10 जुलाई 1951 को राजनाथ सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले अब (चंदौली) के नाम से जाना जाती है. भाभोरा नाम के एक छोटे से गांव में हुआ था. राजनाथ सिंह के पिता का नाम रामबदन सिंह हैं. माता का नाम गुजराती देवी सिंह है. उनकी पत्नी का नाम सावित्री देवी है और राजनाथ सिंह के दो बेटे और एक बेटी है. दोनों बेटे भारतीय राजनीति में सेवाएं दे रहे हैं. एक बेटे का नाम पंकज सिंह है. दूसरे बेटे का नाम नीरज सिंह है. बेटी का नाम अनामिका सिंह है. राजनाथ सिंह हिंदू धर्म से आते हैं जाति से वह राजपूत हैं.
राजनाथ सिंह की शिक्षा
राजनाथ सिंह की शुरुआती पढ़ाई उनके आसपास की क्षेत्रीय स्कूल से पूरी हुई है. राजनाथ सिंह 1969 में के.बी.पी. जी कॉलेज मिर्जापुर गोरखपुर विद्यालय से बीएससी की डिग्री प्राप्त करते हैं. उसके बाद 1971 में राजनाथ गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी विज्ञान में एमएससी की डिग्री पूर्ण करते हैं. उस समय वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य बनते हैं.
राजनाथ सिंह की शुरुआती करियर
राजनाथ सिंह साधारण मध्यवर्गीय किसानी परिवार से ताल्लुक रखते थे. छात्र जीवन से ही वह राजनीति का हिस्सा बन गए थे. परिवार का लालन पोषण करने के लिए वह साधारण सा रोजगार करना चाहते थे. राजनाथ सिंह राजस्थान और केंद्र सरकार में शामिल होते हैं. और वहां की सारी महत्वपूर्ण कार्य करना सिखाते हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. उसके बाद देश के गृहमंत्री उसके आगे वह रक्षा मंत्री जैसे देश के बड़े पदों पर कार्य करते हैं.
इन सभी राजनीतिक पारी से पहले वह उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूमिका निभा चुके थे. राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. साथ ही वह राज्यसभा के सदस्य भी बने थे साल 2009 से लगातार उत्तर प्रदेश से वह तीन बार लोकसभा के सदस्य भी रह चुके हैं. बीजेपी के दूसरे कार्यकाल में राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के लखनऊ लोकसभा से एमपी और देश के रक्षा मंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं. राजनाथ सिंह को राजनीति में बहुत ज्यादा अनुभव प्राप्त है. उन्होंने अपनी पार्टी को हर वक्त सपोर्ट किया है.
राजनाथ सिंह की उपलब्धियां
राजनाथ सिंह 1975 में जन संघ अब भारतीय जनता पार्टी के मिर्जापुर जिला अध्यक्ष नियुक्त हो चुके हैं. 1977 में राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर विधानसभा से पहली बार विधायक के रूप में नियुक्त हुए थे. 1980 में राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हुए थे. उत्तर प्रदेश भाजपा युवा शाखा का राजनाथ सिंह को 1984 में अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था. राजनाथ सिंह को 1986 में उत्तर प्रदेश भाजपा युवा शाखा का राष्ट्रीय महासचिव के रूप में नियुक्ति दिलाई गई थी.
उसके बाद 1988 में भाजपा युवा शाखा का राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह को घोषित किया गया था. 1988 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य बने. उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री 1991 में. उत्तर प्रदेश से भाजपा के टिकट पर राज्यसभा के 1994 में राजनाथ सिंह सदस्य बने थे 1997 में राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए थे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 28 अक्टूबर 2002 में बने थे. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव 2002 में राजनाथ सिंह को नियुक्त किया गया था.
अटल बिहारी की सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री 2003 में बनाया गया था. जुलाई 2004 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में नियुक्त हुए थे. 2005 में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में इनको नियुक्त किया गया. राजनाथ सिंह 2009 में उत्तर प्रदेश से गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर संसद पहुंचे. उत्तर प्रदेश से लखनऊ लोकसभा सीट से 2014 में संसद का हिस्सा बने थे. राजनाथ सिंह 26 मई 2014 को भारतीय जनता पार्टी में केंद्रीय गृह मंत्री बने थे. उसके बाद 30 मई 2019 मई बीजेपी के ही पार्टी में भारत के रक्षा मंत्री भी बने थे.
राजनाथ सिंह की कुल संपत्ति
राजनाथ सिंह की तरफ से 2024 में घोषित की गई चुनावी हलफनामे के अनुसार राजनाथ सिंह के पास नगदी 75,000 रुपए उनकी पत्नी के पास 45,000 रुपए का कैश मौजूद है.राजनाथ सिंह के लखनऊ और दिल्ली के अलग-अलग गई बैंक अकाउंट में 3,11,32,962 रुपए जमा है. उनकी पत्नी के बैंक अकाउंट में 90,71,074 जमा किया गया है. राजनाथ सिंह की वाइफ ने पोस्ट ऑफिस अकाउंट में 6, 51 लाख रुपए का निवेश किया है.
राजनाथ सिंह के पास 60 ग्राम सोना है. उसकी कीमत 4.20 लाख रुपए है. उसकी 4 लाख से अधिक की कई कीमती सामान है. राजनाथ सिंह की पत्नी के पास 750 ग्राम सोने के आभूषण है. जिसकी कीमत 52,50,000 रुपए बाजार कीमत बताई गई है. उनके पास 12.5 किलोग्राम का चांदी भी है. इसकी मार्केट वैल्यू 9,37,500 रुपए बताई गई है. राजनाथ सिंह के पास 47 करोड रुपए की एग्रीकल्चर लैंड है लखनऊ में राजनाथ सिंह के नाम पर एक घर है.राजनाथ सिंह के नाम पर कोई लग्जरी कार नहीं है.