DU RECRUITMENT 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार खबर सामने आई है. दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर, ऑफिस असिस्टेंट साथ ही कंप्यूटर लैब असिस्टेंट समेत कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया गया है. ऐसे में आपके पास दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी करने का बेहद शानदार अवसर है. ऐसे में बिना देर किए आप इन पदों के लिए अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर दें.
सबसे ज्यादा जरूरी और ध्यान रखने योग्य बात यह है कि इन पदों पर नियुक्तियां अनुबंध यानी कांट्रैक्ट बेसिस पर की जाएंगे. जो उम्मीदवार सिलेक्ट होगा उनको 3 साल के लिए नौकरी दी जाएगी. बता दे आपको की फॉर्म फिलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. साथ ही उम्मीदवार 25 जून 2026 रात 11:59 तक आवेदन कर सकते हैं. वही दिल्ली विश्वविद्यालय ने अलग-अलग पड़ा के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं और एक्सपीरियंस की मांग की है.
योग्यता
दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से जारी किए गए पैमाने के आधार पर ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक या एमसीए की डिग्री होनी चाहिए. उसके साथ ही उम्मीदवारों के पास रेलीवेंट फील्ड में 8 साल काम करने का अनुभव होना चाहिए. साथ ही जो उम्मीदवार ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए आवेदन कर रहे हैं. उनके पास बीसीए या बीएससी की डिग्री होना आवश्यक है. साथ ही उनको अपने क्षेत्र में 5 साल कार्य करने का अनुभव होना चाहिए. उसके बाद कंप्यूटर लैब असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वालों के पास बीसीए बीएससी या कंप्यूटर इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास तीन वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है.
कितनी होगी सैलरी
ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर को 100000 दिया जाएगा.
ऑफिस असिस्टेंट के लिए 25000.
कंप्यूटर लैब असिस्टेंट के लिए 20000 रुपए प्रतिमा निर्धारित किया गया है.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को ऑफिशल वेबसाइट के जरिए अप्लाई करना होगा. उसके बाद उम्मीदवारों का अपडेटेड रिज्यूम को शॉर्टलिस्ट की जाएगी. उसके बाद उम्मीदवारों को फोन के जरिए इंटरव्यू की जानकारी दी जाएगी. उसके बाद इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
ये भी पढ़े
SBI बैंक में 7150 पदों भर्ती नोटिफिकेशन जारी, जाने आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया
RPSC की तरफ से सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 27 मई 2026 को ऑफिशल जारी
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड में 1979 पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1,42,400 से लेकर 44,900 तक, जल्द करें अप्लाई
CISF मैं पैरामेडिकल स्टाफ के कई पदों पर भर्ती निकली, सैलरी 92000 से लेकर 29000 तक होगी










