Amit shah Biography: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जिनका असली नाम अमित भाई अनिल चंद्र शाह है. अमितभाई अनिल lचंद्र शाह का जीवन परिचय इस आर्टिकल में पढ़ने को मिलेगा. राजनीतिक कैरियर फैमिली बैकग्राउंड नेट वर्थ से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है.
अमित शाह का शुरुआती जीवन
अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में गुजराती परिवार पिता अनिलचंद्र शाह और माता कुसुम बेन के घर हुआ था. अमित शाह की शुरुआती शिक्षा मेहसाणा से पूरी किए हैं. अहमदाबाद के सीयू साइंस कॉलेज से बायोकेमेस्ट्री की पढ़ाई किए हैं. बायोकेमेस्ट्री में विशेषज्ञता के साथ बी.एस.सी.की डिग्री प्राप्त किए हैं.
अमित शाह का राजनीति करियर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह इन दोनों की दोस्ती राजनीति के क्षेत्र में गहरी मानी जाती है. दोनों की पहली बार मुलाकात 1982 में अहमदाबाद में आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने कराई थी. नरेंद्र मोदी उस समय आरएसएस के हर एक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रचार प्रसार करते थे. युवा गतिविधियों के प्रभारी थे. आपको आगे बताते चले कि अमित शाह को राजनीति में गहरी रुची थी. साथ ही वह खेलों में भी रुचि रखते हैं. 2006 में गुजरात शतरंज संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं. 2009 में केंद्रीय क्रिकेट संघ के अध्यक्ष 2014 में गुजरात राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं. 2009 में गुजरात राज्य क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं.
अमित शाह के राजनीतिक कुशलता रचनात्मक सोच स्पष्टदर्शी के लिए चाणक्य के नाम से जाने जाते हैं. 2021 में अमित शाह केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सहकारिता मंत्रालय का हिस्सा बनते हैं. 2019 में अमित शाह लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और तीन लाख से ज्यादा वोटो के मार्जिन से जीत दर्ज करते हैं. उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी को हराकर इस सीट पर कब्जा किए थे. 31वें गृह मंत्री के रूप में अमित शाह कार्य कर किए हैं. 2014 में अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं. 2013 को गुजरात सरकार में मंत्री के रूप में और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था.अमित शाह 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में नारनपुरा सीट से चुनाव लड़े कांग्रेस पार्टी के डॉक्टर जीतूभाई बी. पटेल को 60 हजार से ज्यादा वोटो से हराये थे. 2001 में अमित शाह सहकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक बने
अमित शाह को गौरव यात्रा का सह- आयोजक बनाया गया. 2002 में अमित शाह को अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के रूप में चुना गया. वो 1999 में गुजरात भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया. 1995 में गुजरात राज्य वित्त निगम के अध्यक्ष बने. 1989 में भाजपा अहमदाबाद शहर गुजरात का सचिव के रूप में चुना गया. 1987 में भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्य रह चुके हैं. 1982 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुजरात के संयुक्त सचिव रहे हैं. 1980 में अमित शाह आरएसएस में शामिल हुए. 4 साल से अधिक समय तक आरएसएस की साखा भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए उन्होंने काम किया है. 2024 में अमित शाह 18वीं लोकसभा चुनाव में गुजरात की गांधीनगर सीट से कांग्रेस की सोनल पटेल के चुनाव में प्रतिद्वंदी रह चुके हैं.
अमित शाह के नेट वर्थ
अमित शाह के बेटे का नाम जय शाह है. अमित शाह की पत्नी का नाम सोनलबेन शाह है. अमित शाह का बेटा वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई के सचिव है. अमित शाह का परिवार बेहद सरल और संस्कारी जीवन बीतता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 में जब दूसरी बार प्रधान मंत्री पद की शपथ लेते हैं. उनके कार्यकाल में अमित शाह को भारत का गृह मंत्री नियुक्त किया गया. इस पद पर रहते हुए अमित शाह ने भारत के लिए कई बड़े फैसले लिए जैसे कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना नागरिकता संशोधन अधिनियम लाना आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ सख्त और बड़ा एक्शन लेना.
अमित शाह के फैसले से भारत को आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी किसी प्रकार की कोई अभी तक कमी नजर नहीं आती है.अमित शाह को राजनीति का मास्टर भी कहा जाता है. वह राजनीति के चाणक्य के रूप में भी जाने जाते हैं. अमित शाह के चुनावी हल्फनामे के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 36 करोड़ रुपए से अधिक है. चल संपति 28.63 करोड़ रुपए अचल संपत्ति 8.63 करोड़ रुपए शामिल है साल 2024 के अनुसार. नगदी बैंक बचत जमा सोना चांदी विरासत जैसी संपत्ति से जुड़ी मामले सामने आए हैं. अगर इसमें उनकी पत्नी सोनल शाह की संपत्ति मिला दी जाए तो 65.67 करोड रुपए अमित शाह के पास है.