझे पता है कि यह सुनकर कुछ लोगों को विश्वास नहीं होगा कि यह गंभीर हादसा हो जाने के बाद भी में स्टेज पर परफॉर्म करने आई हूं।
मैं किसी भी मौके को अपने रास्ते में रुकावट नहीं बनने दे सकती हूं।आपको आगे बता दे कि जिस गाड़ी से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी गई थी उसका ड्राइवर नशे में था नोरा ने कहा कि यह हादसा इससे भी ज्यादा भयावे हो सकता था लेकिन मैं यह कहूंगी कि शराब पीकर गाड़ी क्यों नहीं चलनी चाहिए। मैं इसी पर सफाई दे रही हूं उन्होंने आगे यह भी कहा है कि नारा को शराब से नफरत है। यह हादसा हो जाने के बाद भी नोरा फतेही अपने स्टेज परफॉर्मेंस डीजे डेविड गुएटा के साथ परफॉर्मेंस करने पहुंचे।