खुद को आत्मविश्वास से भरे, आज से फॉलो करें इन 6 टिप्स को, Fill yourself with confidence, follow these 6 tips from today

अगर आप अपने जीवन में निजी समस्याओं को लेकर बहुत ही ज्यादा परेशान है और समझ में नहीं आ रहा है क्या आप अपनी असंतुलित जीवन को संतुलित कैसे रखें तो अब आपको परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है इस आर्टिकल में आप कृष्ण उपदेश से जुड़े कुछ खास बातें पढ़ेंगे जो आपके जीवन को सरल बनाने में आपकी सहायता करेंगे.

गीता का उपदेश श्री कृष्ण अर्जुन को युद्ध के दौरान दिए थे. श्री कृष्ण ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अर्जुन अपने परिवार के खिलाफ से युद्ध लड़ने से हिचकी जा रहे थे उनके मन में बहुत तरीके के सवाल के आवेग उठ रहे थे. श्री कृष्ण ने उन्हें उनके कर्म ज्ञान भक्ति के बारे में बौद्ध कराए. इस आर्टिकल में आप पढ़ेंगे गीता की वह अच्छे उपदेश जो आपके जीवन को सरल बना देंगे.

image credit: pixabay ai

1- भगवान में अटूट विश्वास रखना

मनुष्य का जीवन इस धरती पर शुरू होने से लेकर अंत तक संघर्षों से भरा होता है. ऐसे में मनुष्य को भगवान के प्रति अपनी आस्था बनाए रखना हमेशा कठिन होता है . क्योंकि मनुष्य यह सोचता है कि हमारे साथ जो गलत हो रहा है. वह भी भगवान कर रहे हैं. ऐसे में वह भगवान पर विश्वास करना कम कर देते हैं. लेकिन मनुष्य को कभी भी भगवान पर विश्वास नहीं उठाना चाहिए. क्योंकि इस दुनिया में एकमात्र अलौकिक शक्ति भगवान ही है. जो आपको हर एक परिस्थिति में आपको सकारात्मक सोचने विचारने सोचने समझने की शक्ति प्रदान करते हैं. तो सबसे पहले भगवान से रिश्ता बनाएं उसके बाद दुनिया से रिश्ता बनाएं.

2- सत्य का मार्ग चुने

श्री कृष्ण का यह उपदेश आपके जीवन को बदल सकता है. सत्य की राह पर चलना सबके बस की बात नहीं होती है. लेकिन अपने जीवन में जो व्यक्ति हमेशा सत्य के मार्ग पर चलने की कोशिश करता है. और उसी का आचरण करता है वह जीवन में सबसे ज्यादा सफल और शांतिपूर्ण जीवन बिताता है. क्योंकि एक झूठ को छुपाने के लिए मनुष्य को हजार तरीके की गलतियों को छुपाना पड़ता है. ऐसे में आप सच का साथ दे और आपका इसे मान प्रतिष्ठा भी समाज में बढ़ती है . क्योंकि इज्जत बनाने में पूरा जीवन लग जाता है और इज्जत गवाने में एक छन काफी होता है.

image credit: pixabay ai

3- मन को काबू करना सीखे

अभी के दौर में सकारात्मक चीज मनुष्य को नकारात्मक चीज ज्यादा मिलती हैं. सफलता से ज्यादा उनको असफलता मिलता है. जिसके कारण उनका मन बहुत ही ज्यादा व्यथित हो जाता है. उसको काबू में करना एक आम मनुष्य के बस की बात नहीं होती है. लेकिन मनुष्य ने आज तक क्या करके नहीं दिखाया है. वैसे मैं मनुष्य को अपने मन पर कब रखना चाहिए. समय के हिसाब से खुद को बदल देना चाहिए तभी आप अपने मन को काबू में रख पाएंगे.

4- खुद में विश्वास होना चाहिए

श्री कृष्ण कहते हैं कि जिस व्यक्ति को अपने आप में विश्वास होता है. वह किसी भी बड़े से बड़े कार्य को करके दिखा सकता है. आपको अपनी क्षमता को जानना चाहिए. अपनी क्षमता का इस्तेमाल करके आपको कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए. आपको निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए और सफलता एक दिन आपके कदम चूमती है.

image credit: pixabay ai

5- हमेशा प्रेजेंट में जीना सीखें

हमने ऐसा देखा है कि जब लोग किसी काम को शुरू करने जाते हैं, तो वह उस काम को आज नहीं कल नहीं ऐसे करते-करते वह अपने जीवन में बहुत समय बर्बाद कर देते हैं. और वह काफी पीछे भी आ चुके होते हैं. ऐसे में जो व्यक्ति कल का बहाना ना देकर काम को आज ही करना सीखना चालू कर दे तो अपने जीवन में काफी समय को बचा पाता है. सही समय पर उसकी सफलता भी मिल जाती है.

6- हमेशा सही लोगों से दोस्ती करें

जीवन में एक सही सुझाव और समय पर मदद करने वाला दोस्त मिलना बहुत जरूरी है. आप उसका साथ दे सके वह आपका साथ दे सके. और आप कभी एक दूसरे से झूठ ना बोले और एक दूसरे को भी धोखा ना दे. तो जीवन में एक अच्छा इंसान का आना भी बहुत जरूरी है.

image credit: pixabay ai

Leave a Comment